एक्सप्लोरर

MP Elections 2023: चुनावी साल में आंदोलन की राह पर कांग्रेस! कमलनाथ के नेतृत्व में आज करेगी राजभवन का घेराव

मध्य प्रदेश में चुनाव होने वाले हैं और कांग्रेस अपनी जमीन मजबूत करने में लग गई है. सोमवार को दोपहर 12 बजे कांग्रेस BJP सरकार की नीतियों के खिलाफ पूर्व सीएम कमलनाथ के नेतृत्व में राजभवन का घेराव करेगी.

Bhopal News: मध्य प्रदेश में कुछ महीनों बाद विधान सभा चुनाव होने हैं जिसको लेकर कांग्रेस (Congress) अब कमर कसती हुई नजर आ रही है. जिसके चलते सोमवार दोपहर 12 बजे पीसीसी चीफ और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ (Kamal Nath) के नेतृत्व में कांग्रेसी राजभवन का घेराव करने जा रहे हैं. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आंदोलन की तैयारियां कर ली गई हैं. 

दिग्विजय सिंह ने शेयर किया वीडियो

इसके चलते आज पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने भी ट्विटर पर ट्वीट करते हुए कांग्रेसियों से भोपाल (Bhopal) आने की अपील की है. दिगविजय सिंह ने पूर्व मंत्री और उनके पुत्र विधायक जयवर्द्धन सिंह (Jai Vardhan Singh) का वीडियो भी ट्विटर पर शेयर किया है. अपने ट्वीट में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बीजेपी सरकार को घेरते हुए लिखा कि 'बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी, निर्दोष किसानों के उत्पीड़न और दलित मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ कमलनाथ जी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन का घेराव करेगी.'

'BJP का सिस्टम फेल हो चुका है'

अपनी वीडियो में पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि बीजेपी सरकार को सत्ता का अहंकार है जिसके चलते सिस्टम फेल हो चुका है. खासकर बीते 3 सालों में खरीदी हुई बीजेपी की सरकार ने लगातार किसानों का शोषण किया है. उन्हे ना फसलों का दाम मिल पा रहा है और ना बिजली की आपूर्ति हो पा रही है. वहीं व्यापम घोटाले से लेकर अन्य नीतियों के चलते शिक्षित युवा बेरोजगारी का शिकार है. उन्होंने आगे कहा कि इसके अलावा अनुसूचित जाति जनजाति के युवा भी बीजेपी सरकार के शिकार हैं, इसीलिए हम मिलकर बीजेपी सरकार के विरोध में राजभवन का घेराव करेंगे. कुल मिलाकर आज राजधानी भोपाल का पारा बढ़ने वाला है.

यातायात व्यवस्था में हुआ बदलाव

बता दें कि स्थिति को भांपते हुए पुलिस प्रशासन ने भी आम जनता को परेशानी ना उठानी पड़े इसीलिए यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया है. यातायात पुलिस के अनुसार रौशनपुरा चौराहे से भारतमाता चौराहे और रंगमहल चौराहे की ओर आने मार्ग और अटल पथ पर यातायात का दबाव प्रभावित होने के कारण यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की है.

यहां भी बदले गए रूट्स

भदभदा चैराहा, भारत माता चैराहा से जवाहर चौक होकर रौशनपुरा की ओर आवागमन करने वाले वाहन चालक नेहरू नगर, मैनिट चैराहा, माता मंदिर, पी.एन.टी. चैराहा, टी.टी. क्रॉस होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे. वहीं जहांगीराबाद, पाॅलिटेक्निक चौराहा, वीआईपी रोड की ओर आवागमन करने वाले वाहन चालक भारत माता चौराहा, स्मार्ट रोड होकर अपने गन्तव्य की ओर जा सकेंगे.

ये भी पढ़ें:

IGNTU Violence: मध्य प्रदेश के विश्वविद्यालय में केरल के छात्रों पर हमला, मुख्यमंत्री ने की निंदा, बताया 'भयावह कृत्य'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget