एक्सप्लोरर

Dewas News: देवास में बीजेपी नेता और जिला परिवहन अधिकारी के बीच जमकर हुई कहासुनी, वीडियो वायरल

MP News: मध्य प्रदेश के देवास में स्कूल बसों पर कार्रवाई करने के मामले में जिला परिवहन अधिकारी और बीजेपी के नेता के बीच जमकर कहासुनी हुई.पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

BJP Leader Rajaesh Yadav: मध्य प्रदेश के देवास (Dewas) में स्कूल बसों पर कार्रवाई करने के मामले में जिला परिवहन अधिकारी और बीजेपी के नेता के बीच जमकर कहासुनी हुई. इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) में स्कूली बच्चों का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसके चलते 4 बच्चों की दुखद मौत हो गई थी. इस मामले के बाद पूरे मध्य प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अभियान चलाया जा रहा है. 

नगर मंत्री राजेश यादव ने कार्रवाई का विरोध किया

इस अभियान में यातायात पुलिस के साथ-साथ क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी द्वारा भी कार्रवाई की जा रही है. जब देवास में आरटीओ जया वस्वा ने कार्रवाई शुरू की तो इसके विरोध में बीजेपी के नगर मंत्री राजेश यादव (Rajaesh Yadav) सामने आ गए. उन्होंने कार्रवाई का विरोध करते हुए देवास में से चलने वाली बसों के संचालन पर सवाल खड़ा करते हुए उन पर कार्रवाई का मुद्दा उठाया. इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी और राजेश यादव के बीच जमकर तकरार हुई. पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि चालानी कार्रवाई से इंकार करने के बाद दोनों स्कूली वाहन का फिटनेस निरस्त करने के निर्देश जारी कर दिए गए. इस मामले में बीजेपी नेता राजेश यादव ने आरटीओ की शिकायत सरकार से करने की बात कही. उन्होंने आरोप लगाये कि आरटीओ अवैध वसूली करते हैं और इसी के चलते फर्जी कार्रवाई की जा रही है.

बीजेपी नेता के परिचित का था विद्यालय

बताया जाता है कि जिस विद्यालय की स्कूल बस पर कार्रवाई करने के निर्देश जिला परिवहन अधिकारी ने दिए थे, वह स्कूल बीजेपी के नगर मंत्री राजेश यादव के परिचित का था. इसी वजह से मंत्री कार्रवाई के विरोध में सड़क पर उतर गए. इस दौरान दोनों में 15 मिनट तक विवाद चलता रहा. 

Indore News: इंदौर एयरपोर्ट पर 'बम' को लेकर मजाक करना एक परिवार को पड़ा महंगा, छूट गई फ्लाइट

MP के गरबा पंडालों में अब पहचान पत्र जरूरी, शिवराज की मंत्री ने लगाया 'लव जिहाद' का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद सड़कों पर समर्थक, हाईवे जाम, दतिया में बवाल की पूरी टाइमलाइन
नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद सड़कों पर समर्थक, हाईवे जाम, दतिया में बवाल की पूरी टाइमलाइन
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'डरते क्यों हो DGP साहब से...', दतिया में हिंसक प्रदर्शन को लेकर पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता
'डरते क्यों हो DGP साहब से...', दतिया में हिंसक प्रदर्शन को लेकर पुलिस पर भड़के कांग्रेस नेता

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
वियतनाम में नाव पलटने से भारतीय पर्यटकों की मौत पर राहुल गांधी का आया रिएक्शन, कहा - 'मैं भारत सरकार से...'
Datia By Election: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
दतिया: आशुतोष तिवारी को टिकट देने पर बोले नरोत्तम मिश्रा, 'ये पार्टी का...', समर्थकों से कहा- धैर्य रखें
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
'शादी के दूसरे महीने ही...', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
'शादी के दूसरे महीने ही', एक्स वाइफ धनश्री ने युजवेंद्र चहल पर लगाए गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
मंदिर दर्शन करने जा रहे भक्तों के सामने अचानक आ गया तेंदुआ, फिर मची भगदड़- वीडियो वायरल
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget