एक्सप्लोरर

Indore: इंदौर में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारिययों की हड़ताल जारी, पांचवें दिन अनोखे तरीके से जताया विरोध

Contract Health Workers Strike: मध्यप्रदेश में 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं. इंदौर में हड़ताल के पांचवें दिन अनोखे तरीके से विरोध किया.

Contract Health Workers Strike in Indore: इंदौर में संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल का आज पांचवां दिन है. हड़ताल के पांचवें दिन कर्मचारियों ने अनोखे तरीके से विरोध प्रदर्शन किया. धनास्थल पर विरोध स्वरूप संविदा खिचड़ी और संविदा चाय परोसी गई. महिलाओं ने हाथों पर संविदा मेहंदी लगाकर स्लोगन लिखा. संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की सरकार से दो सूत्रीय मांग है. सैकड़ों की संख्या में डटे संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. महिलाओं ने हाथों पर मेहंदी से 'शौक नहीं मजबूरी है, यह हड़ताल जरूरी है' स्लोगन लिखकर सरकार तक बात पहुंचाने का प्रयास किया.

विरोध स्वरूप महिलाओं ने हाथ पर मेहंदी से लिखा स्लोगन

कोषाध्यक्ष दिनेश साहू के अनुसार अकेले इंदौर में 9 सौ संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी पिछले पांच दिनों से हड़ताल पर डटे हैं. उन्होंने चेतावनी दी कि मांग नहीं पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी. मेहंगी से स्लोगन लिखने के बारे में पूछे जाने पर महिला स्वास्थ्य कर्मचारी रश्मि पांडे ने कहा कि अर्थ और संदेश सरकार में बैठे जिम्मेदारों तक पहुंचाने का प्रयास है. आप को बता दें कि संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से अस्पताल की व्यवस्था चरमरा गई है.

संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की पांच दिनों से हड़ताल है जारी

स्वास्थ्य सेवा पहुंचाने के लिए कर्मचारियों को रीढ़ की हड्डी माना जाता है. कोरोना वायरस की आहट के बीच संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल ने शिवराज सरकार को परेशानी में डाल दिया है. संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी नियमितीकरण और साथियों की बहाली की मांग कर रहे हैं. इंदौर का सीएमएचओ कार्यालय पांच दिनों से धरनास्थल बना हुआ है. कोरोना महामारी में लगातार दो साल तक संकट मोचक की भूमिका निभानेवाले प्रदेश के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारियों की हड़ताल से मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं. मध्यप्रदेश में 32 हजार संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी नियमितीकरण सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं. 

Indore Coronavirus: इंदौर में कोरोनावायस की दस्तक! प्रवासी भारतीय सम्मेलन से शिवराज सरकार की बढ़ी चिंता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MP में सियासी घमासान: CM मोहन यादव ने जीतू पटवारी को कहा ‘दो कौड़ी का’, कांग्रेस ने की माफी की मांग
एमपी के CM मोहन यादव ने जीतू पटवारी को कहा ‘दो कौड़ी का’, कांग्रेस ने की माफी की मांग
MP में बदला मौसम का मिजाज, रविवार को भी हल्की बारिश का अनुमान; बिजली गिरने की भी संभावना
MP में बदला मौसम का मिजाज, रविवार को भी हल्की बारिश का अनुमान; बिजली गिरने की भी संभावना
MP के शिवपुरी में आवारा कुत्ते का आतंक, नगर पालिका प्रभारी की पत्नी समेत 60 लोगों को काटा
एमपी के शिवपुरी में आवारा कुत्ते का आतंक, नगर पालिका प्रभारी की पत्नी समेत 60 लोगों को काटा
MP News: शराब के पैसे ना देने पर बुजुर्ग पर हमला, कंधे में धंसा चाकू लेकर चलता रहा पीड़ित; जांच शुरू
शराब के पैसे ना देने पर बुजुर्ग पर हमला, कंधे में धंसा चाकू लेकर चलता रहा पीड़ित; जांच शुरू

वीडियोज

Surya Murder Case | CM Yogi | Asad Encounter | NCRB: UP में एनकाउंटर ऑन डिमांड!
Surya Murder Case | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी?
Surya Murder Case | Asad Encounter | Mahadangal: योगी आदित्यनाथ ने आखिर किसे दी ये चेतावनी? |
Surya Murder Case | Bharat Ki Baat: नो FIR, फैसला ऑन द स्पॉट! UP में खत्म हो गया अदालतों का काम?
Surya Murder Case | Asad Encounter | Abp Report: असद के घर पर मुनादी, 15 दिन में चलेगा बुलडोजर!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, बिहार-यूपी आसमान से भरसेगी आग, जानिए इस हफ्ते मौसम का हाल
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश, बिहार-यूपी आसमान से भरसेगी आग, जानिए इस हफ्ते मौसम का हाल
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
यूपी में 10 फीसदी फ्यूल सरचार्ज से उपभोक्ताओं को मिल सकती है राहत, जानें पूरी डिटेल
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
क्या असली गोल्ड से बना होता है फीफा गोल्डन बूट, किसे मिलता है ये खास अवॉर्ड? कीमत उड़ा देगी होश
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
नागा चैतन्य के डीपफेक वीडियो के मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने दिया निर्देश, 24 घंटे का दिया अल्टीमेटम
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
ईरान ने लॉन्च किया टोल-कलेक्टर शिप, US की नाराजगी के बाद भी होर्मुज में जहाजों से करेगा वसूली
सालों तक बंद थे फोन, हमले के दिन हुए एक्टिव, पहलगाम टेरर अटैक की जांच में पाकिस्तान फिर बेनकाब
सालों तक बंद थे फोन, हमले के दिन हुए एक्टिव, पहलगाम टेरर अटैक की जांच में पाकिस्तान फिर बेनकाब
Cool Places Near Delhi: दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
दिल्ली की तपती गर्मी से चाहिए राहत? ये 5 जगहें गर्मियों में भी रहती हैं 25°C से नीचे
Soil Testing Without Lab: खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
खेत की मिट्टी बिना लैब टेस्ट के कैसी है? किसान इन संकेतों से लगा सकते हैं अंदाजा
Embed widget