एक्सप्लोरर

MP News: 'मेरी जनता भीग रही है तो मैं भी भीगते हुए करूंगा सभा', जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बोले CM शिवराज

CM Shivraj in Morena: बारिश के बीच जनता ने मुख्यमंत्री शिवराज का भाषण भीगते हुए सुना. कार्यक्रम के बीच में कई महिलाएं स्टेज के पास आईं और उन्होंने सीएम शिवराज को राखी भी बांधी.

BJP Jan Ashirwad Yatra: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में ज्यादा समय नहीं बचा है और बीजेपी प्रदेश की सत्ता की कमान बनाए रखने की पूरी कोशिश कर रही है. ऐसे में बीजेपी ने जन आशीर्वाद यात्रा की शुरुआत की जो अब मुरैना पहुंच गई है. इस यात्रा में सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ कई मंत्री शामिल हुए. सीएम शिवराज इस दौरान जनता से मिले. 

यात्रा में जनता संबोधन के दौरान झमाझम बारिश शुरू हो गई. ऐसे में सीएम शिवराज ने कहा, 'मेरी जनता भीग रही है तो मैं भी भीगते हुए सभा करूंगा और भाषण दूंगा.' इसके बाद बारिश के बीच जनता ने मुख्यमंत्री शिवराज का भाषण भीगते हुए सुना. कार्यक्रम के बीच में कई महिलाएं स्टेज के पास आईं और उन्होंने सीएम शिवराज को राखी भी बांधी. वहीं, मुख्यमंत्री ने भगवान महाकाल को धन्यवाद दिया. 

जन आशीर्वाद यात्रा देर रात जौरा पहुंची, जहां बारिश के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जनसभा को संबोधित करते हुए नजर आए और बहनों ने उन्हें राखी भी बांधी. इस अवसर पर भारी बारिश होती रही लेकिन लोगों को उत्साह नहीं कम हुआ. स्थानीय लोग केंद्री मंत्री और प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक नरंद्र सिंह तोमर, मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा से मिलने के लिए लोग जुटे रहे.

युवाओं को सैलरी देते हुए सिखाया जाएगा काम
सभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अभी हमने तय किया है हमारे बच्चे अलग-अलग कंपनियों में काम सीखना चाहते हैं, उन्हें काम कंपनी में सिखाएंगे और 8 हजार रुपये महीना स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. आप सब परिवार की तरह हैं. आप लोगों की तकलीफ दूर करना आपकी जिंदगी में बेहतरी लाना हमारा कर्तव्य है. जितनी सड़कें भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने बनवाई हैं कभी कांग्रेस ने बनवाई थी क्या? कर्ज माफी के नाम पर कमलनाथ ने धोखा दिया, किसान डिफाल्टर हो गए और डिफाल्टर किसानों के 2200 करोड़ रुपये ब्याज बीजेपी सरकार ने भरे.

किसानों और लाडली बहनों के लिए योजना
सीएम ने कहा, '6 हजार रुपये हर साल किसान के खाते में डाले जाएंगे, जो 2-2 हजार रुपये की किस्त में डाले जा रहे हैं. जब मैं चौथी बार मुख्यमंत्री बना तो मुझे भी लगा प्रधानमंत्री 6 हजार रुपये डाल रहे हैं. मैं भी 4 हजार रुपए किसानों को दूं लेकिन अब मैं भी 6000 डालूंगा. लाडली बहनों को पहले 1000 रुपये दिए जाते थे अब 1200,1500, 1750 और 2200 से बढ़ाकर 3000 रुपये कर दूंगा.'

यह भी पढ़ें: MP Elections: एमपी चुनावे के लिए AAP ने किया 10 उम्मीदवारों का एलान, जानें पहली लिस्ट में किनके नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
इंदौर: 'न्याय में गरिमा सर्वोपरि', न्यायिक सम्मेलन में बोले CJI सूर्यकांत
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
हरैया में पुल की मांग अधूरी, हर दिन मौत का सामना कर रहे 500 ग्रामीण
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस का बड़ा दांव, इस नेता को दी बड़ी जिम्मेदारी
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'
दिल्ली में नरोत्तम मिश्रा, दतिया रिजल्ट पर कहा, 'पार्टी ने जो...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
मायावती का मोहन भागवत को जवाब, कहा- आरक्षण में छेड़छाड़...
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
टेस्ट क्रिकेट में भारत के 3 सबसे सफल कप्तान, जानें कौन है नंबर-1
Video: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनन्या पांडे की बहन अलाना, वीडियो में फ्लॉन्ट किया बेबी बंप
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
जब PM को संसद में पड़े अंडे... आरोपी नेता ने कहा- शर्म आनी चाहिए आपको
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
होर्मुज खोलने को लेकर जेडी वेंस ने दिखाई नरमी तो ईरान ने रख दी ये बड़ी शर्तें
How to Set UPI AutoPay: बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
बिल भरना याद नहीं रहता? PhonePe - Google Pay पर करें UPI AutoPay सेटअप
Relationship Tips: छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
छोटी-छोटी आदतों में करें बदलाव, रिश्तों में बढ़ाएं इमोशनल इंटीमेसी
Embed widget