एक्सप्लोरर

Indore Corona News: एक्टिव केस बढ़े तो इंदौर में दोगुना हो गया कोविड मेडिकल वेस्ट, चौंकाने वाले हैं आंकड़े

Indore News: राज्य में कोरोना के केस बढ़ने कोविड मेडिकल वेस्ट भी बढ़ता जा रहा है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक इंदौर में कोविड अस्पतालों का मेडिकल वेस्ट अचानक बढ़कर दोगुना हो गया है.

Indore News: पूरी दुनिया में कोरोना की तीसरी लहर कहर ढा रही है. उधर भारत में भी एक बार फिर संक्रमण तेजी से फैल रहा है. तीसरी लहर में रिकॉर्ड एक दिन में तीन लाख से ज्यादा नए केस सामने आ चुके हैं. वहीं देश के अंदर जैसे जैसे कोरोना के एक्टिव केस बढ़ रहे हैं वैसे-वैसे कोविड मेडिकल वेस्ट भी तेजी से बढ़ रहा है. मध्य प्रदेश के इंदौर में ताजा आंकड़ों के मुताबिक यहां कोविड अस्पतालों का मेडिकल वेस्ट अचानक बढ़कर दोगुना हो गया है.

कोविड केस बढ़ने से बढ़ा मेडिकल वेस्ट

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, ये मेडिकल वेस्ट रोजाना औसतन 400 किलोग्राम प्रतिदिन हो गया है. इंदौर में कोरोना संक्रमण में तेजी से उछाल आया है और रोजाना लगभग दो हजार नए मामले सामने आ रहे हैं. हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इस बार कम तादाद में मरीजों को अस्पताल की जरूरत पड़ रही है ऐसे में ये मेडिकल वेस्ट की बेहद कम मात्रा सामने आ रही है.

 

Indore Corona News: एक्टिव केस बढ़े तो इंदौर में दोगुना हो गया कोविड मेडिकल वेस्ट, चौंकाने वाले हैं आंकड़े

रोजाना 400 किलो से ज्यादा कोविड मेडिकल वेस्ट

वहीं क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कोविड मेडिकल वेस्ट धीरे-धीरे बढ़ रहा है क्योंकि मामलों की संख्या बढ़ गई है. इसमें जनवरी के दूसरे सप्ताह से अचानक उछाल देखने को मिला है. हालांकि इससे निपटने के लिए तमाम उपाय और सावधानियां बरती जा रही हैं. बता दें कि कोविड -19 वेस्ट पिछले कुछ महीनों में बढ़कर औसतन 200 किलोग्राम प्रति दिन के मुकाबले 400-500 किलोग्राम प्रति दिन हो गया है.

दूसरी लहर के मुकाबले अभी हालात बेहतर

अभी तक 12 जनवरी को एक दिन में सबसे ज्यादा 564 किलोग्राम मेडिकल वेस्ट इकट्ठा किया गया था. वहीं दूसरी लहर की पीक के दौरान के आंकड़ों की बात करें तो इंदौर में कोविड मेडिकल वेस्ट का आंकड़ा एक दिन में 8000 किलोग्राम था. वहीं इस मेडिकल वेस्ट के कलेक्शन के लिए प्राधिकरण की तरफ से गाड़ियों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है. वहीं महामारी की शुरुआत से अभी तक का आंकड़ा देखें तो शहर में अभी तक 29 लाख किलोग्राम मेडिकल वेस्ट का निस्तारण किया जा चुका है.

ये भी पढ़ें-

UP Election 2022: CM योगी के खिलाफ BJP नेता रहे उपेंद्र शुक्ला की पत्नी को लड़ाएगी समाजवादी पार्टी

Gonda News: गोंडा से दिल दहलाने वाली वारदात, मामूली विवाद पर बेटे ने ईंट से कुचलकर की सौतेली मां की हत्या

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
ऑस्ट्रेलिया के Visa नियम बदले, भारतीयों को देने होंगे फिंगरप्रिंट, जानें नया क्या?
Embed widget