एक्सप्लोरर

MLA निर्मला सप्रे की बढ़ी मुश्किल, कांग्रेस ने कोर्ट जाने की दी चेतावनी, दुविधा में BJP

MP News: कांग्रेस ने निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने की मांग की है. कांग्रेस के पत्र विधानसभा अध्यक्ष की तरफ से अभी फैसला नहीं हुआ है. अब मामला अदालत तक पहुंच सकता है.

MP Politics: बीना विधायक निर्मला सप्रे पर मध्य प्रदेश की राजनीति में घमासान मचा हुआ है. अब महिला विधायक का मामला अदालत की दहलीज तक भी पहुंच सकता है. कांग्रेस ने निर्मला सप्रे की सदस्यता को लेकर हाईकोर्ट जाने का मन बना लिया है. अभी तक विधानसभा अध्यक्ष के फैसले का कांग्रेस को इंतजार था. फैसले में देरी होने पर कांग्रेस अदालत का रुख कर सकती है. लोकसभा चुनाव से पहले सागर जिले की बीना विधायक निर्मला सप्रे सुर्खियों में आयी थीं. उन्होंने मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ मंच साझा किया था.

निर्मला सप्रे की कांग्रेस से मोहभंग होने की खबर उड़ी थी. लोकसभा चुनाव बाद भी निर्मला सप्रे बीजेपी के कार्यक्रमों में नजर आती रही हैं. विजयपुर उपचुनाव में मिली जीत के बाद कांग्रेस आक्रामक हो गयी. कांग्रेस के विधायक दल ने विधानसभा अध्यक्ष से शिकायत भी की.

बीना विधायक निर्मला सप्रे पर घमासान

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का कहना है कि कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा अध्यक्ष से निर्मला सप्रे की सदस्यता समाप्त करने का निवेदन किया है. उन्होंने कहा कि अब गेंद विधानसभा अध्यक्ष के पाले में है. विधायिकी समाप्त करने का जल्द फैसला नहीं होने पर कांग्रेस अदालत का दरवाजा भी खटखटायेगी. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी निर्मला सप्रे के मुद्दे पर बयान दिया है. उन्होंने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष को जल्द फैसला लेना चाहिए ताकि बीना में उपचुनाव का रास्ता साफ हो सके. 

कांग्रेस ने अदालत जाने की दी चेतावनी

दूसरी बीजेपी भी बीना विधायक के मुद्दे पर दुविधा में है. प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा का कहना है कि उन्होंने बीजेपी की सदस्यता नहीं ली है. हालांकि बीजेपी मानती है कि निर्मला सप्रे का कांग्रेस से मोहभंग हो चुका है. लेकिन औपचारिक तौर पर बीजेपी की सदस्य नहीं हैं. वीडी शर्मा ने बीना विधायक के मुख्यमंत्री से मुलाकात पर भी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलना विधायक का अधिकार है. विधायक की प्रदेश के मुख्यमंत्री से कहीं भी मुलाकात हो सकती है. 

ये भी पढ़ें-

तैयारियां पूरी, कल से होगी इज्तिमा की शुरुआत, 12 लाख लोगों के आने का अनुमान

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget