एक्सप्लोरर

गुना में बोरवेल में गिरा 10 साल का सुमित हारा जिंदगी की जंग, अस्पताल में तोड़ा दम

Guna Borewell Accident: गुना में 10 साल का बच्चा जिंदगी की जंग हार गया. रेस्क्यू के बाद सुमित को अस्पताल ले जाया गया था. स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सुमित के मुंह में मिट्टी चली गई थी.

MP News: गुना में 10 वर्षीय सुमित मीणा के लिए दुआओं और प्रार्थनाओं का दौर जारी था. एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम रेस्क्यू में जुटी हुई थी. रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान बड़ी मुश्किल से सुमित को बाहर निकाला गया. पिपलिया गांव में रेस्क्यू ऑपरेशन 15 घंटे से जारी था. बोरवेल से सुमित को बाहर निकालकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में इलाज के दौरान सुमित की आज (रविवार) मौत हो गई. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि सुमित के मुंह में मिट्टी चली गई थी.

सुमित का शरीर भी पानी से भीग चुका था. उन्होंने कहा कि सुमित को बचाया नहीं जा सका. बेटे की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया. दुआओं और प्रार्थनाओं के लिए उठे हाथ भी नीचे गिर गए. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गुना बेरवेल हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि बोरवेल को खुला छोड़ना अपराध है. लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की जा रही है. उन्होंने एक बार फिर किसानों से बोरवेल को बंद रखने की अपील की. बोरवेल खुला छोड़ने की वजह से मध्य प्रदेश में हर साल छोटे बच्चे हादसे का शिकार हो जाते हैं.

जिंदगी की जंग हार गया 10 साल का बच्चा

बता दें कि सुमित मीणा नामक 10 साल का बालक पतंग उड़ाने के दौरान बोरवेल में शनिवार को गिर गया था. हादसे की जानकारी मिलने के बाद जिला प्रशासन ने बचाव कार्य शुरू किया. भोपाल से एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. 15 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बच्चा बोरवेल से बाहर निकला. सुमित को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में सुमित जिंदगी की जंग हार गया. मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने मौत की पुष्टि की है. उन्होंने बच्चे की मौत का कारण मुंह में मिट्टी का जाना और शरीर का भीगना बताया है. सुमित की मौत से गुना में मातम का माहौल है. 

Mahakal Mandir: उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में मुफ्त की VIP सेवा बंद, दर्शन घोटाले के बीच लिया गया बड़ा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UCC Bill in MP LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
LIVE: मध्य प्रदेश में UCC बिल पास, CM मोहन यादव बोले- 76% मुस्लिम बहनों ने समर्थन किया
Explained: चार शादी, तीन तलाक और बेटी को आधी प्रॉपर्टी समेत बहुत कुछ! MP का UCC बिल कैसे शरीयत बदल देगा?
चार शादी, तीन तलाक, बेटी को आधी प्रॉपर्टी! MP UCC बिल कैसे शरीयत बदलेगा?
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
दतिया उपचुनाव: खेत में ट्रैक्टर चलाते नजर आए जीतू पटवारी, किसान के साथ की धान रोपाई की तैयारी
Indore News: बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा
बिजली कंपनी के अधीक्षण यंत्री पर लोकायुक्त का शिकंजा, आय से 258% अधिक संपत्ति का खुलासा

वीडियोज

Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'
Lock Upp 2: Shreya Kalra ने Ram Kapoor के Kiss पर जताई नाराजगी, कहा- ‘बिना Consent दोबारा मत करना’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
'इसमें हमें न...', CJP प्रोटेस्ट में लाठीचार्ज के विरोध में लगी याचिका, दिल्ली HC ने दिया कुछ ऐसा जवाब
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
लॉर्ड्स में इतिहास रचने वाली हरमनप्रीत कौर पर क्योंं उठे सवाल? पूर्व भारतीय दिग्गज ने कप्तानी बदलने की उठाई मांग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
Embed widget