एक्सप्लोरर

MP में निर्मला सप्रे पर मचा घमासान, कांग्रेस ने की विधायिकी रद्द करने की मांग, क्या बोली BJP?

Bina MLA Nirmala Sapre Case: विजयपुर विधानसभा का उपचुनाव जीतने के बाद कांग्रेस उत्साहित है. इधर बीजेपी ने निर्मला सप्रे को पार्टी का सदस्य मानने से इंकार कर दिया है.

MP News: सागर के बीना से 2023 का विधानसभा चुनाव जीतने वाली निर्मला सप्रे पर घमासान मचा है. बीजेपी और कांग्रेस के बीच महिला विधायक पहेली बन गई हैं. कांग्रेस ने विधायिकी पद से हटाने के लिए विधानसभा अध्यक्ष को पत्र दिया है. दूसरी तरफ बीजेपी निर्मला सप्रे से पल्ला झाड़ रही है. बीजेपी ने निर्मला सप्रे को पार्टी का सदस्य मानने से इंकार कर दिया है. इन सबके बीच निर्मला सप्रे के परिवार की तरफ से अलग बयान सामने आया है.

बीना की विधायक निर्मला सप्रे के मुद्दे पर जमकर राजनीति हो रही है. कांग्रेस नेता के के मिश्रा का कहना है विधायक दल ने विधानसभा अध्यक्ष को पत्र भेज दिया है. उन्होंने बताया कि निर्मला सप्रे की विधानसभा सदस्यता समाप्त करने के लिए लिखा गया है. कांग्रेस नेता ने कहा कि संवैधानिक हितों की रक्षा के लिए निर्मला सप्रे को सदन से हटाया जाना जरुरी है.

बीजेपी या कांग्रेस में हैं महिला विधायक?

के के मिश्रा ने बताया कि अब गेंद विधानसभा अध्यक्ष के पाले में है. दूसरी तरफ बीजेपी नेता राजपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि निर्मला सप्रे अभी पार्टी की सदस्य नहीं हैं. इसलिए विधायकी से हटाने के मुद्दे पर टिप्पणी करना उचित नहीं है. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले निर्मला सप्रे ने मंच पर बीजेपी का दुपट्टा पहना था. निर्मला सप्रे लगातार बीजेपी के कार्यक्रम में शामिल भी हो रही हैं. 

निर्मला सप्रे के मुद्दे पर सियासी घमासान

विजयपुर में कांग्रेस प्रत्याशी मुकेश मल्होत्रा की जीत के बाद अब बिना पर लोगों की निगाह है. कांग्रेस ने निर्मला सप्रे से किनारा कर लिया है. बीजेपी भी टिप्पणी करने को तैयार नहीं है. नया घटनाक्रम विजयपुर उपचुनाव में नतीजों के बाद हुआ है. 

एबीपी न्यूज़ की निर्मला सप्रे के पति राजेश कुमार से बातचीत हुई. उन्होंने कहा कि विधायक निर्मला सप्रे की ओर से अधिकृत बयान आना बाकी है. उन्होंने बताया कि समय आने पर सब कुछ स्पष्ट हो जायेगा. निर्मला सप्रे के बीजेपी या कांग्रेस से जुड़ी होने की स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है. पति के बयान से साफ है कि निर्मला सप्रे अभी भी असमंजस में हैं.

ये भी पढ़ें-

ब्रिटिश सांसदों ने की CM मोहन यादव की तारीफ, कहा- 'ग्लोबल इन्वेटर्स समिट का रहेगा इंतजार'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
दतिया: नर्सिंग अधीक्षक नियुक्ति निरस्त, HC का बड़ा फैसला
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
मध्य प्रदेश में 24 घंटे खुल सकेंगे दुकान, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल, मिली मंजूरी
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
इंडोनेशिया में कुछ घंटों में दूसरी बार आया भूकंप, 6.8 तीव्रता से कांपी धरती
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
आजादी के दिन जीता भारत, वर्ल्ड कप में जीत के साथ किया आगाज
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
क्या ChatGPT आपके डिवाइस की करता है जासूसी? जानें सच्चाई
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
इसी महीने भारत आएंगे बांग्लादेशी PM तारिक रहमान? जानें क्यों अहम दौरा
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
पेट्रोल की बढ़ती कीमतों से आजादी, ये बाइक्स देंगी 70+ माइलेज
Embed widget