एक्सप्लोरर

दिग्विजय सिंह ने सावरकर और गोमांस को लेकर दिया बयान, शिवराज सिंह चौहान पर लगाया ये बड़ा आरोप

Digvijaya Singh: कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज दावा किया है कि आगमी लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत होने पर भारतीय संविधान बदल दिया जाएगा और देश में आरक्षण खत्म हो जाएगा.

Digvijaya Singh On Veer Savarkar Book: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को एक मुखर वक्ता के रूप में अक्सर देखा जाता है. हाल ही में हिंदू और हिंदुत्ववादी की राग राहुल गांधी ने छेड़ी है, तब से कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं के बयाना सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में दिग्विजय सिंह का बयान चर्चा में आ गया है. 

दिग्विजय सिंह ने कहा, "सावरकर ने अपनी किताब में लिखा है कि हिंदू धर्म का हिदुत्व के साथ कोई संबंध नहीं है. गाय ऐसा पशु है जो खुद के मल में लोट लेती है, वह कहां से हमारी माता हो सकती है, उसके गोमांस खाने में कोई खराबी नहीं है." दरअसल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने शनिवार को दावा किया है कि आगमी लोकसभा चुनाव में बीजेपी की जीत होने पर भारतीय संविधान बदल दिया जाएगा और देश में आरक्षण खत्म हो जाएगा. जो मिल रहा है वो खत्म हो जाएगा. आगे उन्होंने कहा कि हमारी लड़ाई आरएसएस से है. हमारे यहां ऐसे हिन्दू भी हैं, जो गाय का मांस खाते हैं. यह देश विविधताओं का देश है. यहां ऐसे भी हिंदू है जो गोमांस खाते हैं और कहते हैं कहां लिखा है गोमांस ना खाया जाए और अधिकांश हिंदू गोहत्या के ख़िलाफ़ हैं. 

आरएसएस सदस्यता अभियान पर दिग्विजय सिंह का सवाल

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह ने आरएसएस की सदस्यता अभियान पर सवाल उठाया है. दिग्विजय सिंह ने कहा, "क्या आरएसएस का कोई सदस्य फॉर्म भरा जाता है. क्या उसका कोई रजिस्ट्रेशन होता है. अगर आरएसएस से जुड़ा कोई पकड़ा जाता है तो वो लोग कह देते हैं उनका आदमी नहीं है. इसका एक उदाहरण यह भी की गोडसे को लेकर उन्होंने कह दिया था वो हमारा मेंबर ही नहीं था."

कांग्रेस पार्टी के दिग्गज नेताओं के बीजेपी में शामिल होने को लेकर सिंह ने कहा, "कांग्रेस कार्यकर्ताओं और कांग्रेस नेताओं को कहा है इनसे डरो मत, जो इन से डर गया वो मर गया, आर पार की लड़ाई है. आरएसएस वालों ने मुझे भी समझाने की कोशिश की थी. लेकिन मैं संघ की विचारधारा का विरोधी हूं. सत्ता से लड़ने के लिए दम चाहिए, जो लोग हवा के हिसाब से चलते हैं उन लोगों की हमको जरूरत नहीं है. देश को बांट दिया है किस तरह से हम लोग इसको सही करेंगे. इसकी लड़ाई लड़ने के लिए हम तैयार हैं. जो डर गया वो विपक्ष की राजनीति नहीं कर सकता है. उन्होंने आगे यह भी कहा कि 40 साल से ज्यादा की महिलाएं मोदी से प्रभावित हैं और जो लड़की जींस पहनती है वो मोदी से प्रभावित नहीं है." 

मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा बजरंग दल के गुंडे- दिग्विजय

मध्यप्रदेश की बीजेपी सरकार पर भी दिग्विजय सिंह ने हमला बोला. उन्होंने कहा "मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा गुंडे बजरंग दल के हैं. उन्होंने पुलिस पर साथ देने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि एनएसयूआई के छात्रों को मारा गया. जिस आदमी ने मर्डर किया उसको आपने नौकरी दे दी. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी बजरंग दल के लोगों को बचाने में लगी है. यही मोदी की सरकार है. उन्होंने कहा कि शिवराज मामू का रेत माफिया गैंग है, अब इनके खिलाफ लड़ाई लड़नी होगी." 

Jammu Kashmir Encounter: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, त्राल में ढेर किए दो आतंकी, ऑपरेशन जारी

Punjab में किसानों ने चुनाव लड़ने का किया एलान, 22 संगठनों ने मिलकर बनाई पार्टी, जानें कौन होगा मोर्चे का चेहरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget