एक्सप्लोरर

MP Coronavirus Update: एमपी के लिए चिंताजनक खबर, जानिए अब तक कितने जिलों में कोरोना वायरस ने पसारे पांव

Coronavirus: राहत की बात है कि मध्य प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा स्थिर है. डॉक्टर एचपी सोनाने के मुताबिक अभी भी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. उनका कहना है कि कोरोना वायरस खत्म नहीं है.  

MP Coronavairus Update: मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बढ़ोतरी त्योहारों के बाद देखने में आई है. कोरोना वायरस के 7 जिलों में दस्तक से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है. स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 15 नए मामले सामने आए हैं. भोपाल में 8, अलीराजपुर में दो, इंदौर में चार, जबलपुर में एक मरीज कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है.

मध्य प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 47 हो गई है. पिछले 24 घंटे में 3 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए. इंदौर के दो और जबलपुर का एक मरीज शामिल है. मध्य प्रदेश में पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार ऊपर बढ़ रही है. बीते 24 घंटे में 380 लोगों के सैंपल लिए गए थे.

15 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव

15 मरीजों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. ऐसी स्थिति में पॉजिटिविटी की दर 3.9 फीसद पर पहुंच गई है. आंकड़ा जरूर चौंकाने वाला है. राहत की बात है कि मध्य प्रदेश में कोरोना से मौत का आंकड़ा स्थिर है. कुल मिलाकर कोरोना वायरस से 10777 लोगों की मौत अब तक हुई है. डॉक्टर एचपी सोनाने के मुताबिक अभी भी लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है. कोरोना गाइडलाइन का पालन करने से धीरे-धीरे मरीजों की संख्या में फिर से कमी आ जाएगी. उनका कहना है कि कोरोना वायरस खत्म नहीं है.  

किस शहर में कितने एक्टिव मरीज हैं

मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में 27 एक्टिव मरीज मौजूद हैं. भोपाल में 12, अलीराजपुर में तीन, जबलपुर में दो, बड़वानी में एक, सागर में एक, ग्वालियर में एक मरीज एक्टिव है. इस तरह मध्य प्रदेश के 7 जिलों में कोरोना पॉजिटिव मरीज मौजूद हैं. पिछले 24 घंटों के दौरान भोपाल में 8 लोग एक साथ कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इस तरह कोरोना पॉजिटिविटी की दर में उछाल देखने को मिल रहा है. इसी तरह इंदौर में भी पॉजिटिव मरीज लगातार सामने आ रहे हैं. शेष अन्य जिलों में स्थिति पूरी तरह नियंत्रित है.

Rahul Gandhi Disqualified: 'ये लोग राहुल गांधी से डरते हैं', कांग्रेस नेता की सदस्यता खत्म किए जाने पर बोले दिग्विजय सिंह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget