एक्सप्लोरर

MP Assembly Election 2023: चुनाव से पहले एक बार फिर सक्रिय हुए दिग्विजय सिंह, प्रदेश के गांवों और गलियों में घूमेंगे

MP News: दिग्विजय सिंह भोपाल के बैरसिया व गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे. बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित प्रथम सत्र की बैठक को संबोधित करेंगे.

भोपाल: अपनी नर्मदा यात्रा के दम पर मध्य प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस की वापसी लाने वाले प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस (Congress) नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh)  एक बार फिर से सक्रिय हो गए हैं.दिग्विजय सिंह शुक्रवार से मध्य प्रदेश के गांव-गांव,गली-गली का दौरा करेंगे.मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव (MP Assembly Election 2023) से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ऊर्जा देने के लिए दिग्विजय सिंह ने यह प्लान बनाया है.

बता दें कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री  कमलनाथ के निर्देश पर राज्यसभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 17 फरवरी से प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों का सघन दौरा करेंगे.अपने दौरों के प्रथम चरण में भोपाल जिले के बैरसिया व गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे.बैरसिया विधानसभा क्षेत्र में भोपाल जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित प्रथम सत्र की बैठक में मंडल और सेक्टर के कार्यकर्ताओं से वन टू वन बातचीत करेंगे.

कांग्रेस के सभी विंग से करेंगे मुलाकात
दिग्विजय सिंह बैरसिया में विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की सभी विंग से मुलाकात कर उन्हें जीत का मंत्र देंगे.बैरसिया विधानसभा क्षेत्र के ब्लॉक कांग्रेस, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई और अन्य समस्त मोर्चा पदाधिकारी गणों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे.

भोपाल के इस क्षेत्र में होगी बैठक
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह अपराह्न 3.30 बजे जे गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र में भोपाल शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित बैठक के प्रथम सत्र में मंडलम सेक्टर के कार्यकर्ताओं से रूबरू होंगे.शाम 5 बजे द्वितीय सत्र में गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के समस्त मोर्चा संगठनों,विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे.जिला शहर और ग्रामीण कांग्रेस द्वारा आयोजित इन बैठकों में प्रदेश कांग्रेस द्वारा बनाए गए भोपाल जिले के समस्त प्रभारी व जिला कांग्रेस के पदाधिकारी आवश्यक रूप से हिस्सा लेंगे.

साल 2018 के विधानसभा चुनाव से पहले दिग्विजय सिह नर्मदा यात्रा पर निकले थे. उन्होंने नर्मदा के किनारे-किनारे 33 सौ किलोमीटर की यात्रा की थी. इसके बाद हुए चुनाव के बाद मध्य प्रदेश की सत्ता में कांग्रेस की वापसी हुई थी. वहीं एक बार फिर जब अबसे कुछ महीने बाद ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, दिग्विजय सिंह लोगों की नब्ज टटोलने के लिए उनके बीच पहुंच रहे हैं.

ये भी पढ़ें

Mahashivratri 2023: एमपी के इस मंदिर में मिलते हैं भगवान शिव के 12 स्वरूपों के दर्शन, इस वजह से है ये बेहद खास

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget