एक्सप्लोरर

Khandwa Fire: खंडवा में मशाल जुलूस के दौरान अचानक भड़की आग, मचा हड़कंप, 30 से ज्यादा झुलसे 

khandwa Mashal Rally Fire: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के एसपी मनोज राय ने बताया कि एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान मशाल उल्टी होने के बाद आग लग गई. इससे वहां घेरा बनाकर खड़े लोग झुलस गए. 

Khandwa Fire News MP: मध्य प्रदेश के खंडवा में मशाल जुलूस के दौरान भीषण आग (Khandwa Fire) लगने से 30 से ज्यादा लोग झुलस गए हैं. यह घटना गुरुवार देर रात की है. आग भड़कने से भगदड़ के हालात बन गए. वीडियो में साफ दिख रहा है कि लोग तेजी से भाग रहे हैं. दरअसल, 26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए आयोजित मशाल जुलूस में लोग शामिल हुए थे. 

खंडवा भीषण आग की घटना में घायल लोगों को जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. मौके पर पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी  मौजूद हैं. 

खंडवा एसपी मनोज राय ने बताया कि एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान यह हादसा हुआ. जब यह कार्यक्रम घंटाघर पर जब समाप्त हो रहा था, तब मशाल रखते समय कुछ मशाल उल्टी हो गई, जिसके कारण उसमें जो बुरादा और तेल था, उससे आसपास की मशालें भभक गई. इससे वहां घेरा बनाकर खड़े लोग झुलस गए. 

झुलसने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल

आग की चपेट में आकर झुलसने वालों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. लोगों के चेहरे और हाथ झुलसे हैं. 30 लोगों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया. इनमें से 12 लोगों को भर्ती किया गया. बाकी को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया. खंडवा हादसे में गनीमत रही की घटना के समय मौके पर मौजूद पुलिस अमले की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया. तुरंत स्थिति पर काबू पाया गया. 

घटना के बाद तुरंत आसपास मौजूद लोग भी घायलों की मदद के लिए दौड़ पड़े. घरों से बाल्टी में पानी लेकर आग पर डालने लगे. तो वहीं महिलाएं और बच्चे इस आग में झुलसने के कारण तड़पते हुए बदहवास नजर आए, जिन्हें तुरंत उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया. 

इसके अलावा, करीब दो दर्जन से अधिक लोग भगदड़ की वजह से घायल हुए थे, जो कि घटना के बाद अपने अपने घरों वापस चले गए. इस बीच पुलिस अमले के साथ बीजेपी से जुड़े कई नेता भी घायलों का हाल-चाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे थे. 

30 में से 18 घायल घर लौटे

खंडवा एसपी राय ने बताया कि इस हादसे के बाद जिला अस्पताल में 30 लोगों को उपचार के लिए भर्ती कराया गया था, जिनमें से 18 लोग अस्पताल से प्राथमिक उपचार मिलने के बाद अपने-अपने घर वापस चले गए. वहीं शेष बचे 12 लोगों का उपचार फिलहाल जिला अस्पताल के डॉक्टरों के द्वारा किया जा रहा है. इनमें से कोई भी घायल खतरे में नहीं है. सभी खतरे से बाहर हैं. 

ये भी पढ़ें: रीवा के मऊगंज में एंबुलेंस के अंदर नाबालिग लड़की से हैवानियत, जीजा और चालक गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
CM मोहन यादव ने वंदे मातरम् विवाद पर कहा- सोनिया-राहुल मांगे माफी
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
सांसद अफजाल अंसारी को बड़ी राहत, वापस मिली 12 करोड़ की कुर्क संपत्ति
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
IND vs SL: तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
तीसरे दिन के मौसम पर ताजा अपडेट, जानें बारिश होगी या नहीं
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
'दिल डिंग डोंग' पर लड़कियों ने मचा दिया धमाल, स्ट्रीट डांस का वीडियो वायरल
Stale Tea Poison:कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
कितनी देर पहले बनी चाय पीनी चाहिए, कब बन जाती है जहर?
Embed widget