एक्सप्लोरर

'आप-दा से मुक्त हुआ दिल्ली...' राजधानी में BJP की जीत पर सीएम मोहन यादव ने दी प्रतिक्रिया

Mohan Yadav News: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया दी है. दिल्ली की 70 सीटों में से 22 सीटों पर आम आदमी पार्टी बढ़त बनाए हुए है वहीं बीजेपी 48 सीटों पर आगे है.

Mohan Yadav On Delhi Election Result: मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. दिल्ली में पिछले 25 साल से सत्ता का वनवास झेल रही बीजेपी की धांसु एंट्री पर उन्होंने प्रतिक्रिया दी है. सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर लिखा, 'आप-दा से मुक्त हुआ दिल्ली...'

दिल्ली चुनाव रिजल्ट की बात करें तो दिल्ली की कुल 70 सीटों में 22 सीटों पर आम आदमी पार्टी आगे चल रही है, वहीं 48 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है. बीजेपी प्रचंड जीत की ओर है. दिल्ली में 26 साल बाद बीजेपी सत्ता में वापसी कर रही है.

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने संगम में डुबकी लगाई

वहीं दूसरी ओर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शनिवार को संगम में डुबकी लगाई. दोनों मुख्यमंत्रियों के साथ उनकी धर्मपत्नियां भी मौजूद थीं. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, "कुंभ मेले में साधु-संतों का सत्संग मिलता है. ऋषि-मुनि, साधु-सन्यासी, तपस्वी एवं श्रद्धालु आस्था के महापर्व में शामिल होते हैं." उन्होंने प्रयागराज के महाकुंभ में पधारे श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं दी.

वहीं पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने भी संगम में स्नान किया. ठाकुर के साथ उनकी पत्नी भी मौजूद थीं. सांसद अनुराग ठाकुर ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल पर स्नान की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, ‘मां गंगा, यमुना और सरस्वती के शुभाशीष से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास हो.’

आधिकारिक बयान के मुताबिक, ठाकुर ने इस अवसर पर मां गंगा, यमुना और सरस्वती की दिव्य धाराओं के संगम पर पूजा-अर्चना की और सर्वकल्याण की कामना की. उन्होंने महाकुंभ को 'एकता का महाकुंभ' बताया और इसे भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक करार दिया.

ये भी पढ़ें-

500 रुपये के स्टांप पेपर पर महिला सरपंच ने अपने अधिकार ग्रामीण को सौंपा, प्रशासन ने थमाया नोटिस

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी से साइबर ठगी, 80 साल पुराने खाते से उड़ाए लाखों रुपये

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
प्रशांत किशोर की CM सम्राट को लेकर बड़ी भविष्यवाणी, 'आने वाले समय…'
Spider Man BO Day 15: तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
तीसरे थर्सडे स्पाइडर मैन की घटी कमाई, लेकिन 8 करोड़ और कमाते ही रच देगी इतिहास
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
पति मिचेल स्टार्क को आखिरी स्थान, बुमराह नंबर-3; एलिसा हीली की रैंकिंग ने सबको चौंकाया
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
'कांग्रेस के लिए भी इससे दुखद क्या होगा कि...', विदेश नीति पर राहुल गांधी के बयान पर भड़के नड्डा
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
MG की कारों पर बंपर ऑफर, जानें किस मॉडल पर कितना फायदा?
Uttarakhand Tunnel Accident: चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
चमोली टनल हादसे में 7 मजदूरों की मौत, मृतकों-घायलों के नाम आए सामने
Metro Viral Video: जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
जब मेट्रो में महिला ने लड़के के लिए छोड़ दी सीट, वीडियो देख करेंगे सैल्यूट
Embed widget