एक्सप्लोरर

DA Hike in MP: मध्य प्रदेश में बढ़ा महंगाई भत्ता, लोकसभा चुनाव से पहले CM मोहन यादव का ऐलान

MP DA Hike: मध्य प्रदेश में होली से पहले मोहन यादव सरकार ने कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. राज्य सरकार ने महंगाई भत्ता बढ़ाने का ऐलान किया है.

DA Hike in MP News: मध्य प्रदेश में होली के पहले शुक्रवार को राज्य कर्मचारियों के लिए बड़ा ऐलान किया गया है. कर्मचारियों को तोहफा देते हुए महंगाई भत्ता बढ़ाने की घोषणा की गई है. सीएम मोहन यादव ने इसकी घोषणा शुक्रवार को की है.

उन्होंने इस घोषणा के साथ राज्य के कर्मचारियों को बधाई भी दी है. राज्य में महंगाई भत्ता (डीए) में 4 फीसदी के वृद्धि का फैसला किया गया है.

राज्य के सीएम मोहन यादव ने डीए बढ़ाने की घोषणा करते हुए कहा- ''शासकीय सेवकों को देय महंगाई भत्ते की दर में 4% वृद्धि का निर्णय लिया गया है. इस वृद्धि के उपरांत महंगाई भत्ते की दर 1 जुलाई, 2023 से कुल 46% हो जाएगी. इसका लाभ 1 मार्च, 2024 (भुगतान अप्रैल, 2024) से मिलेगा.''

एक अधिकारी ने कहा कि कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का भुगतान पिछले साल एक जुलाई से किया जाएगा. उन्होंने कहा, “एक जुलाई, 2023 से 29 फरवरी, 2024 तक का डीए बकाया इस साल जुलाई, अगस्त और सितंबर में तीन समान किस्तों में भुगतान किया जाएगा.

इस साल मार्च के डीए का भुगतान अगले महीने किया जाएगा.' यह कदम लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उठाया गया है, जिसकी तारीखों की घोषणा शनिवार को की जाएगी.

 राज्य में लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल तेज है. इस बीच राज्य सरकार की तरफ से कर्मचारियों को बड़ा तोहफा शुक्रवार को दिया है. डीए बढ़ने से राज्य के लाखों कर्मचारियों को फायदा मिलेगा. लोकसभा चुनाव को लेकर राज्य में आचार संहिता लागू होने के पहले राज्य में प्रशासनिक स्तर पर भी बड़े बदलाव किए गए हैं. राज्य में कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं. 

ये भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: इंदौर में कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, अंतर सिंह दरबार और पंकज संघवी BJP में शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार
सिहोर: वर्ल्ड वॉर-1 में अंग्रेजों को दादा ने दिया था कर्ज, अब पोते को लौटाएगी ब्रिटिश सरकार

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget