एक्सप्लोरर

Watch: शराब के नशे में आरक्षक ने थाना प्रभारी को पीटा, वीडियो वायरल होते ही SP ने किया सस्पेंड

MP News: वीडियो की पड़ताल में पता चला की डीआरपी लाइन में पदस्थ आरक्षक राजेश खरे ने शराब के नशे में लालबाग थाना प्रभारी दिलीप देवड़ा के साथ हाथापाई कर डाली.आरक्षण खरे ने थाना प्रभारी को गालियां भी दीं.

Burhanpur News: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है. इसमें एक आरक्षक शराब के नशे में थाना प्रभारी  के साथ हाथापाई कर रहा है. शराबी आरक्षक थाना प्रभारी (SHO) को अश्लील गालियां भी दे रहा है. थाना परिसर में हुआ घटनाक्रम मोबाइल में रिकॉर्ड कर किसी ने सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल कर दिया है.वीडियो सामने आने के बाद बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक ने आरक्षक को सस्पेंड कर दिया है.

कब और कहां का है वायरल वीडियो

वायरल वीडियो की पड़ताल में पता चला की डीआरपी लाइन में पदस्थ आरक्षक राजेश खरे ने शराब के नशे में लालबाग थाना प्रभारी दिलीप देवड़ा के साथ हाथापाई कर डाली.आरक्षण खरे ने थाना प्रभारी को भद्दी-भद्दी गालियां भी दीं.बताया जा रहा है कि मंगलवार दोपहर को आरोपी आरक्षक ने अस्पताल रोड पर इंदिरा कॉलोनी के पास तीन लोगों को टक्कर मारकर घायल कर दिया था. जब लोगों ने इसका विरोध किया तो आरक्षक रौब दिखाने लगा. 

यह मामला जब थाने पहुंचा तो डीआरपी लाइन में पदस्थ एक आरक्षक ने शराब के नशे में लालबाग थाना प्रभारी दिलीप देवड़ा के साथ हाथापाई कर डाली.इसके साथ उसने उन्हें गालियां भी दीं. इस दौरान थाने में मौजूद अन्य पुलिसकर्मी उन्हें छुड़ाते रहे.लेकिन उसने किसी की नहीं सुनी.बाद में किसी तरह पकड़कर उसे जांच के लिए ले जाया गया. इस दौरान किसी व्यक्ति ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया. देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया.

एसपी ने क्या कार्रवाई की

इस वायरल वीडियो को देखने के बाद बुरहानपुर के पुलिस अधीक्षक (एसपी) राहुल कुमार लोढ़ा ने इस मामले की जांच कराई और आरोपी आरक्षक को  सस्पेंड कर दिया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर सियासत, सरकार ने बताया सराहनीय कदम तो मुस्लिम संगठनों ने की SC जाने की बात
एमपी गजब है! बिना इमारत बने इंदौर के इस अस्पताल में मिली नौकरियां, हुए ट्रांसफर
एमपी गजब है! बिना इमारत बने इंदौर के इस अस्पताल में मिली नौकरियां, हुए ट्रांसफर
MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री
MP बना नए वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने वाला देश का पहला राज्य, पहली बार गैर-मुस्लिम की एंट्री

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
मणिपुर में उग्रवादियों का हमला, असम राइफल्स के दो जवान शहीद कई घायल; राज्यपाल ने जताया दुख
Embed widget