एक्सप्लोरर

Fruit Market Price: फल व्यापारियों पर भी पड़ी है बेमौसम बारिश की मार, जानें कौन कौन से फलों पर पड़ा है असर

Fruit Business: बेमौसम बारिश की वजह से मध्य प्रदेश के फल व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ा है. फलों की क्वालिटी बिगड़ जाने की वजह से व्यापारियों को उचित दाम नहीं मिल पाए और डिमांड भी कम रही.

Ujjain News: मौसम की मार का नुकसान केवल किसानों को ही नहीं बल्कि व्यापारियों को भी उठाना पड़ता है. इन दिनों फल व्यापारी काफी आर्थिक परेशानियों के दौर से गुजर रहे हैं.इसके पीछे बेमौसम बारिश को जिम्मेदार बताया जा रहा है. बारिश की वजह से फल खराब हो गए हैं और उनकी गुणवत्ता भी खराब हुई है. इस वजह से व्यापारियों को फल औने-पौने दाम पर बेचने पड़े हैं.

क्या कहना है फल व्यापारियों का

गर्मी के दिनों में फल का व्यापार काफी चमकदार हो जाता है. फल व्यापारी वर्ष भर गर्मी का इंतजार करते हैं. गर्मी के दिनों में दाम के साथ-साथ फल की बिक्री में कई गुना की बढ़ोतरी हो जाती है. लेकिन इस बार फल व्यापारियों को उम्मीद से ज्यादा नुकसान उठाना पड़ रहा है. फल व्यापारी गिरीश पंजमामी के मुताबिक बेमौसम बारिश की वजह से अंगूर, आम और तरबूज पर बुरा असर पड़ा है. इसकी वजह से व्यापारियों को फल ओने-पौने दाम में बेचने पड़े हैं. इस बार गर्मी के मौसम में लगातार रुक-रुक कर बारिश हुई. इसकी वजह से मौसम में बदलाव आया है, इसका असर फलों पर भी पड़ा है. फलों की क्वालिटी पर बुरा असर पड़ने की वजह से उचित दाम नहीं मिल पाए हैं. इस बार आम लोगों ने भी बोतलबंद पेय पदार्थ पर अधिक राशि खर्च की है. व्यापारियों का कहना है कि अब उन्हें साल भर तक इंतजार करना पड़ेगा. 

सात प्रदेशों से आता है आम

फल व्यापारी रईस भाई के मुताबिक आम तेलंगाना, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, आंध्रा और गुजरात से आता है. देश में अधिकांश स्थानों पर बेमौसम बारिश होने की वजह से आम में दाग लग गए हैं. इसके अलावा आम समय से पहले ही खराब हो गया है. गर्मी के दिनों में आम फुटकर बाजार में ₹100 किलो तक बिक जाता है जबकि इस बार फुटकर बाजार में ₹50 किलो आम बिका है, इसलिए व्यापारियों को 50 फीसदी से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा है.

अंगूर और तरबूज का भी बुरा हाल

मौसम की मार का असर अंगूर और तरबूज पर भी पड़ा है. अंगूर 50 रुपये किलो तक बाजार में बिकता था लेकिन इस बार फुटकर बाजार में 30 रुपये किलो अंगूर बिक गया, जबकि थोक बाजार में 15 रुपये किलो तक अंगूर उपलब्ध था. अंगूर महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश में आता है. इसी तरह तरबूज की भी बिक्री इस बार काफी कम रही है. तरबूज के स्वाद पर भी बेमौसम बारिश का असर हुआ है.

ये भी पढ़ें

Indore: इंदौर में दो- दो घंटे हो रही है बिजली गुल, कर्मचारियों और साधन की कमी से जूझ रहा विभाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: 1.685 किलो चांदी और 8.5 ग्राम सोना जब्त, बसई चेक पोस्ट पर कार से मिले आभूषण
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
दतिया उपचुनाव: BJP प्रत्याशी के लिए वोट मांगने पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस पर साधा निशाना
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
CJP Protest: दिल्ली से निकली चिंगारी UP-बिहार से महाराष्ट्र तक...इन राज्यों में भी सज रहा जंतर-मंतर!
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी
दतिया उपचुनाव: 'सरकारें बदलती रहती हैं', जीतू पटवारी ने अधिकारियों को दे दी चेतावनी

वीडियोज

Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
क्या कॉकरोच जनता पार्टी आगे चुनावी मैदान में उतरेगी? प्रेस कान्फ्रेंस में CJP ने कर दिया बड़ा ऐलान
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
'जेन-ज़ी ने बताया 'विश्वगुरु' होने का क्या मतलब है', सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजली आंग्मो का बड़ा बयान
IND vs ZIM T20: अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
अभिषेक शर्मा पर फिर फूटा 'हरारे' बम, दूसरे टी20 में भी बुरी तरह फ्लॉप
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
'तानाशाही नहीं चलेगी, सरकार को...' धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर जानें क्या बोलीं प्रियंका गांधी?
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Networth: कितनी है धर्मेंद्र प्रधान की नेटवर्थ, जिन्होंने CJP प्रोटेस्ट के बाद दिया इस्तीफा
Dharmendra Pradhan Resignation: शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर राजीव शुक्ला का बयान, कहा- यह छात्रों और...
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
'मिट्टी में मिला सरकार का अहंकार', गोगोई से अखिलेश तक... प्रधान के इस्तीफे पर क्या बोला विपक्ष
Embed widget