एक्सप्लोरर

Rahul Kaswan Joins Congress: राहुल कस्वां ने थामा कांग्रेस का 'हाथ', कुछ घंटे पहले ही दिया है बीजेपी से इस्तीफा

Rahul Kaswan News: राजस्थान के चूरू से बीजेपी सांसद राहुल कस्वां ने टिकट कटने से खुलेआम नाराजगी जताई और कांग्रेस में शामिल हो गए. उन्होंने आज (सोमवार, 11 फरवरी) ही बीजेपी से इस्तीफा देने का ऐलान किया.

Rahul Kaswan News: राजस्थान में बीजेपी को बड़ा झटका लगा है. चूरू से सांसद राहुल कस्वां ने सोमवार (11 मार्च) को पार्टी से इस्तीफा दे दिया और कांग्रेस में शामिल हो गए. कस्वां चूरू सीट से टिकट कटने से नाराज थे.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जाट समाज से आने वाले कस्वां को पार्टी में शामिल करवाया. इस मौके पर राजस्थान कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा समेत अन्य नेता मौजूद रहे.

क्या बोले राहुल कस्वां?

कांग्रेस में शामिल होने के बाद सांसद राहुल कस्वां ने कहा कि मैं कांग्रेस पार्टी का धन्यवाद करता हूं. मेरे लोकसभा सीट के लोगों की आवाज को सुनते हुए मैं आगे वैसे ही काम करता रहूंगा."

उन्होंने कहा, ''BJP सरकार में लगातार किसानों की आवाज को अनसुना किया जा रहा है. कई और ऐसे मुद्दे हैं, जिन्हें देखते हुए आज कांग्रेस परिवार से जुड़ा हूं. कांग्रेस पार्टी में रहकर मैं जनता के हित में काम करता रहूंगा.''

बीजेपी से इस्तीफा देते हुए क्या बोले राहुल कस्वां?
मेरा चूरू लोकसभा परिवार हैशटैग (#MeraChuruLoksabhaParivar)  के साथ राहुल कस्वां ने एक्स पर बीजेपी से इस्तीफा देने का ऐलान किया. उन्होंने कहा, ''राम-राम मेरे चूरू लोकसभा परिवार...मेरे परिवारजनों! आप सब की भावनाओं के अनुरूप, मैं सार्वजनिक जीवन का एक बड़ा फैसला लेने जा रहा हूं. राजनीतिक कारणों के चलते आज इसी समय, मैं भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता एवं संसद सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं.''

उन्होंने आगे कहा, ''राहुल कस्वां समस्त भारतीय जनता पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे.पी. नड्डा जी, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं श्री अमित शाह जी का आभार प्रकट करता हूं, जिन्होंने मुझे 10 वर्षों तक चूरू लोकसभा परिवार की सेवा करने का अवसर दिया. विशेष आभार मेरे चूरू लोकसभा परिवार का, जिन्होंने मुझे सदैव बहुमूल्य साथ, सहयोग और आशीर्वाद दिया.

बीजेपी ने देवेंद्र झाझरिया को बनाया उम्मीदवार

बता दें कि 2 मार्च को बीजेपी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी. पार्टी ने चूरू सीट से पैरालंपिक खिलाड़ी देवेंद्र झाझरिया को उम्मीदवार बनाया. इस फैसले पर कस्वां ने नाराजगी जताई. उन्होंने इसके साथ ही 8 मार्च को शक्ति प्रदर्शन किया. इसी के बाद से कस्वां के बीजेपी में जाने की अटकलें लगाई जाने लगी. माना जा रहा है कि कांग्रेस उन्हें चूरू सीट से उम्मदीवार बना सकती है.

Sharad Pawar Statement: अजित पवार गुट को लेकर शरद पवार का चौंकाने वाला दावा, टूट पर क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
डूंगरपुर: आदिवासी इलाके से शिक्षकों के तबादले का विरोध तेज, सरकार से की ये बड़ी मांग
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
जोधपुर में कहर बनकर बरसी मानसून की पहली बारिश, कायलाना झील में डूबने से 2 दोस्तों की मौत
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
आनासागर झील की दुर्दशा को लेकर सड़कों पर उतरी कांग्रेस, अजमेर में दिखा बंद का असर, बाजारों में सन्नाटा
Rajasthan News: भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ
भजनलाल सरकार ने शुरू की 'प्रसूता सखी' योजना, भर्ती से लेकर डिस्चार्ज तक हर कदम पर देगी साथ

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
जंतर मंतर पर CJP को समर्थन देने पहुंचीं महबूबा मुफ्ती, 'सरकार बहुत घमंडी हो गई है, अब अगर...'
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
शूटर अभिनव बिंद्रा ने छात्रों का किया समर्थन, जंतर-मंतर आंदोलन पर कही बड़ी बात 
CJP Protest LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
LIVE: 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को हटाना होगा, नहीं दिया इस्तीफा तो...', राहुल गांधी का अल्टीमेटम
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
सीजेपी को मान-मनौव्वल की सरकार की कोशिश नाकाम! अब कल देशभर में आंदोलन का ऐलान
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
Embed widget