एक्सप्लोरर

Harda Blast: हरदा ब्लास्ट में 6 दोषी अफसरों पर गिर सकती है गाज, PCB जांच रिपोर्ट का इंतजार

Harda Factory Blast: हरदा पटाखा फैक्ट्री हादसे में प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के छह अफसरों पर गाज गिर सकती है. फिलहाल पीसीबी की तरफ से जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद स्थिति साफ होगी.

MP News: हरदा फैक्ट्री में विस्फोट की घटना के मामले में प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के छह अफसरों को दोषी माना गया है. पर्यावरण मंत्री ने अपनी अनुशंसा भेज दी है. अब इन अफसरों पर गाज गिर सकती है. फिलहाल पीसीबी की तरफ से जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. हरदा स्थित पटाखा फैक्ट्री में सात फरवरी को विस्फोट हो गया था. इस विस्फोट की वजह से 13 लोगों की मौत हो गई थी. इस मामले में पर्यावरण मंत्री नागर सिंह चौहान ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आधा दर्जन अधिकारियों को दोषी माना है. मंत्री नागर ने संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को पत्र लिखा है. 

मध्य प्रदेश सरकार के पर्यावरण मंत्री नागर सिंह चौहान ने अपनी अनुशंसा में लिखा कि इन अफसरों ने अपनी जिम्मेदार ठीक से नहीं निभाई, जिसकी वजह से हादसा घटित हुआ है. मामले की जांच के लिए सरकार ने गृह विभाग के प्रमुख सचिव की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाई है, जो अगले हफ्ते तक अपनी रिपोर्ट सौंपेगी. इधर पर्यावरण मंत्री नागर सिंह चौहान का कहना है कि हरदा पटाखा विस्फोट घटना के मामले में पीसीसी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा है, लेकिन अभी तक उन अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई है, इस संबंध में अधिकारियों से बात करूंगा. 

सीएम मोहन यादव ये दिए थे निर्देश

गौरतलब है कि हरदा पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की वजह से 13 लोगों की मौत हो चुकी है. घटना के बाद पटाखा फैक्ट्री के मालिकों को गिरफ्तार किया गया है. अन्य पटाखा फैक्ट्रियां सील की गई तो वहीं हरदा के एसपी और कलेक्टर को हटाया गया है. हरदा में हुए पटाखा फैक्ट्री हादसे को लेकर प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने कहा था कि हरदा में जो भाई-बहन घायल हुए उनसे मिलने हरदा आया हूं और इससे पहले मैं भोपाल में भी घायलों से मिला हूं. उन्होंने कहा था कि जैसे ही हादसे की जानकारी मिली मैंने तुरंत मंत्री को रवाना किया था. उन्होंने कहा था कि ये एक गंभीर हादसा है और मुझे लगा जाना चाहिए, यही सोचकर मैं खुद यहां आया हूं. बता दें कि हरदा विस्फोट की खबर सुनने के एक दिन बाद ही सीएम मोहन यादव हरदा का दौरा किए. जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचे थे और घायलों से मुलाकात किए थे. 

बता दें कि हरदा आगजनी की घटना के बाद सीएम मोहन यादव ने मंत्रालय में आपात बैठक बुलाई थी. सीएम यादव ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक में घटना की स्थिति के बारे में पता की थी और आवश्यक निर्देश जारी किए थे. तो वहीं अब हरदा विस्फोट मामले में प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड के छह अफसरों को दोषी माना गया है, लेकिन पीसीबी की तरफ से जांच रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है. 

ये भी पढ़ें: MP News: हेलो मैं CM बोल रहा हूं! मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सुनी फरियादियों की शिकायत, दिए ये खास निर्देश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट
सिंहस्थ 2028: CM मोहन यादव ने केंद्र से मांगा सहयोग, सी.आर.पाटिल से की सौजन्य भेंट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत

वीडियोज

Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन; आंकड़ों ने दी गवाही
एक साल में 11 बार लुटाए 200+ रन, टीम इंडिया का अपमानजनक प्रदर्शन
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
Vivo Y600 Sale: 10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
10000mAh बैटरी के साथ Vivo Y600 की बिक्री शुरू, जानें कीमत
Male Birth Control Pill: अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
अब पुरुषों के लिए आएगी गर्भनिरोधक गोली! जानें कैसे करेगी काम?
Embed widget