एक्सप्लोरर

MP News: ग्वालियर में बिना गार्ड के 40 किमी दौड़ी नांदेड़ एक्सप्रेस, रेलवे ने दिए जांच के आदेश

MP: ग्वालियर में बिना गार्ड के एक पैसेंजर ट्रेन को करीब 40 किलोमीटर तक दौड़ाने का गंभीर मामला सामने आया है. रेल सूत्रों ने बताया कि नांदेड़ एक्सप्रेस श्रीगंगानगर से नांदेड़ साहिब जा रही थी.

Gwalior News: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) में बिना गार्ड के एक पैसेंजर ट्रेन को करीब 40 किलोमीटर तक दौड़ाने का गंभीर मामला सामने आया है. ट्रेन ड्राइवर की इस बड़ी चूक को रेलवे ने गंभीरता से लिया है. इस घटना के जांच के आदेश दिए गए हैं. इस आपाधापी में ट्रेन तकरीबन एक घंटे लेट हो गई. घटना गुरुवार तड़के की है. 

बताया जा रहा है कि नांदेड़ एक्सप्रेस चला रहा ट्रेन चालक बिना गार्ड के ही ट्रेन को ग्वालियर स्टेशन से लेकर रवाना हो गया. इस दौरान लगभग 40 किलोमीटर तक नांदेड़ एक्सप्रेस बिना गार्ड के ही चलती रही. इसके बाद आनन-फानन में डबरा स्टेशन पर ट्रेन को रुकवाया गया. गार्ड को दूसरी ट्रेन से डबरा तक भिजवाया गया. गार्ड के डबरा पहुंचने के बाद नांदेड़ एक्सप्रेस रवाना की गई. उसके मामले में रेलवे ने जांच के आदेश दिए हैं. 

रेलवे में हड़कंप
रेल सूत्रों ने बताया कि नांदेड़ एक्सप्रेस श्रीगंगानगर से नांदेड़ साहिब जा रही थी. उसे ड्राइवर हाशिम खान चला रहे थे. गुरुवार को तड़के 3:45 बजे पर ग्वालियर में स्टॉपेज के दौरान गार्ड सगीर अहमद किसी कार्य से नीचे उतरे और वह कार्य करवाने लगे. इसी बीच ड्राइवर हाशिम खान गार्ड से संपर्क किए बिना ही ट्रेन लेकर चल दिए. इस बात की सूचना गार्ड ने तत्काल स्टेशन मैनेजर को दी. इस घटना से रेलवे में हड़कंप मच गया. नांदेड़ एक्सप्रेस को 40 किलोमीटर दूर डबरा में रुकवाया गया. सीसीटीवी में दिख रहा था कि श्री गंगानगर से नांदेड़ के लिए जा रही नांदेड़ एक्सप्रेस बिना गार्ड के ही डबरा तक पहुंची. 

रेलवे के झांसी मंडल के पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि यह घटना के बाद गार्ड को अन्य ट्रेन से डबरा तक भिजवाया गया. इसके बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच करवाई जाएगी.

MP Election 2023: विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सरकार का पत्रकारों को तोहफा, अब मिलेंगी ये सुविधाएं

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
देवास में गुजरात ATS की बड़ी कार्रवाई, आतंकी संगठन से जुड़ा टाइल्स मिस्त्री गिरफ्तार
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
'अयोध्या जाकर करूंगा मुकदमा', राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर दिग्विजय सिंह का ऐलान
Chhindwara News: छिंदवाड़ा में पैर छूने पर आक्रामक हुआ हाथी, 2 युवकों को किया जख्मी
छिंदवाड़ा में पैर छूने पर आक्रामक हुआ हाथी, 2 युवकों को किया जख्मी
सोनम रघुवंशी को मिली राहत तो छलक आया राजा की मां का दर्द, पूछा- कब मिलेगा न्याय? पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप
सोनम रघुवंशी को मिली राहत तो छलक आया राजा की मां का दर्द, पूछा- कब मिलेगा न्याय? पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
लालू यादव और राबड़ी देवी को फिर से मिली Z सुरक्षा, सम्राट सरकार का बड़ा फैसला
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
WhatsApp यूजरनेम फीचर पर विवाद! मेटा की टीम ने सरकार से की मुलाकात; 3 दिन में मांगा जवाब
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में रार! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में रार! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
TMC ऑफिस पर बागी गुट ने किया कब्जा! BJP बोली- तृणमूल बंगाल में इतिहास हुई, सिर्फ भतीजा उनके साथ
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
Train News: कुली की मनमानी नहीं चलेगी, ज्यादा पैसे मांगने पर करें शिकायत, रेलवे लेगा सख्त एक्शन
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget