एक्सप्लोरर

BJP CM Name: एमपी फतह के बाद सीएम शिवराज लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे, सीएम पद को लेकर दिया ये बयान

MP CM Face: बीजेपी ने एमपी विधानसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री और कई सांसदों को चुनावी रण में उतारा था. जिनमें से 4 दिग्गज नेताओं ने जीत दर्ज की है और ये नेता मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल हैं.

CM Shivraj Singh Chouhan Raghogarh Visit: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव बीजेपी ऐतिहासिक जीत के बाद, पार्टी के कई नेता मुख्यमंत्री बनने के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं. इसके उलट प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान लोकसभा चुनाव 2024 के मिशन की तैयारियों में जुट गए हैं. सीएम शिवराज सिंह चौहान प्रतिदिन किसी न किसी जिले के दौरे पर जा रहे हैं. खासतौर से जिन जिलों में बीजेपी को हार का सामना करना पड़ा, उन सीटों पर सीएम शिवराज सिंह चौहान फोकस कर रहे हैं.

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दो दिन पहले ही पीसीसी चीफ और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा पहुंचे थे. सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यहां जनसभा कर लाडली बहनों को संबोधित किया था. विधानसभा चुनाव में बीजेपी को छिंदवाड़ा में भारी नुकसान का सामना करना पड़ा. इसी तरह एक दिन पहले ही सीएम शिवराज सिंह चौहान श्योपुर गए थे, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया था. सीएम शिवराज सिंह चौहान शुक्रवार (8 दिसंबर) को पूर्व सीएम दिग्विजय के गढ़ राघौगढ़ पहुंच थे. यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि "मेरे बहनों-भाइयों आपने मुझे अद्भुत प्यार दिया, 48.5 फीसदी से ज्यादा वोट दिए हैं. जनता ने बहनों ने, भाइयों ने, भांजे-भांजियों ने, किसानों ने, समाज के हर वर्ग ने बीजेपी को वोट दिया है.

सीएम शिवराज ने क्या कहा?
राघौगढ़ में सभा को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज ने कहा कि "आप सब ने नरेंद्र मोदी को वोट किया है, बीजेपी को वोट किया है. हमारी योजनाओं को वोट किया है, इसलिए चारों तरफ बीजेपी जीती है. समीक्षक और विश्लेषक ये बात भी सुन लें कि प्रदेशवासियों ने जातियों से ऊपर उठकर भारतीय जनता पार्टी को वोट किया है." वही सीएम शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा "मेरे भांजे-भांजियों मैं सोचता हूं कि हर एक को कैसे मैं सीने से लगाऊं, माथा चूमूं, उनको प्यार करूं." उन्होंने कहा कि "मैं लोगों की जिंदगी कैसे बेहतर बना पाऊं, 24 घंटे केवल एक ही सोच दिमाग में रहती है."

'मैं नेता नहीं, परिवार का सदस्य हूं'
मतादाताओं को आभार प्रकट करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि "ये अपना परिवार है और मामा और भैया का जो पद है, वो दुनिया में किसी भी पद से बड़ा पद है, इससे बड़ा पद कोई नहीं है." उन्होंने आगे कहा कि "मैं नेता नहीं हूं, मैं आपके परिवार का सदस्य हूं, मैं जो कहता हूं अंतरात्मा से कहता हूं, दिल से कहता हूं, ये मध्य प्रदेश मेरा परिवार है. राघौगढ़ में भी बीजेपी को नुकसान का सामना करना पड़ा. राघौगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी हीरेंद्र सिंह बंटी को कांग्रेस प्रत्याशी और दिग्विजय सिंह के बेटे जयवर्धन सिंह से हार का सामना करना पड़ा था.

'मैं नहीं हूं सीएम की रेस में'
बता दें विधानसभा चुनवा में इस बार बीजेपी के केन्द्रीय नेतृत्व ने राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल सहित कई सांसदों को भी मैदान में उतारा था. इन केन्द्रीय नेताओं में से पांच ने जीत दर्ज की है. विजयी होने के बाद ये बड़े नेता भी अब सीएम बनने की मंशा रख रहे हैं. नतीजतन ये नेता भोपाल से लेकर दिल्ली तक आना जाना कर रहे हैं. ठीक इसके विपरीत सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिल्ली जाने से साफ इंकार कर दिया. उन्होंने मीडिया से चर्चा में बताया था कि आने वाले दिनों में लोकसभा चुनाव है. उन्होंने दावा किया कि इस बार बीजेपी मध्य प्रदेश की सभी 29 की 29 सीटों पर जीत दर्ज करेगी. उसी के लिए प्रयास जारी है. मैं पहले भी सीएम की रेस में नहीं था, अब भी नहीं हूं. मैं तो साधारण कार्यकर्ता हूं.

ये भी पढ़ें: 

MP Ijtema 2023: भोपाल में चार दिवसीय इज्तिमा शुरू, देशभर से आए उलेमा करेंगे तकरीर, 20 हजार वालंटियर्स तैनात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
गुना: 'युद्धों में आदमी ही मरे लेकिन...', महिलाओं पर BJP विधायक के बिगड़े बोल
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
खंडवा: जनसुनवाई में डॉगी का मुखौटा पहन पहुंचा शख्स, नसबंदी घोटाले का आरोप
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे
भोपाल में Gen-Alpha प्रोटेस्ट, सड़क पर उतरे रीजनल स्कूलों के 400 बच्चे

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget