एक्सप्लोरर

MP: संविधान को लेकर कांग्रेस की बड़ी रैली की तैयारी, बीजेपी भी 11 से 25 जनवरी तक निकलेगी यात्रा

MP News: कांग्रेस 27 जनवरी को मध्य प्रदेश के महू में डॉ. अंबेडकर की जयंती पर रैली करेगी. राहुल गांधी भी इसमें भाग लेंगे. कांग्रेस ने संविधान बचाओ पदयात्रा भी शुरू की है.

MP Politics: मध्य प्रदेश में कांग्रेस 27 जनवरी को डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्म स्थान महू में भीम, जय बापू, जय संविधान रैली करने जा रही है, जिसमें कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी शामिल होंगे. यात्रा की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में एक बैठक की. इस बैठक में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी भंवर जितेन्द्र सिंह, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी शामिल हुए. 

26 जनवरी से शुरू हो रही संविधान बचाओ राष्ट्रीय पद यात्रा साल भर गांव-गांव में निकाले जाने की योजना है. इसी क्रम में 27 जनवरी को कांग्रेस ने राहुल गांधी महू में इस यात्रा का हिस्सा बनेंगे. कांग्रेस जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान की शुरुआत 3 जनवरी से कर चुकी है.

'बीजेपी देश व्यापक संविधान गौरव यात्रा निकलेगी'
कांग्रेस महू में एक कार्यक्रम की तैयारी में जुटी है तो वहीं बीजेपी में पूरे देश में 11 से 26 जनवरी तक संविधान गौरव यात्रा निकलने का कार्यक्रम बनाया है, जिसमें जिले और मंडल स्तर पर यात्राएं निकली जाएंगी, जिनमें क्षेत्र के विधायक, सांसद, बीजेपी नेता और कार्यकता शामिल होंगे. 

इसके तहत बीजेपी कार्यकर्ता जिला, मंडल स्तर तक के पदाधिकारी, विधायक, सांसद तमाम शिक्षण संस्थानों में जाकर परिचर्चा, विचार गोष्ठियों  आयोजित करेंगें. इसके अलावा अलग-अलग जगहों  पर चौपाल भी लगाई जाएगी, जिसमें, समाज के बुद्धिजीवियों और नागरिकों को बुलाया जाएगा.

बीजेपी और कांग्रेस का वार-पलटवार 
जीतू पटवारी ने बीजेपी की यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी को संविधान से जुड़ी हुई यात्रा निकालने की जरूरत नहीं है, उनको प्रायश्चित यात्रा और माफी यात्रा निकालनी चाहिए, उन्होंने कहा बीजेपी को बताना पड़ेगा अमित शाह ने अंबेडकर का अपमान क्यों किया?

पटवारी ने कहा कि बीजेपी को बताना चाहिए पहले की उन्होंने तमाम संस्थाओं को गुलाम क्यों बनाया, चुनाव आयोग का नाम तोता क्यों पड़ गया यह संविधान का अपमान नहीं है क्या? उन्होंने कहा 600 विधायक बीजेपी ने खरीदे और 15 राज्यों की सरकार गिरा दी यह संविधान का अपमान नहीं है क्या?

बीजेपी ने कांग्रेस पर पलटवार किया बीजेपी नेता भगवानदास सबनानी ने कहा कि आज कांग्रेस संविधान की बात कर रही है, जबकि संविधान को सबसे ज्यादा वोट कांग्रेस ने ही पहुँचाई है, और कांग्रेस ने भीमराव अंबेडकर का हमेशा अपमान किया है. 

ये भी पढ़ें: Indore: देवी अहिल्या विश्वविद्यालय का बड़ा फैसला, देश के नाम के रूप में सिर्फ 'भारत' शब्द का होगा इस्तेमाल

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
छतरपुर में एक ही परिवार की 3 बच्चियों की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
कटनी CSP के 15 लाख की मांग पर FIR दर्ज, हुईं सस्पेंड; ऑफिस भी सील
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
छिंदवाड़ा अस्पताल के SNCU में आग, 3 मासूम झुलसे; जबलपुर किया रेफर
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
संभल: विदाई समारोह में भावुक हुए SP केके विश्नोई, छलकते आंसू के बीच DM ने संभाला
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
करिश्मा कपूर को पूजती थीं कंगना रनौत, बताया 'ऑरिजनल फैशनिस्टा'
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget