एक्सप्लोरर

MP News: गुना में शिव मंदिर में तोड़फोड़, 6-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, मौके पर पुलिस बल तैनात

Guna News: मध्य प्रदेश के गुना में शिव मंदिर में तोड़फोड़ की गई है, मामले में स्थानीय लोगों की शिकायत पर 6-7 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. मौके पर पुलिस बल को तैनात किया गया है.

Guna Vandalism In Shiv Mandir: मध्य प्रदेश के गुना जिले के बमोरी में भगवान शिव के मंदिर में तोड़फोड़ का मामला सामने आया है. यहां शिवलिंग उखाड़ फेंका. बीती रात गुना जिले के बमोरी में अज्ञात लोगों ने शिव मंदिर में तोड़फोड़ की. मंदिर में स्थापित शिवलिंग भी उखाड़ दिया. गुरुवार को सुबह मंदिर का यह हाल देख लोग भड़क गए और सड़कों पर आ गए. गुस्साए लोगों ने बमोरी के मुख्य चौराहे पर चक्काजाम कर दिया. हालात बिगड़ते देख मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है. इधर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है.

5-6 लोगों ने दिया घटना को अंजाम

बमोरी थाना प्रभारी अरविंद गौड़ के अनुसार लोगों ने आशंका व्यक्त की है कि करीब 5-6 लोगों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस ने अज्ञात 5-6 लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है. पुलिस सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है तो वहीं इधर लोग इस घटना के बाद से ही आक्रोशित हैं. 

लोगों ने थाने में दी रिपोर्ट

बमोरी थाना पुलिस ने फरियादी सौरभ पुत्र श्रीवल्लभ किरार निवासी बमोरी, हमराह लखन किरार, जयसिंह किरार, रोहित भार्गव, परमानंद धाकड़, मोतीलाल प्रजापति ने थाने जाकर मौखिक रिपोर्ट की कि बमौरी में नई टंकी के सामने शिवजी का मंदिर बना है, जिसमें रोजाना गांव के लोग पूजापाठ करते हैं जिस कारण से मंदिर में ताला नहीं लगाते हैं. आज सुबह 5 बजे करीब मैं मंदिर के पास से निकल रहा था तो देखा कि शिवजी की पिंडी एवं नंदी भगवान की मूर्ति टूटी हुई पड़ी थी फिर मैंने लखन किरार, जयसिंह किरार, रोहित भार्गव, परमानंद धाकड़ व मोतीलाल प्रजापति को मौके पर बुलाया जिन्होंने घटना की जगह को देखा और फिर पुलिस को मामले की जानकारी दी गई.

इन लोगों ने कहा कि इससे हमारे धर्म का अपमान हुआ है. इन्होंने आरोप लगाया है कि 6-7 दूसरे धर्म के लोगों ने मंदिर में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है. बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें-Rajasthan: मंत्री संजय शर्मा ने जोधपुर के कई जलाशयों का किया दौरा, पर्यटन को बढ़ावा देने को लेकर कही ये बात

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
मध्य प्रदेश के विदिशा में Gen Alpha का प्रदर्शन, बस किराया बढ़ने पर आक्रोश
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
दतिया CJM को जान से मारने की धमकी, बोला- 'चार लोगों की हत्या कर चुका हूं'
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
एमपी में जगह-जगह बाढ़ में फंसे लोग, 527 का रेस्क्यू, सावधानी बरतने की अपील
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत
पन्ना में मजदूरों को मिला 17 कैरेट का बेशकीमती हीरा! चमकीले पत्थर ने चमकाई किस्मत

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget