एक्सप्लोरर

MP Politics: बीजेपी की तरफ से CM के एलान के बाद दिग्विजय सिंह के भाई ने कांग्रेस को दी ये सलाह, जानें- क्या कहा

MP News: एमपी, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में जिस तरह बीजेपी ने सीएम की नियुक्तियां की है. इससे साफ दिख रहा है कि बीजेपी कार्यकर्ताओं को बढ़ावा दे रही है. इस पर कांग्रेस नेता ने अपनी पार्टी को सलाह दी है.

Lakshman Singh Gave Advice To Congress: बीजेपी में जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को बड़े पदों पर आसीन करके बीजेपी ने एक बड़ा कार्ड खेला है, जहां एक तीर से दो निशाने पार्टी ने लगाए हैं. इससे एक तरफ तो पार्टी के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा वहीं दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव को देखते हुए भी पार्टी को यूपी और बिहार से बड़ा फायदा होगा. बीजेपी में कार्यकर्ता को देव तुल्य माना गया है और उसे यही संज्ञा दी जाती है. छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में जिस प्रकार मुख्यमंत्री की नियुक्तियां की गई हैं, उसे देखकर लगता है कि बीजेपी जमीनी कार्यकर्ताओं को बढ़ावा देना चाहती है, ताकि आने वाले समय में और मजबूत पार्टी बनकर उभर सके.

हाल ही में संपन्न हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बीजेपी ने सरकार बहुमत के साथ बनाई है और तीनों राज्यों में मुख्यमंत्री की नियुक्ति भी हो चुकी है. ऐसे में अब यह देखा जा रहा है कि जो जमीनी कार्यकर्ता हैं, वह अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा हैं और बीजेपी उसे फर्श से उठाकर अर्श तक ले जा रही है. यही कारण है कि बीजेपी में कार्यकर्ताओं को देव तुल्य कार्यकर्ता की संज्ञा दी जाती है और उसे पार्टी ने साबित भी किया है.

कांग्रेस नेता ने दी पार्टी को नसीहत 

एक तरफ जहां बीजेपी ने तीन राज्यों में जातिगत कार्ड खेला है, तो वहीं दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव को देखते हुए भी इस फैसले को अहम माना जा रहा है. इस फैसले के बाद कांग्रेस के खेमे में हलचल मची है और कांग्रेस हार से उबर नहीं पा रही है. ऐसे में अपनी पार्टी को सलाह देते हुए कांग्रेस के कद्दावर नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह (Digvijaya Singh) के छोटे भाई लक्ष्मण सिंह (Lakshman Singh) ने एक ट्वीट किया है, जिसमें उन्होंने कांग्रेस को एक नसीहत दी है.

लक्ष्मण सिंह ने लिखा है कि बीजेपी ने जमीन से जुड़े कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री बनाकर एक नई परंपरा की शुरुआत की है. कांग्रेस के कार्यकर्ता भी उम्मीद लगाकर वर्षों से इस बात का इंतजार कर रहे हैं. विपक्ष में उन्हें सर्वोच्च पद देकर उनका मनोबल बढ़ाया जा सकता है जैसे मल्लिकार्जुन खरगे को नियुक्त किया गया है.

ये भी पढ़ें: Mohan Yadav Biography: कौन हैं मोहन यादव? जो होंगे मध्य प्रदेश के नए सीएम, BJP ने अपने फैसले से चौंकाया

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget