एक्सप्लोरर

'कथा के बीच BJP का प्रचार कर रहे पंडित प्रदीप मिश्रा', शिकायत के साथ चुनाव आयोग पहुंची कांग्रेस

Pradeep Mishra News: कांग्रेस का आरोप है कि पंडित प्रदीप मिश्रा अपनी कथा के दौरान बीजेपी का प्रचार कर रहे हैं और उनकी कथा में बीजेपी सांसद प्रत्याशी नवनीत राणा ने भी वोट मांगे.

Pandit Pradeep Mishra News: कथावाचक पंडित प्रदीप मिश्रा को लेकर कांग्रेस बड़ा आरोप लगा रही है. कांग्रेस नेताओं की ओर से भारत मुख्य निर्वाचन आयोग के नाम शिकायती पत्र सीहोर कलेक्टर कार्यालय को सौंपा गया है, जिसमें बताया गया है कि आचार संहिता के नियमों का खुला उल्लंघन करते हुए प्रदीप मिश्रा अपने भक्तों से बीजेपी को वोट करने को कह रहे हैं. 

कांग्रेस का आरोप है कि प्रदीप मिश्रा कथा के दौरान बीजेपी के लिए वोट मांग रहे हैं. इतना ही नहीं, बीजेपी नेता पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में पहुंचकर अपने लिए वोट मांग रहे हैं. 

प्रदीप मिश्रा पर धर्म का राजनीतिकरण करने का आरोप
बुधवार को सीहोर जिला कांग्रेस के पूर्व महासचिव पंकज शर्मा ने भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त के नाम संबोधित एक पत्र कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपा. पत्र के माध्यम से पंकज शर्मा ने बताया कि कथावाचक प्रदीप मिश्रा द्वारा अपनी धार्मिक कथाओं में पार्टी विशेष और एक नेता का नाम लेकर वोट देने की अपील करने और पार्टी विशेष के नेताओं को बुलाकर धर्म का राजनीतिकरण कर रहे हैं. 

महाराष्ट्र में बीजेपी के लिए मांगे वोट
पंकज शर्मा ने शिकायत में बताया कि पिछले दिनों कथावाचक प्रदीप मिश्रा ने एक कथा महाराष्ट्र के परतवाड़ा में की थी, दिन 6 मई को प्रदीप मिश्रा ने सीधे सीधे एक धार्मिक आयोजन में प्रधानमंत्री और भाजपा का नाम लेकर उनके लिए वोट मांगे थे जो कि चुनाव आयोग के निर्देशों का उल्लंघन है और संविधान विरोधी है. 

इसी कथा में आखिरी दिन 12 मई को अमरावती की निर्दलीय सांसद और भाजपा सांसद प्रत्याशी नवनीत राणा ने भी धर्म के नाम पर वोट मांगे थे. पंकज शर्मा ने कहा कि कथावाचक प्रदीप मिश्रा पहले भी देश के संविधान को बदलने, लोकतंत्र को खत्म करने और हिंदू राष्ट्र बनाने संबधी अनर्गल बयान देते रहे हैं. 

प्रदीप मिश्रा की कथाओं पर रोक की मांग
कांग्रेस का कहना है, "इनका देश के लोकतंत्र और संविधान में कोई विश्वास नहीं है और ये जानबूझकर अपनी धार्मिक कथाओं में बीजेपी नेताओं को बुलाकर धर्म के नाम पर वोट मांगकर भोली-भाली जनता को गुमराह करने का काम करते हैं." 

कांग्रेस नेता ने मांग की है कि लोकसभा चुनाव समाप्त होने तक प्रदीप मिश्रा की सभी कथाओं पर रोक लगाई जाए. साथ ही, उनसे धर्म का राजनीतिकरण करने पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगने का निर्देश भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए जाने तथा नवनीत राणा का नामांकन पत्र खारिज किया जाए.

यह भी पढ़ें: अक्षय कांति बम को लेकर कैलाश विजयवर्गीय का बड़ा दावा, 'BJP में लाने का कोई प्लान नहीं था'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा
मोहन यादव सरकार की GEN Z पर नजर! शुरू की ये खास योजना, कांग्रेस ने घेरा

वीडियोज

Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा
Bigg Boss 20 का बड़ा Twist! Salman Khan के ‘Karan Arjun’ Hint से खुला Two Lives का राज
Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
'कुछ ऐसा करो कि...', कांवड़ियों पर CM योगी ने की फूलों की बारिश तो बोली सपा
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
अब टीम इंडिया में कौन लेगा साई सुदर्शन की जगह? रिप्लेसमेंट के 3 सबसे बड़े दावेदार
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
Video: सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
सांप ने खंभे पर चढ़ किया मेंढ़क का शिकार, दिल दहला देने वाला वीडियो वायरल
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget