एक्सप्लोरर

कोलकाता रेप-मर्डर केस: एमपी में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल जारी, प्राइवेट अस्पतालों की भी OPD बंद

MP Doctors Protest: मध्य प्रदेश में आज प्राइवेट अस्पताल भी ओपीडी बंद रखकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे. जूडा के समर्थन में एमपी में करीब 350 प्राइवेट अस्पताल शामिल रहेंगे.

MP Doctors Strike: कोलकाता की घटना के बाद से देश सहित मध्य प्रदेश के भी जूनियर डॉक्टर्स विरोध जता रहे हैं. भोपाल में एम्स के जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल के बाद हमीदिया अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने भी हड़ताल शुरू कर दी हैं. वहीं, अब इस विरोध प्रदर्शन में निजी अस्पतालों की भी एंट्री होने जा रही है. 

आज प्रदेश भर में प्राइवेट अस्पताल भी अपनी ओपीडी बंद रखेंगे. हालांकि, इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी. आज प्राइवेट अस्पतालों में केवल इमरजेंसी मरीज और जो मरीज पहले से भर्ती हैं सिर्फ उन्हें ही देखा जाएगा. जूनियर डॉक्टर के समर्थन में एमपी में करीब 350 प्राइवेट अस्पताल शामिल रहेंगे. 

कोलकाता की घटना का विरोध 

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में बीते गुरुवार-शुक्रवार की रात जूनियर डॉक्टर के साथ दरिंदगी की घटना घटित हुई थी. कॉलेज की चौथी मंजिल के सेमिनार हॉल से अर्ध नग्न हालत में डॉक्टर का शव बरामद हुआ था. मृतिका मेडिकल कॉलेज में चेस्ट मेडिसिन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही थी और प्रशिक्षु डॉक्टर भी थी. पोस्टमार्टम की शार्ट रिपोर्ट में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी. इस मामले को लेकर भोपाल सहित पूरे मध्य प्रदेश में भी डॉक्टर विरोध जता रहे हैं. 

हाईकोर्ट में आज सुनवाई

मध्य प्रदेश में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई है. दरअसल, जबलपुर हाईकोर्ट में दो जनहित याचिकाएं दाखिल की गई हैं. इसमें डॉक्टरों की हड़ताल को गलत बताया गया है. इन याचिकाओं पर हाईकोर्ट ने जूडा को नोटिस भी जारी किया है.

प्राइवेट अस्पताल की ओपीडी सेवाएं बंद

मध्य प्रदेश में आज प्राइवेट अस्पताल भी ओपीडी बंद रखकर विरोध प्रदर्शन में शामिल होंगे. एसोसिएशन ऑफ हेल्थ केयर प्रोवाइडर्स ऑफ इंडिया एमपी चैप्टर के अध्यक्ष डॉ हजेला के अनुसार आज प्राइवेट अस्पतालों में ओपीडी बंद रहेगी. हालांकि, इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं चालू रहेंगी. प्राइवेट अस्पतालों में पहले से भर्ती मरीजों को ही देखा जाएगा. 

हड़ताल में ये एसोसिएशन शामिल

जूडा के इस विरोध प्रदर्शन में यूनाइटेड डॉक्टर फेडरेशन, चिकित्सक महासंघ, प्रोग्रेसिव मेडिकल टीचर एसोसिएशन मध्य प्रदेश, मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन मध्य प्रदेश, जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन मध्य प्रदेश, ईएसआई मेडिकल ऑफिसर एसोसिएशन मध्य प्रदेश, मेडिकल ऑफिसर मेडिकल एजुकेशन मध्य प्रदेश, होम डिपार्टमेंट एसोसिएशन मध्य प्रदेश शामिल हैं. 

भोपाल के इन अस्पतालों में बंद ओपीडी

राजधानी भोपाल के जिन प्राइवेट अस्पतालों ने जूडा की हड़ताल का समर्थन कर आज ओपीडी बंद की है, उनमें नेशनल हॉस्पिटल, हजेला हॉस्पिटल, अक्षय हार्ट हॉस्पिटल, सिद्धांता रेडक्रास हॉस्पिटल, गेस्ट्रो केयर हॉस्पिटल, चिरायु सहित अन्य प्राइवेट अस्पताल शामिल हैं.

ये भी पढ़ें: बुधनी उपचुनाव में शिवराज सिंह चौहान ने संभाला मोर्चा, लाडली बहनों से संवाद कर बीजेपी कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
शंकरा आई फाउंडेशन के 5 दशक पूरे, CM मोहन यादव ने दी बधाई
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
MP में परिवहन व्यवस्था की बदलती तस्वीर, बस नेटवर्क से जुड़ रहे 75% ग्राम पंचायत
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
CM मोहन यादव की नई पहल, नक्सल प्रभावित रहे 100 गांवों का होगा विकास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री मोदी का माना आभार

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget