एक्सप्लोरर

MP Politics: शिवराज सिंह चौहान के क्षेत्र में वाहन के टक्कर से पांच गायों की मौत, नर्मदा सेवा सेना ने दी यह चेतावनी

MP News: गायों की मौत पर नर्मदा सेवा सेना ने आंदोलन की चेतावनी दी है. सेना के सह संयोजक विक्रम मस्ताल ने सड़क पर मृत गायों का वीडियो ट्वीट कर लिखा कि ये घटना बीती रार भेरौंदा तहसील के पास हुई है.

Bhopal News: इन दिनों मध्य प्रदेश में गायों की काफी दुर्दशा हो रही है. प्रदेश भर में चरनोई भूमि पर दबंगों का कब्जा होने की वजह से अब पशुओं के लिए चरनोई भूमि नहीं बची है. इसका नतीजा यह है कि अब यह पशु सड़कों पर विचरण करते फिर रहे हैं. आए दिन सड़क हादसों में इन पशुओं की मौत हो रही है. बीती रात भी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की बुदनी विधानसभा में एक वाहन ने पांच गायों को टक्कर मार दी. इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई .

नर्मदा सेवा सेना की आंदोलन की चेतावनी

गायों की मौत को लेकर कांग्रेस की नर्मदा सेवा सेना ने आंदोलन की चेतावनी दी है. नर्मदा सेवा सेना के सह संयोजक विक्रम मस्ताल ने सड़क पर मृत गायों का वीडियो ट्वीट कर लिखा कि ये घटना बीती रार भेरौंदा तहसील के पास हुई है. शिवराज जी, एक तरफ आप बड़ी-बड़ी घोषणा करते हैं और दूसरे तरफ हमारी गौमाताओं को सड़क पर कुचला जा रहा था, जितना खर्चा आपके कार्यक्रम के तंबू में हो रहा है, उतने में तो गौ माता सुरक्षित हो जातीं. यदि गो माता की सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किया गया तो नर्मदा सेवा सेना जल्द ही बड़ा आंदोलन करेगी, क्योंकि हम श्री कृष्ण को मानने वाले हैं, कंस को नहीं. 

आपको बता दें बुदनी विधानसभा क्षेत्र में एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कार्यक्रम ग्राम छीपानेर में आयोजित किया गया था.इस कार्यक्रम के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 63 करोड़ 49 लाख रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन किया था. 67 करोड़ 63 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया गया.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने क्या कहा है

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि जो आप कहते हैं, मैं और मेरी सरकार करती है और लाडली बहना जैसी योजना मेरी जिंदगी का मिशन है. इस योजना ने बहनों की जिंदगी बदल दी है. मुख्यमंत्री चौहान ने सीहोर जिले के छीपानेर में छोटे छीपानेर से बड़े छीपानेर को जोडऩे वाले रामलखन सेतु के लोकार्पण के साथ 63 करोड़ 49 लाख रूपये के कार्यों का भूमिपूजन और 67 करोड़ 63 लाख रुपये के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया.

वहीं दूसरी ओर भैरुंदा में सडक़ पर अज्ञात वाहन द्वारा गायों को टक्कर मार दी, जिससे पांच गायों की मौके पर ही मौत हो गई.आपको बता दें कि गायों की दुर्दशा को लेकर बीते दिनों पूर्व राजस्व मंत्री और सात बार के विधायक करण सिंह वर्मा के विधानसभा क्षेत्र का एक बजरंग दल का कार्यकर्ता भी काफी नाराजगी जता चुका है.बजरंग दल के कार्यकर्ता का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था, इसमें बजरंग दल कार्यकर्ता सरकार के कामों की तारीफ करने के साथ ही गायों के हित में कुछ करने के लिए सरकार से अपील करता हुआ नजर आ रहा था.

ये भी पढें

MP Weather Today: आज मध्य प्रदेश के इन 14 जिलों में होगी झमाझम बारिश, जानिए क्या है आईएमडी का अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget