एक्सप्लोरर

Harda Factory Blast: 'हरदा विस्फोट का पहला वीडियो देखकर परमाणु बम जैसा लगा...', विधानसभा में बोले CM मोहन यादव

Harda Factory Explosion: हरदा से कांग्रेस विधायक रामकिशोर दोगने ने आरोप लगाया कि यह फैक्ट्री 15 से 20 साल से चल रही है, इसमें 600 से 700 लोग काम करते हैं.

Harda Factory Explosion: मध्य प्रदेश के हरदा जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट पर विधानसभा में चर्चा हुई. इस चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विस्फोट के बाद के पहले वीडियो को देखकर ऐसे लग रहा था जैसे कि कोई परमाणु बम फूट गया हो. शुरुआत में यह आतंकवादी वारदात है या क्या है, कुछ कहने की स्थिति में नहीं थे.

विधानसभा में विपक्षी दल कांग्रेस ने हरदा पटाखा विस्फोट मामले पर चर्चा करने के लिए स्थगन प्रस्ताव लाया. इस प्रस्ताव को विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने स्वीकार करते हुए चर्चा कराने का फैसला किया.

चर्चा की शुरुआत कांग्रेस की ओर से वरिष्ठ विधायक रामनिवास रावत ने की. रावत ने कहा, "हरदा का विस्फोट इतना भयावह था कि 12 लोगों की मृत्यु हो गई, 60 घर तबाह हो गए, सड़कों पर लाश बिछी हुई थी, सड़कों पर मानव अंग पड़े थे. यह विस्फोट बताता है कि वहां सिर्फ सुतली बम नहीं हो सकते क्योंकि सुतली बम से इतना बड़ा विस्फोट नहीं हो सकता, वहां सुतली बम से हटकर जिलेटिन बनाने का काम भी किया जा रहा होगा." 

उन्होंने आगे कहा, "जिस फैक्ट्री में विस्फोट हुआ, उसमें 500 लोगों के काम करने की क्षमता थी. यह तथ्य बार-बार सामने आया है कि इसमें बाल श्रमिक भी मजदूरी करते थे और कई अन्य मजदूर भी काम करते थे. जिस समय विस्फोट हुआ, उस समय कितने मजदूर वहां काम कर रहे थे, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई." कांग्रेस विधायक रावत ने इससे पहले राज्य के अन्य हिस्सों में हुए विस्फोटों का हवाला दिया और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठाए. इस घटनाक्रम की न्यायिक जांच की मांग की.

हरदा से कांग्रेस विधायक रामकिशोर दोगने ने आरोप लगाया कि यह फैक्ट्री 15 से 20 साल से चल रही है, इसमें 600 से 700 लोग काम करते हैं. उनका रिकॉर्ड अभी तक नहीं मिला है. कांग्रेस और सत्ता पक्ष की ओर से भी घटनाक्रम को लेकर अपना पक्ष रखा गया.

ये भी पढ़ें

Harda Factory Blast: फैक्ट्री के पास घर में अज्ञात महिला का शव मिला, 7 लोग अब भी लापता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
वंदे मातरम: अमित शाह का बड़ा हमला, 'राहुल गांधी तुष्टिकरण को बढ़ा रहे'
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
Exclusive: चंपत राय ने नृपेंद्र मिश्रा पर उठाए सवाल, जारी किया 9 पन्नों का बयान
'पीठ पीछे थोड़ी ना घूम रहे थे', सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
सुनीता के आरोपों पर भड़कीं पूनम पांडे, बोलीं- गोविंदा को मेरा 100% सपोर्ट
'सचिन से बेहतर विराट कोहली...', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
'सचिन से बेहतर विराट कोहली', ये क्या कह गए एबी डिविलियर्स
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Xप्लेन: कोई व्यक्ति लगातार 24 घंटे तक फ्लाइट में रहे तो क्या होगा?
Saudi Arabia Umrah Visa: उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
उमराह के लिए सऊदी अरब के नए नियम! वीजा होने पर भी ये परमिट जरूरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
इमरान के खिलाफ SC पहुंची शहबाज सरकार ने वहां भी कर दी गलती, लगा झटका
Embed widget