एक्सप्लोरर

Mandsaur News: मेले में अश्लील डांस करवाने के मामले में हुई कार्रवाई, इस अधिकारी को निलंबित किया गया

MP News : मंदसौर कलेक्टर गौतम सिंह ने नगर परिषद शामगढ़ के सीएमओ नासिर अली खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इस संबंध में उज्जैन संभाग के आयुक्त संदीप यादव को भी सूचना दे दी गई है.

MP News: मध्य प्रदेश के मंदसौर की नगर परिषद शामगढ़ की ओर से आयोजित मेले में अश्लील डांस की खबर एबीपी न्यूज़ द्वारा प्रकाशित किए जाने के बाद कलेक्टर गौतम सिंह ने नगर परिषद के सीएमओ को निलंबित कर दिया है. इस मामले में शिवराज सरकार के मंत्री हरदीप सिंह डंग ने भी पत्र लिखा था.

कांग्रेस ने सौंपा था राज्यपाल को ज्ञापन 

उल्लेखनीय है कि मंदसौर जिले के शामगढ़ इलाके में प्रसिद्ध मां महिषासुर मर्दिनी मेले का आयोजन किया जा रहा है. नगर परिषद की ओर से यह मेला आयोजित किया जाता है. इस मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं. मेले के मंच पर फिल्मी गाने के साथ अश्लील डांस किया गया. इस मामले को लेकर एबीपी न्यूज़ ने प्रमुखता के साथ खबर को प्रकाशित किया था. इसके बाद शिवराज सरकार के मंत्री हरदीप सिंह डंक ने पूरे मामले को गंभीरता से लिया. मंदसौर कलेक्टर गौतम सिंह ने नगर परिषद शामगढ़ के सीएमओ नासिर अली खान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. इस संबंध में उज्जैन संभाग के आयुक्त संदीप यादव को भी सूचना दे दी गई है. इस मामले को लेकर कांग्रेस ने भी राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा था. 

एसडीएम से कराई गई जांच, फिर हुई कार्रवाई

जब सोशल मीडिया पर अश्लील डांस का वीडियो वायरल हुआ तो खलबली मच गई. सबसे पहले कलेक्टर गौतम सिंह ने एसडीएम और अन्य अधिकारियों के जरिए पूरे मामले की जांच करवाई. जब शिकायत सही निकली तो सीएमओ नासिर अली खान को निलंबित कर दिया गया. इस पूरे मामले को लेकर राजनीति भी गरमा गई है. गौरतलब है कि 2 साल से कोरोना के चलते मेले का आयोजन नहीं हो रहा था. इस बार मेले का आयोजन तो हुआ लेकिन यह अश्लील डांस के चलते विवादों में घिर गया. 

यह भी पढ़ें

MP Covid-19 Update: मध्य प्रदेश में कोरोना के मामलों में आई तेजी, 16 जिलों में मिले नए केस, पॉजिटिव मरीजों की संख्या भी बढ़ी

Indore News: इंदौर में लकड़ी की 6 दुकानों में लगी आग, सुबह तक नहीं बुझ पाई थी रात में लगी आग, इतने का हुआ नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
इंदौर: कार लोन पर विवाद, ऑफिस में तोड़फोड़, आरोपी गिरफ्तार
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
कीचड़ में इंदौर पार्षद का धरना, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
भोपाल में कश्मीरी छात्रों को धमकाने का आरोप, एसोसिएशन ने उठाई आवाज
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद
बाल सुधार गृह में नाबालिगों से हफ्ता वसूली, मोबाइल, गांजा भी बरामद

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget