एक्सप्लोरर

हरदा ब्लास्ट पर एमपी में सियासत तेज, कांग्रेस विधायक ने की रिपोर्ट सार्वजनिक करने की मांग

Harda Blast Update: हरदा ब्लास्ट पर बीजेपी और कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गया है. मंत्री प्रहलाद पटेल ने घटना के पीड़ितों का आंकड़ा जारी किया तो कांग्रेस विधायक ने मुआवजे की मांग की.

Harda News Today: हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट मामले में मृतक और घायल सहित जिनके मकानों को नुकसान पहुंचा है, उन पीड़ितों के हक में श्रम विभाग ने लेबर कोर्ट में मुआवजे के लिए मुकदमा दायर किया है. 

श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल का दावा है कि हरदा ब्लास्ट मामले की रिपोर्ट का आंकड़ा आ गया है. 136-142 के आसपास प्रभावित लोगों का आंकड़ा सामने आया है. श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान पर कांग्रेस विधायक आरके दोगने ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है.

'पीड़ितों को नहीं मिल रहा मुआवजा'
श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल की इन बातों पर हरदा से कांग्रेस विधायक आरके दोगने ने कहा कि श्रम मंत्री के जरिये बताया जा रहा है कि कुछ लोगों को मुआवजे के लिए चयनित किया गया है, सबसे पहले तो इसकी रिपोर्ट ओपन होना चाहिए. 

कांग्रेस विधायक आरके दोगने ने कहा, "जांच समिति ने आज तक इस मामले की रिपोर्ट को जनता के सामने नहीं रखा है, मैं यहां का जनप्रतिनिधि हूं. हमारे क्षेत्र के लोगों को मुआवजा नहीं मिल रहा है." हरदा पीड़ितों को लेकर उन्होंने कहा,"पीड़ित लोग मेरे पास आ रहे हैं, मैं क्या जवाब दूं?" 

'घटना की नहीं दी जा रही प्रॉपर जानकारी'
घटना का जिक्र करते हुए कांग्रेस विधायक आरके दोगने का कहना है कि 6 फरवरी को फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ था. इसमें कई पीड़ितों के घर क्षतिग्रस्त हो गए हैं, लोगों के पास रहने के लिए घर नहीं है. उन्होंने कहा कि अब तक पीड़ितों को मुआवजा नहीं मिला है.

आरके दोगने ने कहा, "हरदा घटना के पीड़ित दर-दर भटकने के लिए मजबूर हैं. उन्होंने सरकार से पीड़ितों के मदद की मांग की." कांग्रेस विधायक ने आरोप लगाते हुए कहा, "मैंने दो-दो बार इस मामले को विधानसभा में भी उठाया है. बावजूद प्रॉपर जानकारी नहीं दी जा रही है." 

'मुआवजे की संख्या 200 है रखी'
मध्य प्रदेश के श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल का कहना है कि जितने नाम हमें श्रमिकों के मिले हैं, उनकी तरफ से मंत्रालय ने मुआवजे के लिए मुकदमा लगाया है. ये संख्या 200 तक रखी है, जिससे भविष्य में कोई पीड़ित क्लेम करता है तो उसके साथ भी न्याय हो सके.

ये भी पढ़ें: एमपी: IIM और IIT इंदौर में MSDSM का चौथा बैच शुरू, देश के कोने-कोने से 80 प्रतिभागी हुए शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
Exclusive: शादी कब करेंगे बाबा बागेश्वर, कैसी कन्या चाहते हैं? खुद बताया
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल
VIDEO: इंदौर में सड़क फटी, बहने लगा पानी, गुणवत्ता पर उठे सवाल

वीडियोज

Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React
Kangana Ranaut के ‘Generation Gutter’ बयान पर Baba Ramdev नाराज, BJP को दी सख्त नसीहत
Ramayana के ₹4000 करोड़ Budget पर Yash ने दिया बड़ा Clarification, बताया रकम का पूरा गणित

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
मोदी कैबिनेट: बिहार को हाईवे का तोहफा, 4 रेल लाइन प्रोजेक्ट्स पर मुहर
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
महाराष्ट्र SIR की प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, EC ने बढ़ाई तारीख
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
श्रीलंका से जीतकर भारत को WTC पॉइंट्स टेबल में मिला बंपर फायदा, देखें तालिका में क्या हुआ बदलाव
Box Office: 6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 4 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
CM विजय का यू-टर्न, छात्रों का प्रोटेस्ट से दूर रहने का आदेश लिया वापस
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
क्रेडिट कार्ड के 46 पैसे नहीं चुकाए, HDFC बैंक ने BJP नेता पर ठोका 1200 का जुर्माना
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
Embed widget