एक्सप्लोरर

MP News: बाघ और खतरे के बीच अब सियासत की एंट्री, वनमंत्री पर कांग्रेस ने बोला हमला, स्कूलों का बदला समय 

MP Tiger Attack: इंदौर के नजदीक महू तहसील में बाघ ने हजारों लोगों और बच्चों को खौफज़दा कर रखा है. बाघ का खौफ इतना है कि अब स्थानीय स्तर पर स्कूलों का समय भी बदल दिया गया है.

Indore News:  इंदौर के नजदीक महू तहसील में बाघ ने हजारों लोगों और बच्चों को खौफज़दा कर रखा है. बाघा का खौफ इतना है कि अब स्थानीय स्तर पर स्कूलों का समय भी बदल दिया गया है. यानि सुबह की पाली के बजाए स्कूल दोपहर की पाली में लगाए जा रहे हैं. इस बीच मध्यप्रदेश के वनमंत्री पर कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने हमला बोला है.

दरअसल, वन मंत्री विजय शाह ने इंदौर में एक बैठक की थी इस दौरान उन्होनें कहा था कि बाघ आदमखोर नही है इस बात की मैं गारंटी लेता हूं.  विजय शाह ने यह भी कहा था कि बाघ कोई गुंडा बदमाश नही है जिसे आसानी से पकड़ लिया जाए.  इस बयान के बाद सूबे की सियासत में बाघ के जरिए कांग्रेस भाजपा के वरिष्ठ नेता और काबिना मंत्री विजय शाह को घेरने में जुट गई है.

क्या कहा कांग्रेस प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने
वन मंत्री विजय शाह द्वारा दिए गए उपरोक्त बयान के संदर्भ में कांग्रेस के प्रवक्ता नीलाभ शुक्ला ने कहा कि महू तहसील के ग्राम मलेंडी में एक ग्रामीण का आदम खोर बाघ द्वारा शिकार किए जाने से तहसील के लगभग पच्चीस गांव के लोग दहशत में जी रहे हैं.जबकि ग्रामीण लगातार वन विभाग और प्रशासन से सुरक्षा की गुहार कई दिनों से लगा रहें है. लेकिन  प्रशासनिक लापरवाही की वजह से एक ग्रामीण बाघ का शिकार बन गया और वन मंत्री विजय शाह अपने अमले को बचाते हुए दावा कर रहे है की बाघ आदम खोर नहीं है. मैं उसकी गारंटी लेता हूं और कोई गुंडा बदमाश भी नहीं है जो जाकर पकड़ लिया जाए 
इस तरह के गैर जिम्मेदाराना  और हास्यास्पद बयान देकर मंत्री अपना पल्ला झाड़ रहें है. मृतक ग्रामीण को एक करोड़ का मुआवजा दे सरकार और लापरवाह अधिकारियों पर कार्यवाई करे. 

अब तक बाघ को नहीं पकड़ पाया अमला 
महू में स्कूलों का समय सुबह की जगह दोपहर की पाली में किया गया है. इसके पीछे जो कारण बताया जा रहा है वह यह है कि बाघ सुबह और शाम को अपना शिकार करता है जबकि दोपहर में वह आराम करता है. ऐसे में बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए जिला शिक्षा अधिकारी इंदौर मंगलेश व्यास द्वारा एक आदेश जारी किया गया जिसमें कहा गया कि सुबह 10:30 बजे के पहले स्कूल नहीं लगाया जाएगा. वही यह सुनिश्चित किया जाए कि शाम को 4:00 बजे के पहले स्कूलों से बच्चे निकलकर घरों तक पहुंच जाएं.

दरअसल वन विभाग के मुताबिक बाघ के शिकार करने की प्रवृत्ति सुबह और शाम की होती है जबकि दोपहर में बाघ आराम करता है वन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार कार्रवाई करते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों को सुबह लगाने की बजाय दोपहर की पाली में लगाने का फैसला किया है. इधर वन विभाग का अमला बाघ को ट्रैक करने के लिए योजना के मुताबिक काम कर रहा है लेकिन उसे अभी तक सफलता नहीं मिली है. 

गौरतलब है कि इस बाघ ने पिछले दिनों एक बुजुर्ग को अपना शिकार बनाया था और हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई थी. जिला शिक्षा अधिकारी मंगलेश व्यास इस मामले में कहते हैं कि जब जंगल में जंगली जानवर का पता चलता है तो ग्रामीण बच्चे घर से तो स्कूल का कहकर जाते हैं लेकिन वह घर के बड़े लोगों के साथ बाघ को देखने पहुंच जाते हैं. इस तरह की जिज्ञासा इससे पहले भी देखने को मिली और जब स्थिति बिगड़ती है तो अभिभावक बच्चों का बचाव करते हैं लेकिन बच्चे दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं. 

आपको बता दें कि महू क्षेत्र में आने वाले 14 स्कूलों में 12:00 सौ से ज्यादा बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं इनके साथ ही स्कूलों में 3 दर्जन से ज्यादा शिक्षक पढ़ाने जाते हैं. कई स्कूल ऐसे हैं जहां कि बच्चों को स्कूल तक पैदल जाना पड़ता है जो बच्चों के लिए खतरनाक हो सकता है इस सुरक्षा को देखते हुए यह फैसला किया गया है.

यह भी पढ़े: चीतों का खाना लाने के लिए 300 km की दौड़, पहले 700 तो अब 600 चीतल लाने की तैयारी

उमेश भारद्वाज एबीपी न्यूज़ में बतौर इंदौर संवाददाता कार्यरत हैं. एबीपी न्यूज़ से पहले उमेश भारद्वाज कई मीडिया संस्थानों में कार्यरत रहे हैं. अर्थशास्त्र में ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में मास्टर्स डिग्री के बाद उमेश भारद्वाज लगातार पत्रकारिता में सक्रीय हैं. युवाओं और बेरोजगारी के मुद्दे पर वो लगातार लिखते रहे हैं राजनीतिक खबरों पर उमेश भारद्वाज की पकड़ मजबूत है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
रीवा में 3 महीने से लापता युवक का जमीन में दफन मिला शव, पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
मध्य प्रदेश में उगाया गया 3 लाख रुपये किलो वाला मियाजाकी आम, किसान ने रचा इतिहास
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
ड्रग्स नेटवर्क मामले में जीतू पटवारी के भाई से पुलिस ने घंटों की पूछताछ, कांग्रेस ने लगाए आरोप
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?

वीडियोज

हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल
Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
एक बेसिल इंसुलिन और पूरे हफ्ते डायबिटीज की छुट्टी! जानें 40% सस्ती दवा कब, कहां और कैसे मिलेगी?
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
अयोध्या में बदले गए दो नगर पंचायतों के नाम, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंच से किया बड़ा ऐलान
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Embed widget