एक्सप्लोरर

विनेश फोगाट का टूटा सपना, डिस्क्वालिफिकेशन पर सीएम मोहन यादव और कमलनाथ ने क्या कहा?

Vinesh Phogat Disqualified: कुछ ग्राम वजन अधिक होने के कारण पेरिस ओलंपिक में विनेश फोगट को अयोग्य करार दिया गया. इस पर मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव और कांग्रेस नेता कमलनाथ की प्रतिक्रिया भी आई है.

Vinesh Phogat Disqualified: भारतीय रेसलर विनेश फोगाट का वजन कुछ ग्राम ज्यादा होने के चलते उनका ओलंपिक मेडल का सपना टूट गया. पेरिस ओलंपिक 2024 में 50 किलोग्राम की कैटेगरी में रेसलिंग मैच फाइनल के लिए विनेश फोगाट पूरी तरह तैयार थीं, लेकिन मैच से पहले ही उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया. देश के लिए इस बुरी खबर पर लगातार खेल और राजनीति जगत से प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं. 

इसी क्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और कांग्रेस नेता कमलनाथ का भी रिएक्शन आया है. विनेश फोगाट के ओलंपिक डिस्क्वालिफिकेशन पर सीएम मोहन यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, "विनेश आप भारत का गौरव हैं. फाइनल मैच के पूर्व 100 ग्राम ओवरवेट होने के कारण आपका अयोग्य घोषित होना प्रत्येक भारतीय के लिए अत्यंत दुखदायी है. इस चुनौती की घड़ी में हर देशवासी आपके साथ खड़ा है. हमें पूर्ण विश्वास है कि आप मैदान में न केवल शानदार वापसी करेंगी, बल्कि भारत को पुनः गौरवान्वित करेंगी."

विनेश फोगाट पर कमलनाथ की प्रतिक्रिया
वहीं, कांग्रेस के सीनियर नेता कमलनाथ ने मायूसी जताते हुए सोशल मीडिया पोस्ट किया. उन्होंने एक्स पर लिखा, "ओलंपिक में कुश्ती के फ़ाइनल में पहुंचने के बाद विनेश फोगाट का डिसक्वालीफाई हो जाना भारत के करोड़ों खेल प्रेमियों के लिए वज्रपात से कम नहीं है. पूरा देश स्वर्ण पदक की आशा लगाए बैठा था, लेकिन इस तरह का फ़ैसला हमारे सामने आया. कुछ ग्राम वज़न ज़्यादा होने के आधार पर विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित कर दिया गया."

'प्रशासकों की भी बनती है जिम्मेदारी'- कमलनाथ
कमलनाथ ने आगे लिखा, "इस पूरे घटनाक्रम ने ओलंपिक दल के प्रबंधन और प्रशासन पर भी सवाल खड़े किए हैं. खिलाड़ी के अलावा प्रशासकों की भी यह ज़िम्मेदारी है कि वह इस तरह की टेक्निकल चीज़ों को शुरू से ही नियंत्रण में रखें और कम से कम गोल्ड मेडल के मुक़ाबले के पहले तो सारी सावधानी बरती ही जानी चाहिए थी."

'देश को विनेश फोगाट पर गर्व'- कमलनाथ
कांग्रेस नेता ने कहा, "हमें आशा करनी चाहिए कि इस ओलंपिक में बाक़ी बचे मुक़ाबलों और भविष्य में होने वाली अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रबंधन और प्रशासन इन बातों का बहुत बारीकी से ध्यान रखेगा. इस सबके बावजूद विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में अब तक जो प्रदर्शन किया, वह इतिहास में दर्ज हो चुका है. ख़ासकर जितने संघर्ष के बाद वह ओलंपिक में पहुंची थीं और भारत का नाम रोशन कर रही थीं, वह खिलाड़ियों की आने वाली कई पीढ़ियों को हौसला देता रहेगा. विनेश फोगाट हमें आप पर गर्व है."

यह भी पढ़ें: विनेश फोगाट के डिस्क्वॉलिफिकेशन पर शरद पवार गुट के सांसद का बड़ा बयान, जताई ये आशंका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
भोपाल में Gen-Z किसान आंदोलन! CM हाउस तक मार्च, मनवाएंगे ये दो मांगें
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
इंदौर कोर्ट में फर्जी वकील बेनकाब, गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
abp न्यूज़ की खबर का असर, निशातपुरा स्टेशन का होगा उद्घाटन
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी
दतिया उपचुनाव: चंद्रशेखर आजाद की रैली, दामोदर यादव प्रत्याशी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'धर्मेंद्र प्रधान कुर्मी नहीं यादव होते तो..', OP राजभर ने अखिलेश से पूछा सवाल
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
वैभव की किसने की डॉन ब्रैडमैन से तुलना, पूर्व खिलाड़ी का बयान वायरल
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
लहरों से लड़ गया 16 साल का लड़का, बचाई जान, ट्रंप ने व्हाइट हाउस बुलाया
Xप्लेन: अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
अपराधियों से लेकर गालियां! CJP आंदोलन को दागदार करने की कोशिश क्यों?
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
Embed widget