एक्सप्लोरर

MP Congress Candidates List: लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस कब जारी करेगी बाकी उम्मीदवारों की लिस्ट? जानिए अपडेट

Lok Sabha Election 2024: मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों में से 11 पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों को चुनावी रण में उतारा है. अभी 18 प्रत्याशियों के नामों का एलान होना बाकी है.

MP Congress Candidates List: मध्य प्रदेश के लिए कांग्रेस की दूसरी लिस्ट का शिद्दत से इंतजार किया जा रहा है.  प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता केके मिश्रा ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि आज रात कांग्रेस मध्य प्रदेश के लिए लोकसभा प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर सकती है. प्रत्याशियों की घोषणा होने के बाद लोकसभा चुनाव का रंग परवान चढ़ जायेगा. बीजेपी ने सभी 29 प्रत्याशियों की सूची जारी करते हुए मध्य प्रदेश में प्रचार भी शुरू कर दिया है. 29 लोकसभा सीटों में से 11 पर कांग्रेस ने प्रत्याशियों को चुनावी रण में उतारा है. अभी 18 प्रत्याशियों के नामों का एलान होना बाकी है. ऐसे में आज रात तक दूसरी लिस्ट की तस्वीर साफ हो जायेगी.

आज रात तक जारी हो जाएगी प्रत्याशियों की लिस्ट

सूत्रों के मुताबिक कुछ सीटों पर दावेदारी के लिए घमासान मचा हुआ था. घमासान को देखते हुए लिस्ट जारी होने में देरी हो रही थी. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता केके मिश्रा ने दावा किया है कि गुरुवार रात तक प्रत्याशियों की सूची जारी हो जाएगी. कांग्रेस विधायक महेश परमार ने भी केके मिश्रा के दावे पर मोहर लगा दी है. उन्होंने ने भी कहा है कि फाइनल सूची जारी होने में बस औपचारिकता बाकी है. बता दें कि अभी तक सूची की तारीख पर कांग्रेस नेता खुलकर नहीं बोल रहे थे. 

छिंदवाड़ा पर बीजेपी की और 12 सीटों पर कांग्रेस की नजर

2019 के लोकसभा चुनाव में मध्य प्रदेश की 29 सीटों में से 28 पर बीजेपी प्रत्याशियों ने कब्जा किया था. एक सीट कांग्रेस के खाते में आई थी. छिंदवाड़ा सीट पर इस बार फिर कांग्रेस मजबूत तरीके से दावेदारी पेश कर रही है. बीजेपी भी कांग्रेस के किले में सेंधमारी करने को तैयार है. बीजेपी नेताओं का दावा है कि छिंदवाड़ा सीट पर बीजेपी कमल खिलायेगी. दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का कहना है कि मध्य प्रदेश की 12 सीटों पर कांग्रेस काफी मजबूत दिखाई दे रही है.

MP Lok Sabha Election 2024: चुनाव से पहले पूर्व CM शिवराज ने किया लोकल ट्रेन में सफर, बोले- 'मेहनत तो करनी पड़ती है'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
बारिश की बूंदें और दिल में राष्ट्रभक्ति का जज्बा, तिरंगा यात्रा में CM मोहन यादव का खास अंदाज
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget