एक्सप्लोरर

निर्मला सप्रे के मामले के बीच BJP के मंच पर एक और कांग्रेस विधायक, सफाई में दी ये दलील

Madhya Pradesh News: निर्मला सप्रे के बाद अब कांग्रेस विधायक दिनेश जैन बॉस के बीजेपी के मंच पर नजर आने से सियासत तेज हो गई है. सीएम मोहन यादव के साथ मंच साझा करने को लेकर दिनेश जैन दी सफाई.

MP News: कांग्रेस के एक और विधायक बीजेपी के मंच पर दिखाई दिए तो पूरी पार्टी में हलचल मच गई. अभी बिना विधायक निर्मला सप्रे का मामला निपटा भी नहीं है और एक और कांग्रेस विधायक के बीजेपी के मंच पर नजर आने से सियासत तेज हो गई है. हालांकि विधायक ने अपनी सफाई में कुछ और ही बयान दिया है.

दिनेश जैन ने मंच साझा करने को लेकर दी सफाई
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के गृह जिले उज्जैन के खेड़ा खजुरिया में विकास कार्यों का भूमि पूजन होना था. ऐसे में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल, सांसद अनिल फिरोजिया सहित बीजेपी के नेताओं के बीच मंच पर कांग्रेस के विधायक दिनेश जैन बॉस पहुंच गए. वे पूरे मंच पर आकर्षण का केंद्र बने रहे. विकास कार्यों की सौगात को लेकर सरकार का धन्यवाद किया. उल्लेखनीय है कि अभी सागर जिले की बीना विधायक निर्मला सप्रे की मुश्किलें बीजेपी के मंच पर जाने की वजह से बड़ी हुई है. उनसे कांग्रेस ने किनारा कर लिया है.

कांग्रेस का कहना है कि निर्मला सप्रे को किसी भी कीमत पर पार्टी का प्रतिनिधित्व नहीं सौंपा जाएगा. दूसरी तरफ एक और विधायक के बीजेपी पर के मंच पर नजर आने से सियासी हलचल तेज हो गई है. पूर्व में भी कांग्रेस विधायक दिनेश जैन मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का स्वागत करते हुए दिखाई दिए हैं. हालांकि इस दौरान उन्होंने कहा था कि वे मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा ग्रहण कर चुके हैं और उनकी पुरानी मित्रता है, इस नाते स्वागत करने के लिए पहुंचे थे.

विधायक दिनेश जैन ने दी अपनी अलग ही सफाई
विधायक दिनेश जैन ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि उनके विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों का भूमि पूजन था. ऐसे में अतिथि के रूप में प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल भी आए थे. उन्होंने कहा कि विशिष्ट अतिथि के रूप में उनका नाम दिया गया था, इसलिए वे मंच पर पहुंचे थे. उन्होंने कहा कि विचारधारा भले ही अलग हो सकती है, मगर विकास कार्यों में साथ मिलकर कदम आगे बढ़ाया जा रहा है. उनके विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए वे हमेशा तत्पर दिखाई देंगे.

मंच पर पूर्व विधायक का लगाया गया था फोटो
महिदपुर विधानसभा क्षेत्र के खेड़ा खजुरिया में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल सांसद अनिल फिरोजिया के साथ पूर्व विधायक बहादुर सिंह चौहान का फोटो लगाया गया था. इस कार्यक्रम में विधायक दिनेश जैन का फोटो भी नहीं था, बावजूद इसके कांग्रेस विधायक पूरे समय कार्यक्रम में शामिल रहे.

यह भी पढ़ें- इंदौर पुलिस फरार आरोपियों पर क्यों रखा सिर्फ 1 रुपये इनाम, जानें इसके पीछे की वजह?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
केन-बेतवा के आंदोलनकारी बोले- अनशन नहीं तोड़ेंगे, बोतल नहीं लगाएंगे, पानी , नींबू पानी पिएंगे
कटनी के सरस्वाही छात्रावास में दूषित पानी और नाश्ते से बिगड़ी 9 छात्राओं की तबीयत, 3 की हालत गंभीर
कटनी के सरस्वाही छात्रावास में दूषित पानी और नाश्ते से बिगड़ी 9 छात्राओं की तबीयत, 3 की हालत गंभीर
UCC लागू होने से मध्य प्रदेश में क्या बदल जाएगा? मोहन यादव सरकार के तीन मंत्रियों ने समझाया
UCC लागू होने से मध्य प्रदेश में क्या बदल जाएगा? मोहन यादव सरकार के तीन मंत्रियों ने समझाया
मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र
मध्य प्रदेश में UCC विधेयक को कैबिनेट से मिली मंजूरी, तीन तलाक और लिव इन रिलेशनशिप का भी जिक्र

वीडियोज

Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)
BMW R1300 GSA: One of the Best Adventure bike of BMW! #bmw #bmwr1300gsa #bmwbike #autolive
Jacqueline Fernandez के 'Jugni' Song पर मचा बवाल, Viral Clip के बाद Makers पर उठे सवाल
Lock Upp 2: Apoorva Mukhija की Wild Card Entry की चर्चा तेज, Shilpa Shinde Controversy के बीच बढ़ेगा ड्रामा?
India's Got Latent 2: Contestant Sakshi Jha के बयानों से मचा बवाल, Samay Raina भी रह गए हैरान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
TMC के बागी सांसदों को लोकसभा में अलग बैठने की मंजूरी पर भड़के कल्याण बनर्जी, बोले- 'ये उम्मीद के ...'
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
यूपी चुनाव में अखिलेश यादव नहीं देंगे शिवपाल यादव को टिकट? इस नेता के दावे से मची हलचल
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
FIFA World Cup Final: वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; हेड टू हेड समेत जानें फाइनल के बारे में सबकुछ
वर्ल्ड कप फाइनल में 60 साल बाद होगा ऐसा, मेसी-यमाल की टक्कर; जानें दोनों का हेड टू हेड रिकॉर्ड
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये मांग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राहुल गांधी-खरगे ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी, कर दी ये बड़ी मांग
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
नितिन नवीन के बिहार दौरे में बांकीपुर उपचुनाव के लिए बना प्लान, नुक्कड़ सभा-पॉकेट मीटिंग पर फोकस
Normal Fever vs Dengue: हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
हर बुखार डेंगू नहीं होता... मानसून सीजन में ऐसे पहचानें कौन सा फीवर नॉर्मल और कौन सा नहीं?
Embed widget