एक्सप्लोरर

MP News: BRTS पर एमपी में सियासत तेज, कांग्रेस सांसद विवेक तन्खा ने की जांच की मांग

Bhopal BRTS: एमपी सरकार द्वारा BRTS खत्म करने के फैसले पर सियासत तेज हो गई है. डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि बेहतरी के लिए किसी काम पर पुनर्विचार किया जा सकता है, ये कोई भी गंभीर बात नहीं है.

Vivek Tankha on Bhopal BRTS: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बीआरटीएस (Bus Rapid Transit System) कॉरिडोर को हटाने के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के फैसले पर राजनीति तेज हो गई है. सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने सरकार के इस फैसले का स्वागत तो किया है. इस दौरान उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि नौकरशाह के शौक ने यह जन असुविधा रची थी उसकी समयबद्ध तरीके से जांच की जाए. राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने कहा कि इसमें करोड़ों के पब्लिक फंड्स का वेस्टेज हुआ है. आपसे (सीएम मोहन यादव) उम्मीद है कि आप जांच के आदेश जरूर देंगे.

इस बीच जबलपुर में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भी बीआरटीएस कॉरिडोर पर बड़ा बयान दिया है. राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि "अगर बेहतरी के लिए किसी काम पर पुनर्विचार करना हो तो किया जा सकता है, इसमें कोई भी गंभीर बात नहीं है." उन्होंने कहा कि "अगर ऐसा लगता है कि बीआरटीएस कॉरिडोर से जनता को असुविधा हो रही है, तो उसे हटाया जा सकता है."

BRTS पर प्रदेश सरकार ने क्या कहा?
यहां बताते चले कि मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार (26 दिसंबर) को भोपाल की सड़कों से 'बस रैपिड ट्रांजिट सिस्टम' यानी BRTS हटाने का फैसला किया है. एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यहां मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में निर्वाचित प्रतिनिधियों की बैठक में फैसला लिया गया है कि भोपाल की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए BRTS को हटाया जाएगा. सार्वजनिक परिवहन बसों के लिए समर्पित लेन निर्धारित करने के लिए BRTS को बनाया गया था.

दरअसल, BRTS को लगभग 15 साल पहले भोपाल में लागू किया गया था. घनी आबादी वाले इलाकों से होकर गुजरने वाले इसके एक बड़े हिस्से को पहले ही हटा दिया गया था. अब सरकारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मांग पर सर्वसम्मति से ये निर्णय लिया गया है कि बीआरटीएस को सभी सड़कों से हटा दिया जाना चाहिए.

विवेक तन्खा ने की जांच की मांग
राज्यसभा सदस्य विवेक तन्खा ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा है कि, "बधाई हो सीएम मोहन यादव एक बहुत प्रतीक्षित निर्णय के लिए. बस एक टाइम बाउंड एंक्वायरी की जरूरत है. किन नौकरशाह के शौक ने यह जन असुविधा रची और किसको फायदा पहुंचाने के लिये किया. करोड़ों में पब्लिक फंड्स का वैस्टेज." उन्होंने आगे कहा कि "आप से उम्मीद है की आप जांच के आदेश जरूर देगें. यह कहानी इंदौर में भी रची गई. जन असुविधा के लिए मध्य प्रदेश के नौकरशाह जिम्मेदार हैं. यह एक प्रकार से जन पाप था."

ये भी पढ़ें:

MP Railway News: यात्रीगण ध्यान दें! नए साल में MP से गुजरने वाली दक्षिण भारत की 18 ट्रेनें रहेंगी निरस्त, देखें लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद
दतिया में कांग्रेस को बड़ा झटका, अब इस नेता ने छोड़ा पद

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
भारत पर लगेगा 100 प्रतिशत टैरिफ? अमेरिका के नए बिल से क्यों बढ़ी टेंशन
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
मिडिल-ईस्ट जंग में नए प्लेयर्स, यूक्रेन के अलावा हूती विद्रोहियों का भी हमला, समझें पूरी कहानी
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
रोहित-विराट 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? पाक खिलाड़ी का बयान वायरल
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
पंजाब चुनाव: शिअद (अ) ने उतारे 20 उम्मीदवार, पटियाला-संगरूर में इन्हें मिला टिकट
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
आ गया बड़ा खतरा! बायोवेपन बनाने का तरीका बताने लगे एआई चैटबॉट
Embed widget