एक्सप्लोरर

CM मोहन यादव गांधी सागर अभयारण्य में छोड़ेंगे 2 चीते, कूनो के बाद बनेगा चीतों का नया आशियाना

Gandhi Sagar Sanctuary: चीतों की बढ़ती संख्या के तहत अफ्रीकी देशों से चीते लाकर उन्हें एमपी के जंगलों में बसाया जा रहा है. अभी कूनो पार्क में 26 चीते हैं और मई 2025 तक 8 और चीतों को लाने की योजना है.

Gandhi Sagar Sanctuary News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार (19 अप्रैल) को गांधी सागर अभयारण्य में दो चीतों को छोड़कर "चीता प्रोजेक्ट" के तहत मध्यप्रदेश की वन्यजीव संरक्षण योजनाओं को एक नया आयाम देंगे. इससे गांधी सागर प्रदेश का दूसरा ऐसा स्थान बन जाएगा, जहां चीतों को फिर से बसाया जाएगा. इससे पहले श्योपुर जिले के कूनो नेशनल पार्क में यह प्रयास सफलतापूर्वक जारी है.

चीतों की बढ़ती संख्या के तहत अफ्रीकी देशों से चीते लाकर उन्हें मध्य प्रदेश के जंगलों में बसाया जा रहा है. वर्तमान में कूनो पार्क में 26 चीते हैं और मई 2025 तक बोत्सवाना से 8 और चीतों को लाने की योजना है. राजस्थान और मध्य प्रदेश की साझेदारी से प्रस्तावित अंतर्राज्यीय चीता संरक्षण परिसर इस दिशा में एक बड़ी उपलब्धि साबित होगा.

क्यों खास है गांधी सागर अभयारण्य?
गांधी सागर अभयारण्य, जिसे 1984 में अधिसूचित किया गया था, जैव विविधता और पुरातात्विक दृष्टिकोण से भी समृद्ध है. यह क्षेत्र चतुर्भुजनाथ मंदिर, वन शैलचित्र स्थलों, और विभिन्न दुर्लभ प्रजातियों का घर है. यहां सलाई, तेंदू, और पलाश जैसे वृक्षों के साथ-साथ तेंदुआ, ऊदबिलाव और चिंकारा जैसे वन्यजीव भी पाए जाते हैं.

अब तक 112 करोड़ हो चुके हैं खर्च
चीतों के पुनर्वास पर अब तक 112 करोड़ रुपये व्यय किए जा चुके हैं, जिनमें से 67 प्रतिशत राशि अकेले मध्यप्रदेश में खर्च हुई है. यह परियोजना न केवल वन्यजीव प्रेमियों बल्कि देशी-विदेशी पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बनेगी.

प्रोजेक्ट चीता को आगे बढ़ाने के प्रयास
बता दें कि मध्य प्रदेश को 17 सितंबर 2022 को चीता प्रोजेक्ट की सौगात मिली थी और नामीबिया से यहां आठ चीते लाए गए थे, जिनमें पांच मादा और तीन नर शामिल थे. उसके बाद 13 चीते फरवरी 2023 में साउथ अफ्रीका से लाए गए. अब राज्य के दूसरे हिस्से गांधी सागर में प्रोजेक्ट चीता को आगे बढ़ाने की कोशिश जारी है.

ये भी पढ़ें

MP: सागर में बारात आने से पहले प्रेमी के साथ भागी लड़की, गांव वालों ने काटा बवाल, घरों में लगाई आग

अंबुज पांडेय, 2012 से सक्रिय  पत्रकारिता में हैं. वर्तमान में ABP न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरस्पॉडेंट, भोपाल मध्य प्रदेश में कार्यरत हैं. न्यूज़ पॉइंट, NNIS न्यूज़ एजेंसी, APN न्यूज़, ANI, और PTI में बतौर राजनैतिक संवाददाता काम किया . पॉलिटिकल रिपोर्टिंग के साथ-साथ, जन सरोकारों से जुड़ी खबरें, सामाजिक सरोकारों से जुड़ी खबरें और विषम परिस्थिति में प्राकृतिक आपदाएं कवर करने का अनुभव है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indore News: इंदौर में गाड़ी खड़ी करने को लेकर भड़का विवाद, दो पक्षों में पथराव, हिरासत में एक शख्स
इंदौर में गाड़ी खड़ी करने को लेकर भड़का विवाद, दो पक्षों में पथराव, हिरासत में एक शख्स
MP में BJP उम्मीदवारों के निर्विरोध जीतने पर दिग्विजय सिंह की पहली प्रतिक्रिया, 'ये हमारी...'
MP में BJP उम्मीदवारों के निर्विरोध जीतने पर दिग्विजय सिंह की पहली प्रतिक्रिया, 'ये हमारी...'
मध्य प्रदेश: BJP के तीनों राज्यसभा उम्मीदवार निर्विरोध जीते, मिला जीत का सर्टिफिकेट
मध्य प्रदेश: BJP के तीनों राज्यसभा उम्मीदवार निर्विरोध जीते, मिला जीत का सर्टिफिकेट
Sagar News: नींद के बीच गले में फंसे नकली दांत, BMC के डॉक्टरों ने ऐसे बचाई 56 वर्षीय मरीज की जान
नींद के बीच गले में फंसे नकली दांत, BMC के डॉक्टरों ने ऐसे बचाई 56 वर्षीय मरीज की जान

वीडियोज

sansani : जिम संचालक के LIVE मर्डर की 'खूनी पिक्चर' ! | Crime News
Ram Mandir Donation Scam | Sandeep Chaudhary: करोड़ों का चढ़ावा 'गोरख धंधा' बन गया है?
Mahadev & Sons: Mahadev का मौन या गहरा राज? अपनों के बीच शुरू हुई जंग से बिखरा पूरा परिवार
Mahadev & Sons:😯Mogra को मिली घर की चाबी, सातवें आसमान पर पहुंचकर सबसे पहले खोली तिजोरी #sbs
बॉलीवुड न्यूज़: 'अल्फा' टीज़र के बाद सोशल मीडिया पर हंगामा: शाहरुख, सलमान और शरवरी के फैंस ने खोला मोर्चा (11.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सत्ता गई, बिखरा साम्राज्य, सयोनी से काकोली तक छूटा साथ… क्यों ममता की पार्टी में बगावत की ऐसी आंधी?
सत्ता गई, बिखरा साम्राज्य, सयोनी से काकोली तक छूटा साथ… क्यों ममता की पार्टी में बगावत की ऐसी आंधी?
अशोक गहलोत बोले, 'अगर सचिन पायलट मेरी बात का मर्म समझ जाते तो आज हालात दूसरे होते'
अशोक गहलोत बोले, 'अगर सचिन पायलट मेरी बात का मर्म समझ जाते तो आज हालात दूसरे होते'
बॉलीवुड में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज एक्टर दिनयार तीरंदाज, चित्रांगदा सिंह समेत इन्होंने जताया दुख
बॉलीवुड में शोक की लहर, नहीं रहे दिग्गज एक्टर दिनयार तीरंदाज, चित्रांगदा सिंह समेत इन्होंने जताया दुख
हॉस्पिटल के बेड से रियान पराग ने शेयर की तस्वीर, हुई बड़ी सर्जरी; फील्ड पर कब लौटेंगे वापस?
हॉस्पिटल के बेड से रियान पराग ने शेयर की तस्वीर, हुई बड़ी सर्जरी; फील्ड पर कब लौटेंगे वापस?
Husband Wife Cute Fight: फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
फ्लाइट में विंडो सीट पर पत्नी ने कर लिया कब्जा, एयर हॉस्टेस को बुला लाया पति; देखें वीडियो
होर्मुज में जिस जलवीर पर सवार थे भारतीय, अमेरिका ने ऐसे बरसाईं हेलफायर मिसाइल, शेयर किया Video
होर्मुज में जिस जलवीर पर सवार थे भारतीय, अमेरिका ने ऐसे बरसाईं हेलफायर मिसाइल, शेयर किया Video
अगले 3 घंटों में आपके जनपद....तेज आंधी तूफान को लेकर आया मोबाइल पर अलर्ट, भर्रा उठे फोन
अगले 3 घंटों में आपके जनपद....तेज आंधी तूफान को लेकर आया मोबाइल पर अलर्ट, भर्रा उठे फोन
TMC में मची भगदड़ पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'भाजपा के जो मुख्यमंत्री बनाए गए वे…'
TMC में मची भगदड़ पर तेजस्वी यादव का बड़ा बयान, 'भाजपा के जो मुख्यमंत्री बनाए गए वे…'
Embed widget