एक्सप्लोरर

Indore: इंदौर में 94 सालों से खेला जा रहा गरबा, बच्चों को मुफ्त में दिया जाता है प्रशिक्षण

Navratri 2023: इंदौर में गुजरात की परंपरानुसार गरबा नवरात्र उत्सव 94 वर्षों से मनाया जाता है. इस मंडल की स्थापना 1927 में हुई थी. पिछले 94 वर्षों से लाल गली में गरबा खेला जाता है.

Gujarati Garba In Indore:  गुजरात की परंपरानुसार इंदौर में गरबे नवरात्र उत्सव का आरंभ सर्वप्रथम श्री गुजराती नवदुर्गा उत्सव मंडल के सदस्यों के तरफ से किया गया था. 94 वर्षों से यह उत्सव मनाया जा रहा है. मंडल की स्थापना सन् 1927 में हुई थी. सन् 1927 से लेकर सन् 2023 तक पिछले 94 वर्षों से लाल गली में गरबा खेला जाता है. 

श्री गुजराती नवदुर्गा उत्सव मण्डल समिति अध्यक्ष चंद्र प्रकाश देसाई ने बताया कि सन् 1927 से सन् 1985 तक पिछले 58 वर्षों में मंडल का स्वयं का निर्मित पूजनीय माताजी का मंदिर नहीं था और ना ही प्रतिवर्ष मनाये जाने वाले नवरात्रि उत्सव हेतु स्थाई जमीन और माताजी का चौक था. प्रारंभ में साल1927 में महात्मा गांधी मार्ग पर बाटा शू कंपनी स्टोर के पास वाली गली में सार्वजनिक गरबा उत्सव होता था.

जमीन खरीदकर मंदिर का किया गया निर्माण

जगह छोटी लगने के कारण जेल रोड पर स्थित सोनारवाड़ा में गरबे होने लगे. उसके बाद जेलरोड़ पर सरदार आइसक्रीम के पीछे चौक में वर्षों तक कार्यक्रम आयोजित किये गये. दुर्भाग्य से इस चौक की जमीन बिकने के कारण जगह नहीं बची. इस कारण लाल गली खातीपुरा में नवरात्रि उत्सव मनाया जाने लगा. 

वही महाराज टॉकीज (महाराजा कॉम्प्लेक्स) के पीछे कोने में खाली पड़ी हुई जमीन नगर निगम प्रशासन से नियमानुसार मंडल के नाम से जमीन खरीदकर उस पर मंडल के सदस्यों का सहयोग लेकर आद्या शक्ति माताजी के मंदिर का निर्माण किया गया. इसके लिए सन् 1985 में स्व. पंकज भाई देसाई अपने परिवार के सदस्यों के साथ अनशन पर भी बैठे थे. इसके बाद सन् 1985 से आज दिनांक तक मंदिर के सामने चौक में प्रतिवर्ष नवरात्रि उत्सव मण्डल के सदस्यों एवं श्रद्धालु भक्तों के तरफ से उत्साह पूर्वक मनाया जाता है. 

तीसरी पीढ़ी सिखा रही निशुल्क गरबे 

नन्हीं-नन्हीं बालिकाओं को गुजराती परंपरा के अनुसार गरबे करने का निःशुल्क प्रशिक्षण देने, गुजराती गरबे लिखने और गुजरात की लोक धुन में उसे गुजराती संगीत में लयबद्ध करने वाले लोग भी पीढ़ी दर पीढ़ी ये काम करते आ रहे हैं. जहां पहले स्व. गजाननभाई देसाई तथा स्व. मधुसूदनभाई भट्ट ने इस परंपरा को निभाया. वहीं अब उनके परिवार के सदस्य इसे आगे बढ़ा रहे हैं.

ये भी पढ़ें: MP Election 2023: बुंदेलखंड में चुनावी हुंकार भरेंगी प्रियंका गांधी, 28 अक्टूबर को छतरपुर में होगी पब्लिक मीटिंग

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget