एक्सप्लोरर

Free Laptop Yojana: 'सर आपके साथ एक फोटो...', सीएम मोहन यादव ने छात्रों से खुलकर की बात, देखें वीडियो

Free Laptop Yojana: एमपी के 12वीं पास प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए आज का दिन बेहद खुशी का दिन है. सीएम मोहन यादव ने ऐसे विद्यार्थियों को फ्री में लैपटॉप दिया है, ताकि वे और मेहनत से पढ़ाई करें.

Free Laptop Yojana 2025: मध्य प्रदेश में हायर सेकेंडरी (12वीं) की परीक्षा में 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक हासिल करने वाले छात्रों को मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को लैपटॉप प्रदान किए. लैपटॉप मिलने से छात्र गदगद हैं और उनका कहना है कि इससे उनकी पढ़ाई और आसान हो जाएगी. सरकार का कहना है कि इससे वे और मन लगाकर पढ़ाई करें और अपने परिवार और राज्य का नाम रोशन करें.

राजधानी के आरसीवीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी के स्वर्ण जयंती सभागार में शुक्रवार को आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री यादव ने प्रतीक स्वरूप लैपटॉप प्रदान किए, वहीं अन्य छात्रों के खातों में सीधे राशि ट्रांसफर की गई. इस मौके पर मुख्यमंत्री यादव ने कई छात्र-छात्राओं से बातचीत भी की. लैपटॉप पाकर छात्र-छात्राएं खुश हैं और उन्हें अपनी आगे की पढ़ाई आसान होने का भरोसा है.

इस मौके पर छात्रों ने मुख्यमंत्री यादव द्वारा पूछे गए सवालों का खुलकर जवाब दिया. नरसिंहपुर जिले की छात्रा गीता लोधी ने लैपटॉप मिलने पर अपनी खुशी जाहिर की और मुख्यमंत्री से कहा कि अब उनकी पढ़ाई आसान हो जाएगी. बड़े भाई अध्ययनरत हैं और उनके पास लैपटॉप नहीं है. भोपाल में चाय की दुकान चलाने वाले के पुत्र प्रशांत राजपूत भी उन प्रतिभाशाली छात्रों में हैं जिन्हें लैपटॉप के लिए सरकार की ओर से राशि मिली है.

प्रशांत का कहना है कि लैपटॉप मिलने से उनकी पढ़ाई अब और आसान हो जाएगी. मुख्यमंत्री से चर्चा करने वाले छात्रों ने अपने अनुभव साझा किए और पारिवारिक स्थिति का भी जिक्र किया. साथ ही आगे चलकर देश सेवा के लिए वे किस जिम्मेदारी का निर्वहन करने का मन बनाए हुए हैं, इसका भी खुलासा किया.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की परीक्षा वर्ष 2023-24 में कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक से उत्तीर्ण होने वाले 89 हजार 710 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सिंगल क्लिक से उनके बैंक खातों में 224 करोड़ रुपये की राशि अंतरित की. ये विद्यार्थी वर्तमान में उच्च शिक्षा संस्थान में अध्ययन कर रहे हैं. प्रत्येक प्रतिभाशाली विद्यार्थी को 25 हजार रुपये की राशि स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लैपटॉप खरीदने के लिए दी गई है.

ये भी पढ़ें-'आपकी दादी क्या है...', राजस्थान विधानसभा में मंत्री अविनाश गहलोत ने ऐसा क्या कह दिया? भड़के कांग्रेस नेता

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget