एक्सप्लोरर

Mahakal Temple: भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए महाकाल मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद

महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में भी आम श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया गया है. यह आदेश उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने जारी किया है.

Ujjain News: अब उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर के गर्भगृह में भी आम श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया गया है.  यह आदेश उज्जैन कलेक्टर आशीष सिंह ने जारी किया है. आगामी आदेश तक अब श्रद्धालु मंदिर के गर्भ गृह में पूजा अर्चना नहीं कर सकेंगे. उल्लेखनीय है कि उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में पिछले कुछ समय से श्रद्धालुओं का प्रवेश शर्तों के साथ गर्भगृह हो रहा था. लेकिन उज्जैन कलेक्टर ने अब नया आदेश जारी कर दिया है. महाकालेश्वर मंदिर समिति के अध्यक्ष और कलेक्टर आशीष सिंह ने आगामी आदेश तक महाकाल मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद कर दिया है.  कलेक्टर आशीष सिंह ने बताया कि नव वर्ष के पूर्व महाकालेश्वर मंदिर में लगातार श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ रही थी. इसी को देखते हुए गर्भगृह में प्रवेश बंद कर दिया गया है.  गौरतलब है कि महाकाल मंदिर के गर्भगृह में अभी उन श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया जा रहा था जो ₹1500 की रसीद कटवा रहे थे. 1500 रुपए की दानराशि की रसीद कटवा जाने पर 2 लोगों को गर्भगृह में प्रवेश मिल रहा था. इन लोगों को भी मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश से रोक दिया गया है. 

भस्मारती में पहले ही लग चुकी है रोक
ओमीक्रॉन का खतरा बढ़ने के साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है.  इसी के चलते आज सुबह होने वाली भस्म आरती में आम श्रद्धालुओं का प्रवेश पहले ही रोका जा चुका है. इसके अलावा रात्रि कालीन शयन आरती में भी श्रद्धालुओं को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है. महाकालेश्वर मंदिर के पट सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक ही आम श्रद्धालुओं के लिए खोले जा रहे हैं.

उज्जैन में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना के मरीज
उज्जैन में करोना मरीजों की बात की जाए तो लगातार आंकड़ा बढ़ता जा रहा है. उज्जैन में पिछले कुछ दिनों में 25 कोरोना मरीज सामने आ चुके हैं. इनमें से विदेश लौटे कुछ लोग भी शामिल है. अभी उन मरीजों के जीनोम सिक्वेंस के सैंपल की रिपोर्ट नहीं आई है.

 यह भी पढ़ें: 

Etah News: एटा जिला जेल में कैदी मिला कोरोना पॉजिटिव, 50 अन्य कैदियों के साथ था बंद, मचा हड़कंप

Panchayat Chunav: मध्य प्रदेश में पंचायत चुनाव के लिए लगी आचार संहिता हुई समाप्त

डॉ विक्रम सिंह जाट पिछले 25 सालों से प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े हैं. साल 2007 से लगातार एबीपी न्यूज नेटवर्क के साथ काम कर रहे हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से फ्रांस के महावाणिज्य दूत पैट्रिक लेवेरिनो ने की शिष्टाचार भेंट
किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर-उज्जैन-भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
इंदौर-उज्जैन-भोपाल को मेट्रोपॉलिटन सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में कार्य जारी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: महायुति में अनबन! BJP-शिंदे गुट ने एक दूसरे पर साधा निशाना
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
ऑस्ट्रेलिया टीम के लिए बुरी खबर, दिसंबर से पहले नहीं हो सकेगी स्टीव स्मिथ की मैदान पर वापसी
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget