एक्सप्लोरर

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने लोगों से की वोटिंग की अपील, बोले- 'जो राम के भक्त हैं वही देश पर...'

Dhirendra Krishna Shastri News: बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि वह पन्ना को नशा मुक्ति केंद्र बनाना चाहते हैं और इसके लिए वह पन्ना में एक वृहद कथा का आयोजन भी करेंगे.

Dhirendra Krishna Shastri In Panna: बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री शुक्रवार (12 अप्रैल) को मध्य प्रदेश के पन्ना पहुंचे. भक्तों को जैसे ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पन्ना पहुंचने की खबर लगी, वैसे ही बड़ी संख्या में लोग मोहन निवास चौराहे से लेकर गांधी चौक तक हजारों की संख्या में लोग पहुंच गए. धीरेंद्र शास्त्री की एक झलक पाने के लिए लोग अपनी छतों पर भी खड़े हो गए.

बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पन्ना पहुंचने पर लोगों ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया. सबसे पहले बागेश्वर धाम के पीठाधीश जुगल किशोर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे. उसके बाद उन्होंने स्थानीय गांधी चौक पर रामलला की विराजमान प्रतिमा की पूजा अर्चना की.

'धर्म से राजनीति चलती है, राजनीति से धर्म नहीं'

पूजा अर्चना करने के बाद बागेश्वर धाम के पीठाधीश धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपना संदेश भी लोगों को दिया. मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि पन्ना अपने आप में अद्भूत है. यहां की संस्कृति और यहां का धर्म पूरे देश में प्रसिद्ध है. हालांकि चुनावी माहौल के बीच उन्होंने कहा कि धर्म से राजनीति चलती है, राजनीति से धर्म नहीं, इसलिए राजनीति अलग है और धर्म अलग है. उन्होंने अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग मतदान करें. उन्होंने राष्ट्रहित में लोगों से मतदान करने की गुजारिश की.

राम भक्त ही देश पर करेगा राज- धीरेंद्र शास्त्री

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने इशारों ही इशारों में एक बात जरूर कही कि जो राम का भक्त हैं, वही देश पर राज करेगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह पन्ना को नशा मुक्ति केंद्र बनाना चाहते हैं और इसके लिए वह पन्ना में एक वृहद कथा का आयोजन भी आने वाले समय में करेंगे. 

हालांकि 2 घंटे रुकने के बाद बागेश्वर धाम पन्ना से रवाना हो गए. बागेश्वर बाबा के नाम से मशहूर धीरेंद्र शास्त्री के दर्शन पाने के लिए लोग बड़ी संख्या में स्थानीय गांधी चौक पर पहुंचे थे. लोगों ने यहां बागेश्वर धाम का संदेश सुना. (शिवकुमार त्रिपाठी की रिपोर्ट)

ये भी पढ़ें:

'नौकरी को जूते की नोंक' पर रखने वाले डॉक्टर का हुआ 'इलाज', अस्पताल से हटाया गया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
बालाघाट के बैगा अंचल में बीमारी से 6 मासूमों की मौत, अंधविश्वास बना चुनौती
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी
'प्रेस की स्वतंत्रता निरंकुश...', पूर्व मंत्री भूपेन्द्र सिंह मानहानि केस में दिल्ली HC टिप्पणी

वीडियोज

Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?
अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
Awarapan 2 Advance Booking: 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में अक्षय कुमार की फिल्मों के उड़ाए परखच्चे, साल की टॉप 5 प्री सेल में की एंट्री
'आवारापन 2' का एडवांस बुकिंग में कहर, तोड़ा अक्षय की फिल्म का रिकॉर्ड
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Girls Fight Viral Video : 15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
15 सेकंड में 14 थप्पड़, बॉयफ्रेंड को लेकर आपस में लड़ीं पापा की परियां
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
UPSC NDA-NA 2 परीक्षा की तारीख घोषित, 13 सितंबर को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम
Embed widget