एक्सप्लोरर

दिग्विजय सिंह लड़ेंगे लोकसभा चुनाव? साफ हुई तस्वीर, कमलनाथ ने जबलपुर सीट पर कहा- No

MP Lok Sabha Election 2024: कमलनाथ ने खुद साफ कर दिया है कि वह जबलपुर सीट से चुनाव नहीं लड़ेंगे. इस बीच दिग्विजय सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर अहम बयान सामने आया है.

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस इस बार दिग्गज नेताओं को चुनाव लड़ाने के मूड में है. इस बीच मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उमंग सिंघार ने कहा कि दिग्विजय सिंह चुनाव लड़ेंगे. हालांकि पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह से जब सवाल किया गया तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया.

दिग्विजय सिंह से जब पूछा गया कि कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट कब आएगी? तो उन्होंने कहा कि दिल्ली में आज बैठक है. लिस्ट का इतंजार करें.

दिग्विजय सिंह को 2019 के लोकसभा चुनाव में भोपाल सीट से बीजेपी की प्रज्ञा सिंह ठाकुर से हार का सामना करना पड़ा था. इस बार बीजेपी ने प्रज्ञा ठाकुर का टिकट काट दिया है.

क्या करेंगे कमलनाथ?

वहीं कमलनाथ ने जबलपुर सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों को खारिज कर दिया.  उन्होंने कहा, ''मैं किसी भी कीमत पर छिंदवाड़ा नहीं छोड़ने वाला हूं.''

छिंदवाड़ा पहुंचे कमलनाथ

छिंदवाड़ा पहुंचने के बाद कमलनाथ ने एक्स पर लिखा, ''अपनों के बीच छिंदवाड़ा पहुंचा. छिंदवाड़ा की जनता ने हमेशा मुझे जो प्यार, विश्वास और समर्थन दिया है उसकी कभी कोई तुलना नहीं हो सकती.''

बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ छिंदवाड़ा से सांसद हैं और इस बार भी वो इसी सीट से चुनाव लड़ेंगे. सिंघार ने भी कहा कि छिंदवाड़ा से नकुलनाथ के नाम पर सहमति बन गई है.

क्या बोले उमंग सिंघार?

उमंग सिंघार ने कहा, ''कमलनाथ चाहते हैं कि नकुलनाथ रिपीट करें. उन्होंने नाम प्रस्तावित भी किया है. पार्टी भी यही चाहती है. स्वभाविक है कि छिंदवाड़ा से नकुलनाथ उम्मीदवार होंगे. दिग्विजय सिंह की सहमति से लोकसभा का टिकट फाइनल हुआ है. जो (सीट) वो चाहते हैं उसके अनुसार टिकट का पता चल जाएगा. पार्टी का प्रयास है कि 2 से चार महिला उम्मीदवार भी हों.''

राहुल कस्वां ने थामा कांग्रेस का 'हाथ', कुछ घंटे पहले ही दिया है बीजेपी से इस्तीफा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
उज्जैन में 62 वर्षीय महिला की स्वाइन फ्लू से मौत, इंदौर के अस्पताल को नोटिस
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
असम-मेघालय बॉर्डर पर तनाव, NH-27 पर चक्काजाम, सीमा पर गाड़ियां रोकी
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'सुहागरात पर कर दी थी आधे-आधे खर्च की बात', बहन दिव्या की हत्या पर बोलीं प्रज्ञा मिश्रा
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
ट्रंप की ईरान पर बड़ी धमकी! कड़े प्रतिबंधों के ऐलान से चीन भी हुआ नाराज
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
How To Prevent Mosquitoes At Night: मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
मच्छरों ने उड़ा रखी है नींद? बिना कॉइल 2 मिनट में ऐसे भगाएं बाहर
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
'राम मंदिर प्रसाद' बेचने पर Amazon पर जुर्माना, श्रद्धा के नाम पर किया गुमराह
Embed widget