एक्सप्लोरर

MP News : दिल्ली का 73 साल का बुजुर्ग चला रहा था इंटर स्टेट चोरी गैंग, सीआईडी की आईडी के साथ लग्जरी कारों से जाते थे चोरी करने

MP News : ग्वालियर के एसपी अमित सांघी ने बताया कि यह गैंग दिल्ली से लग्जरी कारों से निकलता था.ये शातिर चोर गैंग रास्ते में जिस भी राज्य की सीमा पड़ती,उसकी नंबर प्लेट अपनी कारों पर लगा लेते थे.

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में किसी टूरिस्ट की तरह लक्जरी कार में दिल्ली से आकर पॉश कॉलोनियों में चोरी करने वाले गैंग को पुलिस ने धर-दबोचा है.रास्ते में धौंस जमाने के लिए गैंग के सदस्य सीआईडी (CID) की नकली आईडी (ID) भी रखते थे.इस इंटर स्टेट चोर गैंग का मास्टरमाइंड 73 साल का बुजुर्ग है.

गैंग का कौन-कौन गिरफ्तार हुआ है

ग्वालियर पुलिस ने इंटरस्टेट गैंग के सरगना शकील खान के साथ सदस्य नासिर शेख निवासी कबीर नगर शाहदरा,दिल्ली, इशरत अली निवासी खुरेजी खाज,दिल्ली,राजू उर्फ राजेंद्र ग्वाला निवासी प्रेमनगर,गाजियाबाद, यूपी और राजू अली निवासी रामनगर शाहदरा,दिल्ली को गिरफ्तार किया है.

Weather Update: राजस्थान और एमपी में चलेगी हीट वेव, इन राज्यों में होने वाली है बारिश, जानें- मौसम को लेकर सबसे ताजा अपडेट

ग्वालियर के एसपी अमित सांघी ने बताया कि यह गैंग दिल्ली से लग्जरी कारों से निकलता था.ये शातिर चोर गैंग रास्ते में जिस भी राज्य की सीमा पड़ती,उसकी नंबर प्लेट अपनी कारों पर लगा लेते थे.सभी की जेब में सीआईडी (क्राइम इंवेस्टिगेशन डिपार्टमेंट) की आईडी होती थी.इससे वे टोल से आसानी से अपनी कार निकाल ले जाते थे.आरोपी पॉश इलाके की मल्टीस्टोरी बिल्डिंग के सूने फ्लैट को टारगेट करते थे.इस गैंग ने ग्वालियर में चोरी की 6 वारदातों को कबूल किया है. 

इस गैंग ने कहां-कहां की हैं चोरियां

एसपी अमित सांघी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गैंग को पकड़ने के लिए क्राइम ब्रांच और मुरार थाना पुलिस की 6 टीमें दिल्ली भेजी गई थीं.काफी मशक्कत के बाद टीम ने ग्वालियर में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले इंटर स्टेट गैंग को धरदबोचा.गिरोह का मास्टरमाइंड 73 साल का शकील खान है.पुलिस ने उसके अलावा 4 अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया है.

मध्य प्रदेश में आज से महंगा हुआ सांची का दूध, 53 रुपये की जगह इतने में मिलेगा एक लीटर का पैकेट

पुलिस के मुताबिक गैंग के सदस्यों ने ग्वालियर के साईं अपार्टमेंट, थाटीपुर, विश्वविद्यालय और ऑर्किड ग्रीन सिटी सेंटर में वारदात करना स्वीकार किया है.इनके पास से 8 तोला सोना, 700 ग्राम चांदी के जेवर, 75 हजार रुपए नगद बरामद हुए हैं.पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि यह इंटर स्टेट गिरोह 1990 से लगातार चोरी और नकबजनी की वारदात को अंजाम देता आ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
मध्य प्रदेश में लागू होगा UCC, जगदीशपुर में कैबिनेट की लगेगी मुहर, जानें ड्राफ्ट की बड़ी बातें
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
'MP में वही रहेगा जो एक शादी करेगा', UCC का जिक्र कर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
धार भोजशाला: प्रशासन की चिन्हित जमीन करीब 1 किमी दूर, मुस्लिम पक्ष ने नमाज से किया इनकार
Madhya Pardesh News: स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव
स्लीमनाबाद टनल कटनी, रीवा, सतना, मैहर और पन्ना जिलों के लिए बनेगी अमृतधारा : मुख्यमंत्री यादव

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget