एक्सप्लोरर

शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में पहला बड़ा बदलाव, सीहोर जिला पंचायत CEO का हुआ ट्रांसफर

MP News: 8 महीने में पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में बदलाव किया गया है. अब तक शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में बड़े अधिकारी का ट्रांसफर नहीं हुआ था.

MP News: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद शिवराज सिंह चौहान की जगह डॉ. मोहन यादव को मुख्यमंत्री बनाया गया. मुख्यमंत्री बनते ही डॉ. मोहन यादव एक्शन में आए. उन्होंने प्रदेश में प्रशासनिक सर्जरी की शुरुआत की. सात महीनों के कार्यकाल में करीब डेढ़ सौ-दो सौ अफसरों के तबादले किए गए. कई कलेक्टर-एसपी को हटाया गया. इस दौरान पूर्व सीएम और वर्तमान केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के जिले में बदलाव नहीं देखा गया.

अब 8 महीने में पहली बार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में भी बदलाव किया गया है. सीहोर जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी का ट्रांसफर जल संसाधन विभाग में किया गया है. आशीष तिवारी जल संसाधन विभाग में उप बनाये गये हैं. बता दें कि 8 महीने पहले प्रदेश की सत्ता संभालने के बाद से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का रुख सख्त है.

लापरवाही या घटना होने पर तुरंत अफसरों को हटाया जाने लगा. उन्होंने सख्ती दिखाते हुए अब तक 30-40 अफसरों को हटाया. डेढ़-दो सौ अधिकारियों का तबादला कर दिया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर में न ही कार्रवाई की और न ही किसी बड़े अफसर का तबदला किया. अब 8 महीने बाद सीहोर जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी का तबादला किया है. 


शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले में पहला बड़ा बदलाव, सीहोर जिला पंचायत CEO का हुआ ट्रांसफर

किसे क्या दी गयी जिम्मेदारी?
पर्यटन विकास निगम एमडी इलैया राजा टी को अपर सचिव मुख्यमंत्री बनाया गया है, जबकि उपभोक्ता आयोग रजिस्ट्रार मनीष सिंह को हाउसिंग बोर्ड आयुक्त, एमपीपीएससी उप सचिव राखी सहाय को वित्त निगम एमडी, सीहोर जिला पंचायत. सीईओ आशीष तिवारी को जल संसाधन विभाग का उपसचिव, जबलपुर जिला पंचायत. सीईओ जयति सिंह को उज्जैन जिला पंचायत. सीईओ, इंदौर नान क्षेत्रीय प्रबंधक कीर्ति खुरासिया को एमपीपीएससी उप सचिव, सीधी जिला पंचायत. सीईओ राहुल नामदेव घोटे को नर्मदा घाटी विकास उप सचिव, विदिशा सीईओ योगेश तुकाराम भरसट को आयुष्मान भारत सीईओ, रीवा जिला पंचायत. सीईओ सौरभ संजय सोनवणे को रीवा नगर निगम आयुक्त और नीमच जिला पंचायत. सीईओ गुरु प्रसाद को स्टेट वाइड एरिया नेटवर्क एमडी बनाया गया है. 

नाराजगी के बाद हुई कार्रवाई
1. 27 दिसंबर की देर रात गुना बस हादसे में 13 लोग जिंदा जल गए थे. मामले में मुख्यमंत्रीम के निर्देश पर राज्य परिवहन आयुक्त संजय कुमार झा, कलेक्टर तरुण राठी और पुलिस अधीक्षक विजय खत्री का तबादला कर दिया गया था. साथ ही गुना के मुख्य चिकित्सवा अधिकारी और क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी पर भी निलंबन की गाज गिरी थी. 

2. जनवरी के पहले सप्ताह में जबलपुर कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन को एक समीक्षा बैठक के अगले दिन हटा दिया गया था. बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर के व्यवहार और अनुपलब्धता की शिकायत की थी. 

3. फरवरी के दौरान हरदा की पटाखा फैक्ट्री ब्लॉस्ट मामले में कारखाना निरीक्षक एवं सहायक संचालक, औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा नवीन कुमार बरवा को निलंबित किया गया था. कलेक्टर ऋषि गर्ग
और पुलिस अधीक्षक को संजीव कुमार को भी हटाया गया था. 

4. जून में सिवनी में 50 से ज्यादा गौवंश के शव मिले थे. मामले में कलेक्टर क्षितिज सिंघल और एसपी राकेश कुमार सिंह को हटाया गया था.

5. देवास जिले के सोनकच्छ में किसान से अमर्यादित आचरण करने पर तहसीलदार को हटाया गया था. एक्स पर बताया गया था कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर देवास जिले के वायरल हो रहे वीडियो को संज्ञान में लिया है. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि अधिकारी आम लोगों के साथ सभ्य और शालीन भाषा का इस्तेमाल करें. इस तरह की अभद्र भाषा बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी. मेरे निर्देश के बाद कलेक्टर ने तहसीलदार को जिला मुख्यालय अटैच कर दिया है. 

6. मंदसौर कलेक्ट्रेट दफ्तर में किसान के जमीन पर लौट लगाने का वीडियो वायरल हुआ था. घटना के बाद मंदसौर कलेक्टर का तबादला किया गया.

7. सागर में दीवार गिरने से 9 बच्चों की मौत के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कलेक्टर-एसपी सहित एसडीएम को भी हटाया. प्रभारी सीएमओ धनंजय गुमास्ता और उपयंत्री वीर विक्रम को सस्पेंड किया गया था.

ये भी पढ़ें-

बाइक पर सवार होकर निकले राजगढ़ कलेक्टर, क्या मनरेगा में गड़बड़ी बनी वजह?

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget