एक्सप्लोरर

एमपी परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा के ठिकानों पर ईडी की रेड, 50 लाख की प्रॉपर्टी जब्त

MP ED Raid: ईडी ने मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व अधिकारी सौरभ शर्मा और उसके सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की. इस छापेमारी में 50 लाख से अधिक की नकदी, चांदी और बैंक जमा राशि जब्त की गई है.

Bhopal ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को बताया कि उसने आय से अधिक संपत्ति से जुड़े कथित धनशोधन मामले में मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के एक पूर्व अधिकारी और उसके सहयोगियों के खिलाफ ताजा छापेमारी के बाद 50 लाख रुपये से अधिक की नकदी और चांदी के अलावा बैंक जमा राशि जब्त की है.

इन ठिकानों पर की गई थी छापेमारी

मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के पूर्व कांस्टेबल सौरभ शर्मा और उनसे जुड़े लोगों के खिलाफ मामले में 17 जनवरी को मध्य प्रदेश के भोपाल और ग्वालियर और महाराष्ट्र के पुणे में छापेमारी की गई थी. इसमें 50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त की गई है.

30 लाख रुपये की बैंक जमा राशि जब्त

ईडी ने एक बयान में कहा कि छापेमारी के दौरान 30 लाख रुपये की बैंक जमा राशि जब्त कर ली गई, जबकि 12 लाख रुपये की ‘‘बेहिसाबी’’ नकदी और 9.17 लाख रुपये मूल्य की 9.9 किलोग्राम चांदी जब्त की गई. जांच एजेंसी ने कहा कि डिजिटल उपकरण और संपत्ति के दस्तावेजों की प्रतियां भी जब्त की गईं.

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का मामला

धनशोधन का मामला मध्य प्रदेश सरकार के लोकायुक्त (विशेष पुलिस प्रतिष्ठान) की शर्मा के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी से उपजा है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने ‘‘अपने परिवार के सदस्यों और संबंधित कंपनियों के नाम पर करोड़ों रुपये की आय से अधिक संपत्ति अर्जित की है.’’

लोकायुक्त के अनुसार, शर्मा को 2015 में अनुकंपा के आधार पर मध्य प्रदेश परिवहन विभाग में कांस्टेबल के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्होंने 2023 में सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ले ली थी. लोकायुक्त ने कहा कि शर्मा के पिता एक सरकारी चिकित्सक थे, जिनकी 2015 में मृत्यु हो गई थी. ईडी ने इस मामले में पहले दौर की छापेमारी पिछले दिसंबर में की थी.

ये भी पढ़ें-

राजस्थान भजनलाल शर्मा सरकार का दूसरा बजट होगा पेश, स्वास्थ्य और रोजगार पर होगा पूरा फोकस

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: 71.44 फीसदी लोगों ने दिया वोट, अब नतीजों का इंतजार
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
दतिया उपचुनाव: बंपर वोटिंग के किसको फायदा? 3 अगस्त को नतीजे
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
सोनम रघुवंशी के सरेंडर पर राजा के भाई बोले- 'इंसाफ की...'
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ
इंदौर: वृद्धाश्रम में बुजुर्ग की पिटाई, आश्रम सील हुआ

वीडियोज

PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
'आप Gen Z को डरा-धमकाकर चुप नहीं करा सकते', PM मोदी-अमित शाह से बोले राहुल गांधी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
भिवंडी इमारत हादसे में 7 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन अब भी जारी
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'गाजा में हथियारों से मुक्त होगा हमास', ट्रंप ने ऐतिहासिक समझौते का किया ऐलान
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
'हैरान हूं', हर्षा भोगले ने वैभव सूर्यवशी को कप्तानी दिए जाने पर उठाए सवाल
Box Office: दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूला बजट
दूसरे थर्सडे घटी 'जना नायकन' की कमाई, जानें- 8 दिनों में कितना वसूल लिया बजट
Xप्लेन: 'चाहत' और 'हकीकत' के बीच झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'चाहत' और 'हकीकत' में झूलती पीढ़ी! भारत में प्रजनन दर गिरने की कहानी क्या?
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'मैं मुस्लिम हूं, अल्लाह के सिवा...', वंदे मातरम विधेयक पास होने पर बोले ओवैसी
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
'कंगना रनौत को भी स्टूडेंट होना चाहिए', सौरव दास ने ऐसे दिया जवाब
Embed widget