एक्सप्लोरर

MP Politics: '2003 से कह रहा हूं मुझे EVM पर भरोसा नहीं', दिग्विजय सिंह बोले- ऐसी कोई मशीन नहीं जिसमें चिप लगा हो और...

Elections 2024: दिग्विजय सिंह ने कहा EVM में आप कहेंगे पंजा सॉफ्टवेयर कहेगा फूल तो क्या छपेगा? पंजा या फूल? वहीं VVPAT मशीन 7 सेकंड के लिए आपको पंजा दिखा देखा, लेकिन वहां फूल ही छपेगा.

Digvijaya Singh on EVM Ahead of Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में बीजेपी (BJP) ने बंपर जीत हासिल की है. पार्टी ने जीत के बाद डॉक्टर मोहन यादव (Mohan Yadav) को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया है. दूसरी ओर रिजल्ट आने के बाद से ही कांग्रेस (Congress) के कद्दावर नेता और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya singh) ने EVM यानी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन पर लगातार सवाल खड़ा कर रहे हैं. इस बीच एक बार फिर दिग्विजय सिंह ने स्वामी मनमोहन मिश्रा के बयानों का समर्थन करते हुए EVM को लेकर सवाल खड़ा कर दिया है. 

दिग्विजय सिंह ने अपने अधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफक्म एक्स पर ट्वीट कर कहा कि 'धन्यवाद मुनमोहन जी महाराज आपने EVM, चुनाव आयोग व मोदी जी पर बोल कर जो साहस दिखाया है आपके चरणों में प्रणाम. मैं २००३ से कह रहा हूं मुझे EVM पर भरोसा नहीं है. मैं जहां वोट देना चाहता हूं मुझे यही पता नहीं पड़ता मेरा वोट कहां गया. ऐसी कोई मशीन विश्व में नहीं है जिसमें चिप डाला हो वह हैक ना हो सके, क्योंकि उसमें डला चिप सॉफ्टवेयर का आदेश मानेगी. आप टाइप करेंगे A सॉफ्टवेयर कहेगा ए तो वह ए ही छपेगा.'

'सॉफ्टवेयर जो कहेगा मशीन में वही छपेगा'
वहीं आगे दिग्विजय सिंह ने कहा 'EVM में आप कहेंगे पंजा सॉफ्टवेयर कहेगा फूल तो क्या छपेगा? पंजा या फूल? अब बात आयी VVPAT मशीन में 7 सेकंड के लिए आपको दिखा दिया पंजा हम खुश हो कर चल दिये लेकिन वहां फूल छपेगा. यह खेल आप राहुल मेहता के वीडियो पर देख लें. हमारी और मुनमोहन जी महाराज की पहली मांग है कि बैलेट पेपर से चुनाव हो जिस प्रकार से सभी विकसित देशों में भी होते हैं. यही है गिनती में कुछ अधिक समय लगेगा लगे, लेकिन जनता को तो भरोसा होगा हमने जिसे वोट दिया उसे गया, आज तो पता ही नहीं चलता.' 

'अब हमारे पास क्या विकल्प है?'
'यदि नरेंद्र मोदी और हमारे चुनाव आयोग को EVM से इतना ही प्रेम है तो VVPAT स्लिप मत दिखाओ हमारे हाथ में दे दो और हम उसे सबके सामने रखी मतपेटी में डाल देंगे. इसमें क्या एतराज है? INDIA गठबंधन यही मांग के लिए चुनाव आयोग से अगस्त से मिलने के लिये समय मांग रहा है, लेकिन चुनाव आयोग के पास समय नहीं है. अब हमारे पास क्या विकल्प है? हम या तो सुप्रीम कोर्ट जायें या EVM के खिलाफ सड़कों पर उतरें. यही राजनीतिक दलों को विशेष कर INDIA गठबंधन को शीघ्र तय करना चाहिए.'

 सुप्रीम कोर्ट से किया ये सवाल
वहीं दिग्विजय सिंह ने एक दूसरे ट्वीट में कहा कि 'हम चुनाव आयोग से अगस्त से मिलने का समय मांग रहे हैं, लेकिन वह इतने व्यस्त हैं कि उन्हें विपक्ष से मिलने का समय तक नहीं है. क्या माननीय सीजेआई इसे संज्ञान में लेंगे? चुनाव आयोग हमेशा से कह देता है कि सुप्रीम कोर्ट ने EVM पर अपना फैसला सुना दिया है. क्या माननीय सीजेआई महोदय इलेक्शन कमीशन आपके कहने पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से EVM के विषय में अपने प्रश्नों का उत्तर भी ना मांगे? यह कहां का न्याय है?'

ये भी पढ़ें

MP News: पहले मंत्री तो अब विभागों के लिए CM मोहन यादव की दिल्ली दौड़, जल्द सौंपे जा सकते हैं मंत्रियों को विभाग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
मध्य प्रदेश में अब बस का सफर हुआ महंगा, जानें कितना बढ़ा किराया?
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
54 हजार की नौकरी, 2.13 करोड़ की संपत्ति! EOW का बड़ा खुलासा
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव
दतिया उपचुनाव के बाद MP कांग्रेस की सभी इकाई भंग, होगा बड़ा बदलाव
'ऐसी टिप्पणी न करें' दतिया में हारी BJP, अब नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी पर किया बड़ा दावा
'ऐसी टिप्पणी न करें' दतिया में हारी BJP, अब नरोत्तम मिश्रा ने आशुतोष तिवारी पर किया बड़ा दावा

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
‘अब चाहे जेल में डालें या जान से मारें’, बांग्लादेश वापसी पर शेख हसीना की खरी-खरी
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
PoJK में हुए दिखावटी चुनाव पर भड़के प्रदर्शनकारी, बोले - 'जूते की नोक पर...'
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
बिहार: तबेले में बदला शिक्षा का मंदिर! 13 साल से स्कूल पर है कब्जा
Embed widget