एक्सप्लोरर

MP News: जान जोखिम में डाल कर पेड़ और रस्सियों से नदी पार करते हैं लोग! गुना का ये गांव क्यों जी रहा खतरे में?

Guna News: गुना जिले के सरखंडी गांव में पुल न होने से ग्रामीण आज भी पेड़ और रस्सियों के सहारे नदी पार करने को मजबूर हैं. यह स्थिति सरकार के विकास दावों पर बड़ा सवाल खड़ा करती है

मध्य प्रदेश का गुना जिला जिसे कभी स्मार्ट सिटी बनाने के लिस्ट में रखा गया था आज वो बुनियादी संरचना के लिए भी तरस रहा है. गुना जिला मुख्यालय से मात्र 15 किलोमीटर दूर सरखंडी की टपरा बस्ती आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है. यहां लोग आज भी अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार कर रहे हैं. 

यहां पुल न होने के कारण ग्रामीणों को बड़े पेड़ के तने और रस्सियों के सहारे रोजाना आवागमन करना पड़ता है. यह स्थिति आजादी के 75 साल बाद भी विकास के दावों की पोल खोल रही है. 

पुल निर्माण की मांग सालों से अधूरी

सरखंडी के आदिवासी और दलित परिवार लंबे समय से पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं. लेकिन प्रशासन की लापरवाही के कारण समस्या जस की तस बनी हुई है. ग्रामीणों ने मजबूरी में नदी पर गिरे बड़े पेड़ का सहारा लिया है, जिस पर रस्सी बांधकर पार करना उनकी दिनचर्या बन चुकी है. यह दृश्य ग्रामीण जीवन की कठिनाईयों को उजागर करता है और बुनियादी ढांचे की खामियों को सामने लाता है.

बच्चे, बूढ़े, गर्भवती महिलाओं सभी इसी तरह पार करते हैं

नदी पार करने के दौरान किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है. छोटे बच्चों और गर्भवती महिलाओं के लिए यह सबसे बड़ी चुनौती है. बारिश के मौसम में स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है, क्योंकि पानी का बहाव तेज हो जाता है. ग्रामीण बताते हैं कि मजबूरी में उन्हें यही जोखिम उठाना पड़ता है, क्योंकि गांव से बाहर जाने का दूसरा कोई रास्ता नहीं है.

सरकार के दावों पर सवाल

यह घटना विकास योजनाओं और सड़क कनेक्टिविटी पर गंभीर सवाल उठाती है. जब आजादी के इतने साल बाद भी ग्रामीण बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं, तो सरकारी योजनाओं की हकीकत पर शक होना लाजमी है.

ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया. अब जरूरत है कि प्रशासन तुरंत पुल निर्माण की प्रक्रिया शुरू करे, ताकि ग्रामीणों की जान खतरे में न रहे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget