एक्सप्लोरर

गोंद से चिपकाए होंठ, जख्मों पर लाल मिर्च... गुना में लड़की से हैवानियत करने वाले आरोपी के घर पर चला बुलडोजर

Guna Crime News: बीते दिनों गुना में एक युवती के साथ उसके पड़ोसी दरिंदगी की थी. इस दौरान उसने पीड़िता के होंठ में मिर्च पाउडर भरकर फेविक्विक से भर दिया था. इस मामले प्रशासन सख्त कार्रवाई की है.

Guna Rape Case: मध्य प्रदेश के गुना में युवती के साथ बर्बरता करने वाले आरोपी अयान पठान के घर को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया है. इधर युवती से हुई मारपीट से उसकी एक आंख से दिखना पूरी तरह बंद हो गया तो वहीं दूसरी आंख से धुंधला दिखाई दे रहा है. युवती को इलाज के लिए गुना से ग्वालियर रेफर किया गया है. 

पुलिस को दिए बयान में युवती ने बताया कि आरोपी अयान पठान ने उसकी आंख पर चार-पांच दिन पहले मारपीट करते हुए झाड़ू के पीछे वाले हिस्से से हमला कर दिया था, जिससे काफी चोंट लग गई थी. इसके बाद उसी आंख में अयान ने पत्थर मार दिया था. पीड़िता ने आरोप लगाया कि अयान पठान ने एक महीने तक बंधक बनाकर यातनाएं दी.

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने शारीरिक शोषण के साथ 18 अप्रैल की रात उसके जख्मों पर मिर्च पाउडर और होंठ में फेवीक्विक भर दिया था, जिससे वह चिल्ला न सके. आरोपी युवती का मकान अपने नाम कराना चाहता था. पीड़िता की मां ने सरकार से आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है 

आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर
इधर रविवार (21 अप्रैल) को प्रशासन ने आरोपी के मकान पर बुलडोजर चला दिया है. एसडीएम रवि मालवीय के अनुसार, 15 बाय 25 का मकान सरकारी जमीन पर बना था. उन्होंने बताया कि कार्रवाई से पहले नोटिस भी दिया गया, जिसका कोई जवाब नहीं मिला. तब जाकर आरोपी के मकान पर बुलडोजर चलाया गया है. 

पीड़िता की आंख लेकर डॉक्टरों ने क्या कहा?
पीड़ित युवती का इलाज कर रहे नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर अभिलाष सिंह राजपूत के अनुसार एक आंख का लेंस टूट गया है. उन्होंने बताया कि इसके पीछे वाले पर्दे में क्या स्थिति है? इसका पता अल्ट्रासाउंड कराने के बाद ही पता चलेगा. नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर अभिलाष सिंह राजपूत ने बताया कि पीड़िता के आंखों की रौशनी लौटेगी या नहीं, यह तो पूरी जांच के बाद ही कहा जा सकता है.

ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की ये मांग
इस मामले के लोकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने अपने ऑफिशियस सोशल मीडिया अकाउंट एक्स (पहले ट्विटर) पर पोस्ट कर सख्त सजा मांग की है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा, "गुना की बेटी के साथ बर्बरता का समाचार विचलित कर देने वाला है. अपराधी को सख्त से सख्त सजा मिले, जिससे कोई हैवान हमारी बहन बेटियों के सम्मान से खिलवाड़ा न कर सके.

ये भी पढ़ें: 'वे वामपंथियों के कैदी बनकर...' राहुल गांधी के बयान पर शिवराज सिंह चौहान का पलटवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: इंदौर से 22 साल का इंजीनियर हिरासत में, पूछताछ जारी
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
नशामुक्त MP की दिशा में बड़ा कदम, राज्य शासन के अनेक विभाग चलाएंगे संयुक्त अभियान
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
MP सेमीकंडक्टर समिटः CM मोहन यादव ने निवेशकों से की वन-टू-वन चर्चा
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर
सेमीकंडक्टर समिट: MP में 2510 करोड़ का निवेश, 8 हजार से ज्यादा रोजगार के अवसर

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
UP चुनाव से पहले इंडिया ब्लॉक से गठबंधन पर बोले ओवैसी, ‘हम बार-बार कह रहे...’
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
'सम्मान में कमी न आए...' रामगोपाल यादव के अल्टीमेटम पर राजकुमार भाटी
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
'मुझ पर हमला क्यों किया?' दावे को टाइगर श्रॉफ के स्पोक्सपर्सन ने किया खारिज
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
सौरव दास का बड़ा दावा- 'मैसेज नहीं कर पा रहा, मेरा Whatsapp अकाउंट...'
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
हाईवे पर इमरजेंसी में नहीं लग रहा 1033, तुरंत करें ये काम
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
बिजली के तार से चिपका नन्हा लंगूर, मौत के मुहाने से खींच लाई मां
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
घर में नहीं है किचन गार्डन की जगह, जानें कैसे किराए पर उगाएं ताजी सब्जियां?
Embed widget