एक्सप्लोरर

'सरकार खाद मुहैया कराने के बजाय प्रचार में व्यस्त', कांग्रेस ने बताया संकट को लापरवाही का नतीजा

Fertilizer Crisis: किसानों के मुद्दे को कांग्रेस जोरदार तरीके से उठा रही है. प्रदेश में जारी खाद संकट के बीच पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार को घेरा है.

MP Politics: मध्य प्रदेश में खाद पर जमकर सियासत हो रही है. कांग्रेस मोहन यादव सरकार को घेरने में जुटी है. अब पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने जोरदार हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को खाद मुहैया कराने के बजाए इवेंट और चुनाव प्रचार में व्यस्त है.

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक्स पर लिखा, "आंकड़े बताते हैं कि सरकार की लापरवाही और अदूरदर्शिता के कारण कुल मांग के अनुपात में खाद की आपूर्ति कम हुई है. किसानों को पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रहा रहा है. केन्द्रीय कृषि मंत्री के राज्य और खासतौर से गृह जिले सीहोर में खाद का जबरदस्त संकट है. ऐसे में पूरे प्रदेश और देश के हालात का अनुमान लगाया जा सकता है. डबल इंजन की सरकार का नारा जमींदोज हो चुका है. अब डबल बर्बादी जारी है."

खाद संकट पर कांग्रेस का जोरदार हमला

कमलनाथ ने खाद संकट को सरकार की अनदेखी और कृषि विभाग की अधूरी तैयारियों का नतीजा बताया. उन्होंने कहा कि खाद का संकट प्राकृतिक आपदा नहीं है. सरकार का दायित्व होता है  मांग और पूर्ति का संतुलन बनाये रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में खाद, बीज की समय से पहले व्यवस्था करना सरकार की जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने और लोगों को लड़ाने में व्यस्त रहने वाली सरकार की खाद-बीज प्राथमिकता नहीं रहती है.

'हर नागरिक सरकारी व्यवस्था से नाराज'

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने एक्स पर लिखा, "प्रदेश का हर नागरिक सरकारी व्यवस्थाओं से नाराज है. डीएपी के बाद अब यूरिया की किल्लत है. किसान सोसायटियों के बाहर रतजगा करने को मजबूर हैं. रबी फसल की बुवाई शुरू हो गई है. सरकार अभी तक चिरनिद्रा में है." उन्होंने कहा कि केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर सहित पूरे प्रदेश में हालात ठीक नहीं हैं. कृषि मंत्री अपने इलाके के किसानों को डीएपी मुहैया नहीं करा पा रहे हैं. ऐसे में बाकी जिलों की हालत समझी जा सकती है.

ये भी पढ़ें-

'मध्य प्रदेश में निर्दोषों पर केस', दिग्विजय सिंह का आरोप, पीएम मोदी-अमित शाह को लिखी चिट्ठी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
नितिन नवीन की नई टीम में एमपी से कविता पाटीदार, जानें सियासी सफर
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
ट्विशा की मौत से उठा पर्दा! हत्या या आत्महत्या... CBI चार्जशीट में खुलासा
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में भगदड़ की खबर, कुछ श्रद्धालु घायल
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू
सागर: टैक्सी चालक के घर से मिले 3 करोड़ कैश, पुलिस जांच शुरू

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget