एक्सप्लोरर

MP में अपराधियों की खैर नहीं! अब व्हॉट्सएप पर आ जाएगा वारंट, मोहन यादव सरकार का ये है प्लान

MP News: सीएम मोहन यादव का कहना है कि पुलिस को नोटिस और अन्य वारंट जारी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. इसके लिए अब पुलिस सोशल मीडिया का इस्तेमाल करेगी.

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए अब टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल होने वाला है. इसके लिए मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव (Mohan Yadav) ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि अब पुलिस पहुंचे या न पहुंचे, लेकिन अपराधियों के पास वारंट, समन और नोटिस व्हाट्सएप सहित अन्य सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंच जाएगा. सीएम मोहन यादव मंगलवार (20 अगस्त) की सुबह वाल्मिकी धाम आश्रम पहुंचे थे.

यहां उन्होंने राज्यसभा सांसद उमेश नाथ महाराज के साथ पूजा अर्चना की. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज़ से खास बातचीत की. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश में अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए नोटिस सहित अन्य कानूनी दस्तावेज अब सोशल मीडिया और टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर भेजा जाएगा. 

अब इस तरह से जारी होगा वारंट
सीएम का कहना है कि पुलिस को नोटिस और अन्य वारंट जारी करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता था. इसके लिए अब पुलिस सोशल मीडिया का इस्तेमाल करेगी. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में जहां नए थाने खोलने की आवश्यकता होगी, वहां पर थाने खोले जाएंगे. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में दो नए थाने खोलने का ऐलान किया है. बता दें, सीएम मोहन के पास गृह मंत्रालय का भी चार्ज है.

भव्य तरीके से मनाई जाएगी जन्माष्टमी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि नई सरकार के गठन के बाद उनके कार्यकाल में पहली बार जन्माष्टमी का त्योहार आ रहा है. इसे लेकर बड़े पैमाने पर तैयारी भी की जा रही है. मुख्यमंत्री मोहन यादव पहले भी कह चुके हैं कि जन्माष्टमी पर्व को तहसील और पंचायत स्तर तक मनाया जाएगा. मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद उज्जैन जिले की महिदपुर तहसील के नारायण गांव में बड़े स्तर पर तैयारी की जा रही है. नारायण में भगवान श्री कृष्णा लकड़ी बीनने के लिए जाते थे.

यह भी पढ़ें: एमपी के मंत्रियों की आसान नहीं राह, प्रभार मिलने के बाद अब तय करना होगा लंबा सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
इंदौर जेल में वर्ल्ड रिकॉर्ड, कैदियों ने 1 घंटे में बनाए सवा लाख शिवलिंग
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'बाप के यहां से आएगा शुद्ध पेट्रोल', BJP सांसद के बयान पर कांग्रेस बोली- 'जिनके बाप ने…'
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा
सागर: ट्रैक पर फंसा ट्रक, जवानों ने टाला बड़ा रेल हादसा

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget