एक्सप्लोरर

MP की दोनों सीटों पर CM मोहन यादव ने जीत का किया दावा, महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव पर क्या बोले?

MP Election 2024: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बुधनी और विजयपुर में कांग्रेस की दावेदारी पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले ही कांग्रेस ने हार मान ली है.

MP Assembly By Election 2024: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बुधवार की रात उज्जैन पहुंचे. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री उपचुनाव पर बड़ा बयान दिया. उन्होंने दावा किया कि बुधनी और विजयपुर उपचुनाव बीजेपी के पक्ष में है. कांग्रेस की विजयपुर में मजबूत दावेदारी और बुधनी में कड़ी टक्कर पर भी उन्होंने टिप्पणी की.

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव से पहले कांग्रेस ने हार मान ली है. उन्होंने कहा कि दोनों विधानसभा में उपचुनाव विकास के मुद्दे पर लड़े जा रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर पूरे देश में चुनाव हो रहा है. मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि चुनावी राज्यों में भी बीजेपी की सरकार बनने वाली है. उन्होंने महाराष्ट्र और झारखंड में बीजेपी की मजबूती का दावा किया.

महाराष्ट्र और झारखंड में भी बनेगी बीजेपी की सरकार-मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि प्रदेश में डबल इंजन की सरकार है. डबल इंजन की सरकार विकास के मुद्दे पर कदम आगे बढ़ा रही है. आम लोगों में लगातार बीजेपी की लोकप्रियता बढ़ रही है. मुख्यमंत्री के उज्जैन आने की खबर पर कार्यकर्ताओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा. बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और आम लोग मुख्यमंत्री से मिलने बंगले पर पहुंच गये. उन्होंने कार्यकर्ताओं और आम लोगों का अभिवादन स्वीकार किया.

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कार से उतरने के बाद एक-एक व्यक्ति से मुलाकात की. मुलाकात के बाद विश्राम करने बंगले में चले गए. बता दें कि 13 नवंबर को बुधनी और विजयपुर में मतदान कराये जायेंगे. मतदान के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे. विजयपुर में बीजेपी ने रामनिवास रावत को मैदान में उतारा है. बीजेपी प्रत्याशी का मुकाबला कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा से है. बुधनी में बीजेपी से पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव और कांग्रेस से पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल आमने सामने हैं. दोनों सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुकाबला बराबरी का माना जा रहा है.

ये भी पढ़ें-

'ब्रेन में सूजन, आंख-कान और बोलने में दिक्कत', साध्वी प्रज्ञा की हुई ये हालत, वारंट जारी होने पर कहा- 'जिंदा रही तो...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
इंदौर: ‘नशे से दूरी है जरूरी’ अभियान खत्म, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
रीवा: भारी बारिश ने खोली जल निकासी की पोल, घरों में घुसा पानी
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
50, 60 और आज 65 रुपये! तीन दिन में चीनी के दाम बढ़े, फीका होगा रक्षाबंधन
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद
सागर में ऑनलाइन बेटिंग का पर्दाफाश, 2.69 करोड़ कैश बरामद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget