एक्सप्लोरर

MP Politics: पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के बेटे ने दिए बीजेपी छोड़ने के संकेत, इस पार्टी में जाने की है संभावना

MP News: पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि मेरे कांग्रेस में जाने को लेकर मेरे क्षेत्र बागली की जनता ही निर्णय लेगी.आज मैं देवास जा रहा हूं.बागली की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी बात करुंगा.

MP Election 2023: मध्य प्रदेश में चुनावी साल में दलबदल की राजनीति बड़े ही जोर-शोर से हो रही है.कभी सत्ताधारी दल भारतीय जनता पार्टी (BJP) कांग्रेस में सेंध लगा रही है तो कभी विपक्षी दल कांग्रेस (Congress) सत्ताधारी दल में सेंध लगाने में लगी है.अब इस सेंध लगाने की प्रक्रिया में मध्य प्रदेश की राजनीति के संत कहे जाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी (Ex CM Kailash Joshi)  के बेटे और पूर्व मंत्री दीपक जोशी (Deepak Joshi) ने भी कांग्रेस में जाने के संकेत दिए हैं.

क्या कहा है दीपक जोशी ने

पत्रकारों से बातचीत में मप्र भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने भी कांग्रेस में शामिल होने के बात कही है.मीडिया ने जब पूर्व मंत्री दीपक जोशी से कांग्रेस में जाने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि हां मैं कांग्रेस ज्वाइन भी कर सकता हूं.हालांकि अभी कांग्रेस में जाने को लेकर किसी से चर्चा नहीं हुई है.

पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि मेरे कांग्रेस में जाने को लेकर मेरे क्षेत्र बागली की जनता ही निर्णय लेगी.आज मैं देवास जा रहा हूं.बागली की जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से भी बात करेंगे.जनता का जो निर्णय होगास वह उन्हें स्वीकार होगा.पूर्व मंत्री दीपक जोशी ने कहा कि वे अभी पार्टी में अपनी बात रखेंगे.क्षेत्र की जनता को उनका समर्थन है.बता दें साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में मध्य प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री दीपक जोशी चुनाव हार गए थे.जबकि साल 2020 में कांग्रेस छोडक़र बागली विधायक मनोज चौधरी बीजेपी में आ गए थे.अब टिकट को लेकर बागली में पुरानी बीजेपी और नए बीजेपी नेताओं के बीच खींचतान मची है.

कमलनाथ ने किया था यह दावा

छत्तीसगढ़ के बड़े आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने सोमवार को बीजेपी छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया था. इसके बाद मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का एक बयान ने चर्चा बटोरी थी. उन्होंने कहा था कि यह तो अभी ट्रेलर है. अभी आगे बहुत कुछ होना है. 

ये भी पढ़ें

MP Election: BJP के गढ़ से कमलनाथ का CM शिवराज पर तंज, कहा- 'मुंह चलाने और प्रदेश चलाने में...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget